ब्रेकिंग न्यूज़

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत -मेरे सपनो का भारत कार्यक्रम पर आधारित भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता, 520 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा,  25 प्रतिभागियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन*
 दुर्ग/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित 'मेरे सपनों का भारत' कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धमधा में किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड के 45 संकुलों से पहुंचे 520 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कला कौशल और विचार अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद 20 चित्रकला प्रतिभागियों और 5 भाषण प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका नगर पंचायत धमधा की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता प्रशांत अग्रवाल एवं पार्षद श्रीमती शशि यादव ने अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की कलात्मक अभिव्यक्ति एवं रचनात्मक प्रयासों की सराहना की।
 प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन शिक्षक एवं संकुल समन्वयकों ने निर्णायक के रूप में किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। पुरस्कार वितरण समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्ग से संयुक्त संचालक श्री राजेश चंद्रवंशी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अथर्व शर्मा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री कैलाश साहू एवं बीआरसी श्री केशव पटेल उपस्थित रहे। अतिथियों ने चयनित एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर की भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं 1 अक्टूबर को आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर विकासखंड के संकुल समन्वयक, प्रधान पाठक एवं शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन श्री मनोज कुमार साहू ने किया। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english