सेवा के संकल्प से संवरा लतेलू सोनवानी का जीवन
*-पीएम आवास योजना (ग्रामीण) बनी खुशियों का जरिया, कबाड़ी का काम करने वाले परिवार को मिला अपना पक्का आशियाना*
दुर्ग/ समाज के प्रत्येक वर्ग विशेषकर ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सुलभ और पारदर्शी तरीके से शासकीय योजनाओं से जोड़कर सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित ‘सेवा संकल्प’ अभियान दुर्ग जिले में अत्यंत प्रभावकारी सिद्ध हो रहा है। प्रशासनिक तत्परता और त्वरित सेवा वितरण व्यवस्था के माध्यम से जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड व जिला दुर्ग के ग्राम पंचायत परसाही निवासी श्री लतेलू सोनवानी, पिता श्री सुकलाल के जीवन में शासन की योजना ने सम्मान और स्थायित्व की नई किरण जगाई है।
हितग्राही श्री लतेलू सोनवानी, जो कबाड़ी का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, हमेशा से एक सुरक्षित और पक्के मकान का सपना देखते थे। ‘सेवा संकल्प’ की मंशा के अनुरूप जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के बारे में जानकारी मिली, तो पंचायत एवं प्रशासनिक स्तर से त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका प्रकरण स्वीकृत किया गया। योजना के अंतर्गत उन्हें 1.20 लाख रुपए की अनुदान राशि तथा 23,790 रुपए मनरेगा (अब व्हीबी- जीरामजी) मजदूरी राशि, कुल 1.43 लाख रुपए की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई। योजना का लाभ मिलने के बाद उन्होंने एक सुंदर और मजबूत पक्का मकान निर्मित कराया है, जिसमें अब शौचालय, बिजली और नल से जल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। श्री लतेलू सोनवानी ने बताया कि पहले जहां कच्ची मिट्टी की दीवारें और टीन की छत वाला घर हुआ करता था, आज वहां पक्की ईंटों की मजबूत दीवारें और सुंदर फर्श वाला मकान तैयार है। अब न कीड़े-मकोड़ों का डर है और न ही बारिश में छत टपकने की चिंता। उन्होंने कहा, ’यह आवास मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मेरे नाती-पोते भी अब पक्के मकान में रहेंगे, यह सोचकर ही मुझे बहुत खुशी होती है।’ अपने सपनों को पंख देने और त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए उन्होंने सरकार के इस सेवा भावना की भूरि-भूरि सराहना की और सहृदय आभार व्यक्त किया।




.jpg)





.jpeg)


Leave A Comment