ब्रेकिंग न्यूज़

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह का पुण्यतिथि पर नमन

रायपुर/आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह का पुण्यतिथि पर सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान और नगर निगम जोन क्रमांक 5 के सहयोग से राजधानी शहर के जीई मार्ग पर आमापारा में छत्तीसगढ़ बुनकर सोसायटी के समीप स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया.
इस संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर समस्त नगरवासियों की ओर से सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की.
नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान और नगर निगम जोन क्रमांक 5 के सहयोग से आयोजित संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी और नगर निगम विद्युत विभाग अध्यक्ष श्रीमती सुमन पाण्डेय सहित रायपुर शहर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक पाण्डेय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह के परिवारजनों, गणमान्यजनों, वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नगर निगम जोन 5 के अधिकारियों और कर्मचारियों एवं आमजनों ने बड़ी संख्या में प्रतिमा स्थल में पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन किया.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english