जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को
वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी
बालोद/ पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को किया जाएगा।
वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड की सुविधा
प्राचार्य पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली ने बताया कि चयन परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षार्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in अथवा पोर्टल लिंक https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर जाकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में आ रही समस्या के लिए हेल्प डेस्क नंबर जारी
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के दौरान यदि परीक्षार्थियों अथवा उनके पालकों को किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई या असुविधा का सामना करना पड़ता है, तो वे सीधे प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली से संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही परीक्षार्थियों की सहायता एवं विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालयीन हेल्प डेस्क मोबाइल नंबर 9907175081 भी जारी किया गया है, जिस पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।

.jpg)







.jpeg)


.jpg)
Leave A Comment