रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने जोन 9 पहुंचकर की कार्य समीक्षा
-पट्टा वितरण में पात्र हितग्राहियों की सूची में अपात्र लोगों के नाम आने पर गहन नाराजगी व्यक्त कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजना से लाभान्वित करवाने कहा
रायपुर/पट्टा वितरण एवं पात्र हितग्राहियों की सूची में अपात्र व्यक्तियों के नाम शामिल होने की शिकायतों को लेकर रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने गहन नाराजगी व्यक्त की है। रायपुर ग्रामीण विधायक ने पट्टा संबंधी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया है ।
रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने आज नगर निगम जोन 9 कार्यालय में नगर निगम जोन 9 अंतर्गत रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर निगम के जोन 9 अंतर्गत वार्डों में और दीपावली पर्व के मद्देनजर पूरे राजधानी शहर में साफ - सफाई, स्ट्रीट लाइट, पेयजल व्यवस्था में सुधार लाने विशेष ध्यान देने कहा है.
रायपुर ग्रामीण विधायक ने अधिकारियों को दीपावली पर्व के पूर्व सभी कॉलोनियों, मोहल्लों, वार्डों में नालियों, मार्गो, गलियों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैँ. रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने स्ट्रीट लाईट व्यवस्था सुधारने, बंद स्ट्रीट लाइटों को सुधारकर चालू करवाने और दीपावली पर्व के पूर्व प्रकाश व्यवस्था सुचारू बनाने अधिकारियों को निर्देशित किया है. रायपुर ग्रामीण विधायक ने बारिश के दौरान खराब हुए सड़क मार्गो की शीघ्र आवश्यक मरम्मत और सुधार करवाने के निर्देश दिए हैँ, ताकि वाहनचालकों और राहगीरों को आवागमन में किसी प्रकार की कोई असुविधा ना होने पाए और सड़क दुर्घटनाओं पर कारगर अंकुश लगाया जा सके.
रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने कचना में प्रधानमंत्री आवास योजना आवासीय परिसर में सड़क और नाली के निर्माण कार्य में आवश्यक सुधार गुणवत्ता में लाकर श्रेष्ठ गुणवत्ता से कार्य करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है. रायपुर ग्रामीण विधायक ने गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखने पर निगम मुख्यालय के सम्बंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी है. श्री मोतीलाल साहू ने अनेक स्थानों पर स्ट्रीट लाईट बंद होने की जानकारी पर गहन नाराजगी व्यक्त कर तत्काल व्यवस्था सुधार करवाने कहा है. रायपुर ग्रामीण विधायक ने रामकी कम्पनी के प्रतिनिधियों को क्षेत्र में अनुबंध अनुसार शत - प्रतिशत डोर टु डोर कचरा कलेक्शन कार्य व्यवस्थित तरीके से प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया है.
रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू द्वारा ली गयी समीक्षा बैठक के दौरान जोन 9 जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, एमआईसी सदस्य श्री खेम कुमार सेन, पार्षद श्रीमती प्रभा विश्वकर्मा, श्रीमती सावित्री धीवर, श्री देवदत्त द्विवेदी, श्री मोहन साहू सहित अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, जोन 9 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव सहित अन्य सम्बंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति रही.




.jpeg)






.jpeg)
.jpg)
Leave A Comment