कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ धान परिवहन केंद्राें का निरीक्षण किया
राजनांदगांव । समर्थन मूल्य में खरीदे जा रहे धान के परिवहन को लेकर बरती जा रही सुस्ती से व्यवस्था बिगड़ने लगी है। स्थिति का जायजा लेने कलेक्टर डोमन सिंह के साथ अधिकारियों की टीम खरीदी केंद्रों में पहुंची। सहकारी बैंक व खाद्य विभाग के साथ मार्कफेड के अधिकारियों को तलब कर परिवहन की गति तेज करने की समझाइश दी गई। बुधवार की स्थिति में अविभाजित राजनांदगांव जिले में 15.65 लाख क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। इसमें से मात्र 1.11 लाख क्विंटल का ही परिवहन किया जा सका है। यानी 14.54 लाख क्विंटल धान उपार्जन केंद्रों में ही रखा है।
धान खरीदी शुरू हुए तीन सप्ताह से भी अधिक हो गया है। हर दिन धान बेचने वाले किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। धान की मात्रा इस बार प्रति एकड़ 20 क्विंटल है। इस कारण उपार्जन केंद्रों में धान की छल्लियां अधिक जगह ले रहीं हैं, लेकिन परिवहन की गति अपेक्षित नहीं होने के कारण अब समस्या खड़ी होती दिख रही है।
कलेक्टर ने लिया संज्ञान
कलेक्टर डोमन सिंह ने स्वय संज्ञान लिया। उन्होंने अर्जुनी व कुमरदा केंद्र पहुंचकर खरीदी की व्यवस्था व वहां किसानों के लिए सुविधा का निरीक्षण किया। किसानों के अलावा समिति वालों से भी बात की। परिवहन की समस्या सामने आने पर उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया।
बेच चुके 343 करोड़ रुपये का धान
खरीदी की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन दीपावली के बाद इसमें तेजी आ गई है। तीनों जिलों को मिलाकर अब तक 35 हजार 852 किसान धान बेच चुके हैं। उनसे 343 करोड़ रुपये का धान खरीदा गया है। अविभाजित जिले में दो लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। कई क्षेत्रों में अभी भी धान कटाई जारी है। ऐसे में दिसंबर में खरीदी की गति और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। इसके पहले परिवहन भी बढ़ाना होगा। file photo





.jpg)






.jpeg)

Leave A Comment