गोबरा नवापारा स्थित महानदी पैरी सोंधूर नदियों के संगम स्थल में नेहरू घाट में दीपदान के साथ भव्य स्वीप कार्यक्रम का आयोजन
रायपुर/ ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तारतम्य में गोबरा नवापारा स्थित महानदी पैरी सोंधूर नदियों के संगम स्थल में अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) अभनपुर द्वारा मतदाता जागरूकता शपथ दिलाया गया। साथ ही मतदाता मार्गदर्शिका पुस्तिका वितरण करने के अलावा नेहरू घाट में दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पश्चात शहर में मतदान जागरूकता रैली निकाली गई जिसमे भारी संख्या में शासकीय अधिकारी कर्मचारी, महिला - पुरुष तथा वरिष्ट जनो ने अपनी भागीदारी निभाई।
Leave A Comment