ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्का घर बनाकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी का परिवार प्रसन्न

विजयचन्द्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया सहृदय धन्यवाद, जिन्होंने उनके जैसे सामान्य परिवारों को सम्मान के साथ जीने का अवसर दिया
रायपुर/ प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 के अंतर्गत चंगोराभाठा में पक्का घर बनाकर एक कॉलेज में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी श्री विजय चन्द्र और उनका पूरा परिवार अत्यधिक प्रसन्न है. 
हितग्राही श्री विजय चन्द्र कहते हैँ  कि अगर प्रधानमंत्री आवास योजना का सहारा नहीं मिलता तो शायद वे कभी इतनी हिम्मत नहीं जुटा पाते कि अपना घर बना सकें. श्री विजय चन्द्र ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को सहृदय धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनके जैसे सामान्य परिवारों को सम्मान के साथ जीने का अवसर दिया.
 श्री विजय चंद्र अपने परिवार के बड़े बेटे हैं। वे एक कॉलेज में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। सीमित आय में वे अपनी पत्नी, एक बेटे और एक बेटी के साथ परिवार की जिम्मेदारियाँ निभाते रहे। स्वभाव से वे बहुत शांत और अंतर्मुखी हैं।
         आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वर्षों तक पक्का घर बनाना उनके लिए केवल एक सपना था। परिवार कच्चे और असुविधाजनक घर में रहता था। बरसात के मौसम में चिंता बढ़ जाती थी और मेहमानों के आने पर संकोच महसूस होता था।
विजय चंद्र की पत्नी भावुक होकर बताती हैं—
"जब से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमारा पक्का घर बना है, ऐसा लगता है जैसे सिर से बहुत बड़ा बोझ उतर गया हो। पहले घर की हालत देखकर किसी को बुलाने में झिझक होती थी। अब कोई भी कभी भी हमारे घर आए, तो बहुत अच्छा लगता है। अब हमें अपने घर पर गर्व होता है।"
उनकी बेटी खुशी  कहती हैँ —
"पहले हम सब एक ही कमरे में रहते थे। अब अलग-अलग कमरे हैं, इसलिए मैं आराम से पढ़ाई कर पाती हूँ। मुझे बहुत खुशी होती है कि अब हमारा भी अपना पक्का घर है।"
विजय चंद्र अपनी भावनाएँ व्यक्त करते  है
"आज सबसे बड़ी खुशी इस बात की है कि मैं अपने बच्चों को पक्के घर का सुख दे पाया। अगर प्रधानमंत्री आवास योजना का सहारा नहीं मिलता, तो शायद मैं कभी इतनी हिम्मत नहीं जुटा पाता कि अपना घर बना सकूँ। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने हमारे जैसे सामान्य परिवारों को सम्मान के साथ जीने का अवसर दिया।"

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english