बर्थ एनिवर्सरी पर याद आए सुशांत सिंह राजपूत.... बेहद मशहूर रहे अफेयर के किस्से
मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच जीवित होते तो वे अपना 37 वां जन्मदिन मना रहे होते। एक्टर के निधन को ढाई साल से अधिक हो गया है, लेकिन आज भी फैंस के लिए इस बात पर विश्वास करना मुश्किल होता है। सुशांत सिंह राजपूत की आज 37वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर फैंस 'पवित्र रिश्ता' एक्टर को याद कर एक बार फिर से इमोशनल हो गए हैं।
सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा और केवल एक ही सीरियल से वह सुपरहिट हो गए। बाद में सुशांत ने बॉलीवुड पर भी अपनी छाप छोड़ी। हालांकि एक्टिंग और करियर के अलावा सुशांत सिंह राजपूत अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे।
बिहार से आए एक साधारण से लड़के ने मुंबई में आकर अपने नाम का सिक्का चलाया। बैकग्राउंड डांसर के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत साल 2014 में 'पवित्र रिश्ता' शो के जरिए पहली बार टीवी पर नजर आए थे। इस शो में ही सुशांत सिंह राजपूत की मुलाकात एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से हुई थी। शो में लीड एक्टर के तौर पर दोनों की जोड़ी काफी पसंद की कई थी। शो के शूटिंग के दौरान सुशांत और अंकिता की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों में प्यार हो गया। कई सालों तक सुशांत और अंकिता लिव इन रिलेशन में भी रहे। फिर दोनों अलग हो गए।
अंकिता के बाद सुशांत की जिंदगी में एक्ट्रेस कृति सेनॉन ने एंट्री मारी थी। रिपोट्र्स के मुताबिक सुशांत और कृति को फिल्म 'राब्ता' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया था। हालांकि सुशांत और कृति सेनॉन ने कभी भी अपने प्यार की बात मीडिया के सामने नहीं कबूली थी। लेकिन एक्टर के निधन के बाद कृति अक्सर सुशांत को याद करती नजर आ जाती हैं।
इस लिस्ट में सारा अली खान का नाम भी शामिल है। सारा और सुशांत की मुलाकात फिल्म 'केदारनाथ' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच डेटिंग भी शुरू हो गई थी। लेकिन बाद में सारा और सुशांत का ब्रेकअप हो गया। सारा की यह पहली फिल्म थी।
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ भी सुशांत सिंह राजपूत का नाम जुड़ चुका है। इन दोनों की मुलाकात फिल्म 'छिछोरे' के सेट पर हुई थी। इस दौरान दोनों की डेटिंग के रूमर्स उड़े। श्रद्धा और सुशांत अक्सर साथ में पार्टियां भी करते थे। हालांकि ना तो सुशांत और ना ही श्रद्धा ने कभी इस बात को कबूल किया।
वैसे तो सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं की। लेकिन एक्टर के निधन के बाद सामने आया कि रिया और सुशांत एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। बाद में इस बात का भी खुलासा हुआ कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत रिया चक्रवर्ती के साथ लिव इन में रहते थे। हालांकि एक्टर निधन के बाद रिया को बड़ी मुसीबतें झेलनी पड़ी थीं।
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को बांद्रा में अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। कुछ रिपोट्र्स में सुशांत की मौत को सुसाइड बताया था वहीं परिवार ने इस घटना को मर्डर का नाम दिया था, जिसके बाद पुलिस और सीबीआई ने इस केस की तहकीकात शुरू कर दी थी, लेकिन अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर सुशांत ने ऐसा कदम क्यों उठाया था।
Leave A Comment