मियांवाकी वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत सरोना में लगभग 7500 से अधिक पौधे रोपित
- महापौर के निर्देश पर पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष भोलाराम साहू ने आईएसबीटी के सामने नक्षत्र गार्डन का अधिकारियों सहित किया प्रत्यक्ष निरीक्षण
रायपुर- प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा - निर्देश अनुसार चलाये जा रहे मियांवाकी पौधरोपण अभियान के अंतर्गत आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर रायपुर नगर निगम पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू ने रायपुर नगर निगम पर्यावरण एबं उद्यानिकी विभाग के माध्यम से चलाये जा रहे मियांवाकी पौधरोपण अभियान अंतर्गत रायपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सरोना में रोपित लगभग 7500 से अधिक पौधों और लाभाण्डी में रोपित लगभग 3000 पौधोँ के सम्बंधित स्थलों सहित आईएसबीटी अंतर राज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव के सामने तैयार किये जा रहे नक्षत्र उद्यान का प्रत्यक्ष अवलोकन नगर निगम कार्यपालन अभियंता उद्यान श्री गजाराम कँवर, सहायक अभियंता श्री आशीष श्रीवास्तव, उप अभियंता सुश्री रुचिका मिश्रा, हार्टीकल्चरिस्ट श्री हितेश शर्मा, श्री मुक्तानन्द चंद्राकर, सम्बंधित ठेका एजेन्सी प्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में किया. पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू ने अवलोकन के दौरान अधिकारियों को सघन पौधरोपण अभियान नगर निगम रायपुर क्षेत्र में चलाकर अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से करने के निर्देश दिए. श्री भोलाराम साहू ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देशानुसार अपना गार्डन अमलीडीह का शीघ्र सौंदर्यीकरण करने प्रस्ताव देकर कार्यवाही के निर्देश दिए हैँ. वहीं वुमन्स हॉस्टल फुण्डहर में मियांवाकी पौधरोपण अभियान अंतर्गत रोपित लगभग 2000 पौधों के स्थल का निरीक्षण किया.







.jpg)


Leave A Comment