चर्चा में रहने वाली दिशा पाटनी
मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों सबसे अधिक चर्चा दिशा पाटनी की रहती है। चाहें वह कोई फिल्म कर रहीं हों या ना कर रही हों, इंडस्ट्री में पटानी हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। अपनी मासूमियत और खूबसूरती के कारण वह फैंस के दिलों पर तो राज करती ही हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी उनका प्रदर्शन अब तक बेहतर रहा है। हालांकि पाटनी अभी खुद को सक्सेसफुल नहीं मानती। उनका मानना है कि अभी उन्हें बहुत कुछ करना है। दिशा पाटनी की फिल्म मलंग आ रही है। पोस्टर और ट्रेलर के साथ ही यह फिल्म जबरदस्त चर्चा में है। आदित्य रॉय कपूर के साथ दिशा की बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आ रही है। फिल्म के गाने पहले ही हिट हैं। इसके अलावा वह सलमान खान के साथ फिल्म राधे कर रही हैं।
Leave A Comment