पत्थरचट्टा जूस पीने से कई बीमारियों में मिलता है फायदा, जानें पीने का तरीका
आयुर्वेद के मुताबिक पत्थरचट्टा बहुत फायदेमंद और शक्तिशाली औषधि है। इसका इस्तेमाल कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। पत्थरचट्टा का इस्तेमाल कई दवाओं को बनाने में भी किया जाता है। किडनी और पेशाब से जुड़ी बीमारियों में पत्थरचट्टा को बहुत फायदेमंद औषधि माना जाता है। पत्थरचट्टा जिसे अंग्रेजी में कलानचो पिनाटा कहते हैं तमाम औषधीय गुणों से युक्त होता है। आयुर्वेद में पत्थरचट्टा को भष्मपथरी, पाषाणभेद और पणफुट्टी आदि कहा जाता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
1. किडनी की पथरी में फायदेमंद
पत्थरचट्टा का जूस पीने से किडनी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में फायदा मिलता है। इसका सेवन किडनी की पथरी की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। किडनी स्टोन की समस्या असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण होती है। इसमें मौजूद गुण किडनी की पथरी को दूर करने में फायदेमंद होते हैं।
2. माइग्रेन में फायदेमंद
पत्थरचट्टा का जूस पीने से सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या में भी फायदा मिलता है। इसके अलावा आप पत्थरचट्टा के लेप को भी माइग्रेन की समस्या को दूर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पत्थरचट्टा के पत्ते को पीसकर उसका लेप माथे पर लगाना होगा। ऐसा करने से सिर दर्द दूर हो जाएगा।
3. पेशाब में जलन में फायदेमंद
रोजाना सुबह पत्थरचट्टा के पत्तों का काढ़ा पीने से पेशाब में जलन की समस्या से निजात मिलती है। आप पत्थरचट्टा के पत्तों का काढ़ा बनाने के लिए इसके कुछ पत्तों को लेकर इसे साफ कर लें और फिर इसे एक गिलास पानी में डालकर अच्छी तरह उबालें। उबालने के बाद इस काढ़े को छानकर रोजाना सुबह इसका सेवन करें।
4. यूटीआई की समस्या में फायदेमंद
यूटीआई की समस्या में भी पत्थरचट्टा का जूस बहुत फायदेमंद होता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप रोजाना सुबह पत्थरचट्टा की पत्तियों का रस या इनका काढ़ा पी सकते हैं। पत्थरचट्टा की तीन से चार ताजा पत्तियों को लेकर एक गिलास पानी में उबालने के बाद जब पानी आधा रह जाए तो इसे उतार लें और फिर हल्का गुनगुना रहने पर इसका सेवन करें।
नोट-पत्थरचट्टा का इस्तेमाल किसी भी समस्या में करने से पहले किसी वैद्य या आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह जरूर लें। याद रखें गलत तरीके से किसी भी चीज का इस्तेमाल फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।
Leave A Comment