ब्रेकिंग न्यूज़

  बेरीज को माना जाता है दुनिया का सबसे हेल्दी फूड
कुदरत ने हमें कई उपहार दिए हैं। जो फल, सब्जियां हम स्वाद और पेट भरने के लिए खाते हैं इनमें कई औषधीय गुण भी होते हैं। बेरीज भी इन्हीं फूड्स में आती हैं। बेरीज को दुनिया का सबसे हेल्दी फूड माना जाता है। ब्लू बेरी, स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी, क्रेनबेरीज ही नहीं बल्कि इंडियन गूजबेरी यानी आंवला भी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। दुनियाभर में बेरीज की 400 से ज्यादा स्पीशीज पाई जाती हैं। बेरीज में कई तरह के माइक्रोन्यूट्रिएंट्स बाए जाते हैं।
ये आपको बड़ी बीमारियों से बचाते हैं। यहां जानें इनके फायदे
 ऐंटीऑक्सीडेंट्स का भंडार
बेरीज ऐंटीऑक्सीडेंट्स का भंडार होती है। यह शरीर में बनने वाले फ्रीरेडिकल्स को कंट्रोल में रखती हैं। यह आपका डीएनए डैमेज होने से बचाती हैं। माना जाता है कि ये कैंसर जैसी बीमारी के खतरे को भी कम करती हैं। एक स्टडी के मुताबिक, रोजाना एक बार 300 ग्राम ब्लू बेरीज खाने से डीएनए डैमेज का खतरा कम होता है।
रखती हैं वजन कंट्रोल
बेरीज फाइबर्स से भरपूर होती हैं। ये ऑफिस, कॉलेज या ईवनिंग स्नैकिंग का बेस्ट ऑप्शन  हैं। जो लोग वजन कंट्रोल रखना चाहते हैं उन्हें रोजाना खाने में बेरीज जरूर शामिल करनी चाहिए। इससे भूख देर से लगती है। इसमें कैलोरी कम और न्यूट्रीशन ज्यादा होता है।
इम्यून सिस्टम रहता है मजबूत
स्ट्रॉबेरी में काफी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है। साथ ही इसे ब्यूटी विटामिन भी माना जाता है।
ऐंटी कैंसर प्रॉपर्टी
ब्लूबेरीज और रैस्पबेरीज में फ्लैवोनॉइड्स होते हैं। इन्हें ऐंटीकैंसर फूड्स माना जाता है। वहीं क्रेनबेरीज यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन में फायदेमंद होती हैं। इसमें ऐंथोसाइनिन्स पाए जाते हैं। यह ई कोलाई बैक्टीरिया से बचाते हैं। आंवला है सस्ता ऑप्शन
बेरीज हर इलाके में आसानी से नहीं मिलतीं। इसलिए आप ड्राई बेरीज ले सकते हैं। मिक्स बेरीज अच्छा ऑप्शन है। वहीं अगर आपको ये महंगी लगती हैं तो आंवला ले लें ये बेस्ट ऑप्शन है। ये विटामिन सी और ऐंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसे कैंडी, मुरब्बा, जूस या पाउडर कई फॉर्म में खाया जा सकता है। माना जाता है कि यह सबसे हेल्दी माने जानी ब्लूबेरी के बराबर ही पोषक होता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english