ब्रेकिंग न्यूज़

 रात में मूंगफली खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 4 नुकसान, जानें मूंगफली खाने का सही समय
 सर्दियों में अधिकतर लोग मूंगफली खाना पसंद करते हैं। सर्दियों में धूप और ठंड हवाओं के बीच में बैठकर मूंगफली खाने का मजा ही अलग होता है। मूंगफली सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। वहीं, मूंगफली की तासीर भी गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में मूंगफली खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। मूंगफली में हेल्दी फैट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और मैग्नीशियम काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए आपको मूंगफली का सेवन जरूर करना चाहिए। लेकिन मूंगफली को आपको दिन के समय खाना चाहिए, क्योंकि रात में मूंगफली खाने आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी रात में मूंगफली खाते हैं, तो थोड़ा संभल जाइए।  
रात में मूंगफली खाने के नुकसान- 
1. वजन बढ़ सकता है 
अगर आप रात में मूंगफली खाते हैं, तो इससे आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में अगर आपका वजन पहले से ही अधिक है, तो रात में मूंगफली खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, मूंगफली में फैट और कैलोरी अधिक मात्रा में होती है। ऐसे में जब रात में मूंगफली खाई जाती है, तो इससे प्राप्त कैलोरी बर्न नहीं हो पाती है। क्योंकि रात में व्यक्ति सो जाता है। ऐसे में अगर रोजाना रात में मूंगफली खाई जाए, तो वजन तेजी से बढऩे लग सकता है।
 2. नींद आने में दिक्कत 
अगर आप रात में मूंगफली खाते हैं, तो आपको नींद आने में दिक्कत महसूस हो सकती है। क्योंकि मूंगफली खाने से शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा मिलती है। ऐसे में अगर आप रात में मूंगफली खाएंगे, तो इससे आपको एनर्जी महसूस होगी। आपको नींद नहीं आएगी। 
 3. सूजन बढ़ सकती है- 
अगर आप रात में अधिक मात्रा में मूंगफली खाएंगे, तो आपको सुबह के समय शरीर में सूजन भी महसूस हो सकती है। मूंगफली खाने से अनसैचुरेटेड फैट्स और अम्लों के बीच में असंतुलन हो सकता है, इसकी वजह से सूजन हो सकती है। रात में मूंगफली खाने से आपको जोड़ों में सूजन और दर्द का अनुभव हो सकता है।
 4. पाचन से जुड़ी समस्याएं 
रात में मूंगफली खाने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, रात में मूंगफली खाने से शरीर इसके पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता है। इसके लिए आंतरिक अंगों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसे में कब्ज, गैस या अपच की समस्या हो सकती है। इसके अलावा रात में मूंगफली खाने से शरीर को प्रोटीन, आयरन या अन्य पोषक तत्वों का अवशोषण करने में काफी दिक्कत हो सकती है।
 मूंगफली खाने का सही समय क्या है?-  
मूंगफली का सेवन सुबह या दिन के समय करना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। आप शाम को स्नैक्स के रूप में भी मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। लेकिन रात को सोने से पहले या डिनर के बाद मूंगफली का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि रात में मूंगफली खाने से आपको फायदों के बजाय नुकसान पहुंच सकता है। 
 मूंगफली कितनी खानी चाहिए?-  
जिस तरह रात में मूंगफली खाना नुकसानदायक होता है। उसी तरह अगर आप दिन के समय अधिक मूंगफली खाते हैं, तो इससे भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए आपको कम मात्रा में ही मूंगफली का सेवन करना चाहिए। आप रोजाना लगभग 42 ग्राम मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। एक दिन में इससे अधिक मूंगफली खाने से आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english