कब्ज की समस्या से छुटकारे के लिए रोजाना सुबह खाएं ये चीजें
सर्दियों के मौसम में कब्ज कॉमन परेशानी है। गर्मियों की तुलना में सर्दियों में कब्ज ज्यादा कॉमन क्यों होती है? यह हमारी रोजाना की आदतों में बदलाव के कारण हो सकता है। सर्दियों में जब तापमान ठंडा होता है तो पानी पीने की मात्रा कम हो जाती है, क्योंकि प्यास नहीं लगती है। इसी के साथ कम व्यायाम, बहुत ज्यादा चाय और कॉफी पीने और पर्याप्त हाई फाइबर वाली खाने की चीजों को न खाने से कब्ज की समस्या हो सकती है। आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा भावसार (Dr Dixa Bhavsar Savaliya) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में 5 चीजों के बारे में बताया है जो सर्दियों में सुबह खाली पेट खानी चाहिए, जिससे कबज की समस्या दूर होती है।
कब्ज होने के हैं बहुत सारे कारण---
1) मन लगाकर नहीं खाना
2) रूखे, ठंडे, मसालेदार, तले हुए और फास्ट फूड को बहुत ज्यादा खाना।
3) सही मात्रा में पानी नहीं पीना
4) खाने में फाइबर की कमी
5) खराब मेटाबॉलिज्म
6) खराब स्लीप साइकिल
7) देर रात का खाना
8) खराब लाइफस्टाइल
इन चीजों को खाने से कब्ज को मिलेगा छुटकारा
खजूर
खजूर वात और पित्त को संतुलित करने में भी मदद करते हैं और उन्हें कब्ज, हाइपरएसिडिटी, जोड़ों के दर्द, चिंता, बालों के झड़ने को रोकने में मदद करते हैं। कब्ज से छुटकारे के लिए 2-3 भीगे हुए खजूर सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ खाएं।।
मेथी के बीज
हाई पित्त वाले लोगों को इससे बचना चाहिए। 1 चम्मच मेथी के बीज को रात भर भिगोएं और सुबह सबसे पहले खाएं। आप बीजों का पाउडर भी बना सकते हैं, फिर सोते समय गर्म पानी के साथ 1 चम्मच मेथी पाउडर लें।
गाय का घी
गाय का घी आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। एक गिलास गर्म गाय के दूध के साथ 1 चम्मच गाय का घी पुरानी कब्ज वाले लोगों के लिए सबसे अच्छा काम करता है।
आंवला
आप 1 चम्मच आंवला पाउडर या 3 ताजे आंवले का रस ले सकते हैं। नियमित रूप से सुबह खाली पेट इसे खाने पर कब्ज से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।
किशमिश
काली किशमिश फाइबर से भरपूर होती है। इन्हें भिगो कर खाने से इन्हें पचाना आसान हो जाता है।
Leave A Comment