ब्रेकिंग न्यूज़

 दिन भर पेट में भारीपन या गैस महसूस होती है? इसे नजरअंदाज ना करें....
 दिनभर पेट में भारीपन या गैस महसूस होती है? हमेशा पेट फूला-फूला रहना हमेशा भोजन के कारण ही हो यह जरूरी नहीं है। अगर  यह परेशानी महसूस होती है और लगातार बनी हुई है, तो इसके पीछे कई गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं। कुछ विकार  पेट और आंतों को प्रभावित करते हैं जिससे  पाचन की समस्या बनी रह सकती है।
 पेट में गैस बनने के कारण क्या हैं? अक्सर अनहेल्दी डाइट, एक्सरसाइज की कमी या मसालेदार चीजों के अधिक सेवन से ऐसी समस्या होती है लेकिन ज्यादा गैस बनने की वजह कुछ गंभीर बीमारियां भी हैं। ऐसा माना जाता है कि अनिद्रा, पेट का कैंसर, सूजन, दस्त, पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याएं भी इसका कारण बन सकती हैं।
 नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्लीप एपनिया से पीडि़त लोग अक्सर मुंह से सांस लेते हैं और खर्राटे लेते समय हवा निगल लेते हैं। तो, अगर किसी को स्लीप एपनिया है तो  गैस होने लगेगी क्योंकि प्रभावित व्यक्ति ने सारी रात सोते समय हवा निगल ली है। यदि  कोई व्यक्ति भारी खर्राटे लेता है और स्लीप एपनिया की समस्या है तो इसके निदान के लिए डॉक्टर की मदद बहुत जरूरी है और इसे टालना अच्छा नहीं है।
 कोलन कैंसर
 यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि पेट के कैंसर और पेट फूलने के बीच संबंध है। पेट के कैंसर से पीडि़त लोगों में पेट फूलना, लगातार पेट की परेशानी जैसे ऐंठन, गैस या दर्द जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इसलिए इन लक्षणों के प्रति सतर्क रहें। अत्यधिक गैस को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। अगर यह बार-बार हो रहा है, तो समय रहते डॉक्टर के पास जायें और उचित इलाज करायें।
 इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम  
 इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम की  समस्या में पेट में ऐंठन, दस्त, कब्ज, सूजन और गैस जैसी परेशानी होती हैं। मेयो क्लिनिक की रिपोर्ट बताती है कि इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। यह समस्या एक दिन की नहीं पुरानी हो सकती है इसलिए इसे नियंत्रित करने या इसके इलाज के लिए डॉक्टरी सलाह लेनी जरूरी है।
 डायवर्टिकलोसिस 
 डायवर्टिकलोसिस रोग के लक्षणों में सूजन, दस्त, पेट दर्द और कब्ज शामिल हो सकते हैं। पेट की परेशानी जो आमतौर पर काफी गंभीर होती है और अक्सर गैस के साथ महसूस की जा सकती है डायवर्टिकलोसिस के सबसे आम लक्षणों में से एक है। विशेषज्ञों के अनुसार इन स्थितियों का सटीक कारण अब तक पता नहीं चला है लेकिन इसके इलाज के लिए डॉक्टर से मिलना सही है।
 हाइपोथायरायडिज्म भी है वजह
 पाचन संबंधी समस्याएं कभी-कभी थायरॉइड डिसफंक्शन के कारण भी हो सकती हैं। हाइपोथायरायडिज्म के मामले में व्यक्ति के पेट और आंतों के माध्यम से भोजन का मार्ग धीमा हो जाता है। इस समस्या में धीमी गति से पाचन होने से सीने में जलन, कब्ज, पेट फूलना और गैस जैसे लक्षण सामने आ सकते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english