ब्रेकिंग न्यूज़

 सुबह ये 5 फूड्स खाने से कब्ज से मिलता है छुटकारा, जानें सही मात्रा और सेवन का तरीका
 पेट में कब्ज होना, पेट से जुड़ी सबसे आम समस्याओं में से एक है। हम सभी अक्सर ही ज्यादा मसालेदार भोजन करने, देर रात खाने, भोजन के खराब पाचन और कई अन्य कारणों के कब्ज का सामना करते हैं। जब हम पानी कम पीते हैं और गलत या मसालेदार भोजन करते हैं, तो इससे हमारा पाचन प्रभावित होता है।  आज इस लेख में हम आपको उनके पोस्ट से प्राप्त जानकारी के माध्यम से कब्ज क्यों होती है और कब्ज से छुटकारा पाने के लिए सुबह खाए जाने वाले 5 फूड्स बता रहे हैं।
 कब्ज दूर करने के लिए सुबह क्या खाएं- 
1. खजूर खाएं
खजूर स्वाद में मीठे और प्रकृति में ठंडे होते हैं। शरीर में वात और पित्त दोनों के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही यह फाइबर से भी भरपूर होते हैं, जिससे ये कब्ज से भी राहत प्रदान करते हैं। इसके लिए आपको बस रातभर पानी में भीगे 2-3 भीगे सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ खाने हैं।
 2. मेथी के बीज खाएं
आपको 1 चम्मच मेथी के बीज को रातभर पानी में भिगोकर रखना है, फिर सुबह खाली पेट इनका सेवन करना है। इसके अलावा मेथी के बीज का पाउडर बनाकर रात में सोने से पहले एक चम्मच गर्म पानी के साथ भी ले सकते हैं। यह अतिरिक्त वात और कफ वाले लोगों के लिए बेस्ट विकल्प है। हालंकि पित्त प्रकृति (गर्मी की समस्या) वाले लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए।
 3. गाय का घी खाएं
यह एक नेचुरल मेटाबलिज्म बूस्टर है। यह आपको हेल्दी फैट प्रदान करता है, जो कि फैट में घुलनशील विटामिन और मिनरल्स के अवशोषण में मदद करता है जैसे विटामिन ए, डी, ई और के। आप कब्ज से छुटकारा पाने के लिए एक गिलास गर्म गाय के दूध में 1 चम्मच गाय का घी मिलाकर पी सकते हैं, यह पुरानी कब्ज वाले लोगों के लिए बेस्ट नुस्खा है।
 4. आंवला खाएं
आंवला में रेचक गुण होते हैं, आप एक चम्मच आंवला पाउडर या ताजे आंवला का रस (3 आंवला) के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। यह सभी के लिए फायदेमंद है।
 5. भीगी किशमिश खाएं
रातभर पानी में भीगी काली किशमिश खाने से भी बाउल मूवमेंट को ठीक करने में मदद मिलती है, क्योंकि ये फाइबर से भरपूर होती हैं। लेकिन किशमिश को भिगोकर ही खाएं। कब्ज के लिए आप लिए आप मुठ्ठी भर भीगी किशमिश खा सकते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english