रायता कब खाना चाहिए.... भोजन से पहले या बाद में ?
रायता खाना तो हम सभी को बहुत पसंद होता है। हम में से ज्यादातर लोग भोजन से पहले, साथ में या बाद में खाना बहुत पसंद करते हैं। यह हमारे भोजन के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है, साथ ही ऐसा माना जाता है कि यह भोजन के बेहतर पाचन में भी मदद करता है। आयुर्वेद की मानें तो भले ही रायता दही से बनता है और आपके आंत स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार रायता एक विरूद्ध आहार है, यानी यह दो ऐसी चीजों के कॉम्बिनेशन से बनता है जो प्रकृति में एक दूसरे से भिन्न होते हैं और इनका साथ में सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। उदाहरण के लिए रायता में दही के साथ में नमक भी डाला जाता है, जो कि असंगत फूड कॉम्बिनेशन है। भले ही यह आपको खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है, लेकिन अगर इसका सही तरीके और समय से सेवन न किया जाए तो आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
अब सवाल यह उठता है कि आयुर्वेद के अनुसार रायता कब खाना चाहिए? वहीं अक्सर लोगों के मन में यह सवाल भी उठता है कि रायता भोजन से पहले खाना चाहिए, साथ में या बाद में? अगर आप रायता खाते हैं, तो इसका सेवन आपको हमेशा भोजन के हिसाब से करना चाहिए। क्योंकि अगर आप इसका भोजन की शुरुआत से पहले, साथ में या तुरंत बाद सेवन करते हैं तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार यह एक विरूद्ध आहार है। इसलिए आपको हमेशा यह कोशिश करनी चाहिए कि आप रायते का सेवन हमेशा भोजन से 1 से 2 घंटे पहले या फिर 1 घंटा बाद करना चाहिए। आपको भोजन के साथ में रायते का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दही को पचाने में भी समय लगता है। साथ ही जब रायता बनाया जाता है तो दही में कई अन्य सब्जियां, बूंदी और नमक आदि डाला जाता है। जिससे यह पचने में और भी अधिक भारी हो जाता है। इसलिए आपको रायता हमेशा भोजन से पहले या बाद में करना चाहिए। जिससे कि यह भोजन के पाचन में बाधा न बने और आपका पाचन ठीक से काम करें।
किन लोगों को रायते के सेवन से बचना चाहिए
-जिन लोगों को दूध से एलर्जी है, उन्हें रायता खाने से बचना चाहिए।
-रात को रायता का सेवन करते समय ध्यान रखें कि ज्यादा रात न हो, डिनर से पहले करें।
-अगर आपका पाचन पहले से खराब है, तो ऐसा में भी आपको रायते से परहेज करना चाहिए।
-सर्दी-खांसी और जुकाम आदि में दही के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। क्योंकि कुछ लोगों में इससे बलगम की समस्या हो सकती है।
Leave A Comment