ब्रेकिंग न्यूज़

सुबह जल्दी जागने से बदल सकती है आपकी 'किस्मत', जानें किस समय उठना है बेस्ट

जल्दी उठने के फायदे हम बचपन से पढ़ते और सुनते आ रहे हैं। आयुर्वेद में भी ब्रह्म मुहुर्त में उठना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद बताया गया है। सुबह उठना सिर्फ सेहत के लिहाज से ही अच्छा नहीं बल्कि इससे आपकी लाइफ भी व्यवस्थित रहती है। ज्यादातर घरों में बुजुर्ग सूरज उगने से पहले जाग जाते हैं। वहीं यूथ्स को यह काम जरा मुश्किल लगता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो देर तक सोते रहते हैं तो जल्दी उठने के कुछ फायदे जान सकते हैं। हो सकता है इसके बाद आपको जल्दी उठने का मोटिवेशन मिल सके।
जानें क्या कहता है आयुर्वेद
आयुर्वेदिक की मानें तो ब्रह्म मुहूर्त में जागने से आपको ज्ञान मिलता है। आप सुबह बैठकर आत्मचिंतन कर सकते हैं या मेडिटेशन बेस्ट तरीका है। अगर आप स्टूडेंट हैं तो इससे आपकी यादाश्त तेज होगी। आपकी कार्य क्षमता बढ़ती है और आप पूरे दिन फ्रेश रहेते हैं। अब सवाल उठता है कि ब्रह्म मुहूर्त कहते किसे हैं? इस सवाल का जवाब है, सूरज उगने से 1 घंटा 36 मिनट पहले का वक्त। यह 48 मिनट तक रहता है। ब्रह्म मुहुर्त में उठ सकते हैं तो बेस्ट अगर नहीं तो आप सूरज निकलने के साथ भी जाग सकते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार के मुताबिक, आयुर्वेद में वात, कफ और पित्त प्रकृति के लोगों को जागने के लिए अलग-अलग वक्त दिया गया है। अगर आपको अपनी प्रकृति नहीं पता तो 6:30 से लेकर 7 बजे के बीच उठ जाएं।
सक्सेसफुल होने का राज
आप कई सफल लोगों की लाइफस्टाइल के बारे में पढ़ेंगे तो पता चलेगा कि सुबह जल्दी उठना उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा जरूर होता है। जल्दी उठने से आपके पास दूसरे लोगों से ज्यादा वक्त रहता है। आपका दिन हड़बड़ी में शुरू नहीं होता और आप चीजें प्लान करके चलते हैं। आप इस समय में कई प्रोडक्टिव चीजें कर सकते हैं। इतना ही नहीं एक्सरसाइज के लिए भी सुबह का वक्त बेस्ट माना जाता है।
नहीं चढ़ता है मोटापा
आप जल्दी जागते हैं तो नींद भी जल्दी आती है। ऐसे में जो लोग वजन कम कर रहे हैं उनके लिए भी सुबह जल्दी जागना और सोना जरूरी है। टाइम से सोएंगे तो लेट नाइट भूख लगने पर आप जरूरत से ज्यादा खाना भी नहीं खाएंगे। ऐसा माना जाता है कि जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं उनमें मोटापा (कोई जेनेटिक समस्या न हो तो) और खतरनाक बीमारियां होने की संभावना कम रहती है।
मिलते हैं इतने सारे फायदे
जल्दी उठने वालों को गहरी और अच्छी नींद आती है। आप अच्छी तरह सो लेते हैं तो पूरे दिन एनर्जेटिक रहते हैं। इससे आपकी हेल्थ के साथ ब्यूटी भी अच्छी रहती है। नींद न पूरी होने से ऐक्ने, चेहरे पर पफीनेस दिख सकती है। जल्दी उठना फिजिकल हेल्थ, मेंटल हेल्थ, ब्यूटी के साथ सक्सेसफुल होने के लिए भी बेहद जरूरी है। आपको बस यह याद रखना है कि जल्दी उठने के चक्कर में नींद के साथ समझौता न करें। वर्ना कम नींद लेने से होने वाली दिक्कतें भी हो सकती हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english