ब्रेकिंग न्यूज़

 क‍िन फलों को छीलकर खाना चाहिए और क‍िन्‍हें नहीं?
 जो लोग ताजे फलों का सेवन करते हैं, उनकी सेहत काफी हद तक अच्‍छी रहती है। फल हमारी डाइट का अहम ह‍िस्‍सा हैं। लेक‍िन अच्‍छी सेहत के ल‍िए केवल फल खाना काफी नहीं है। इन्‍हें सही ढंग से खाने का तरीका पता होना चाह‍िए। कई फलों को छ‍िलके समेत खाया जाता है क्‍योंक‍ि ऐसा न करने से उनके पोषक तत्‍व कम हो जाते हैं। फलों के छ‍िलकों में भी कई न्‍यूट्र‍िएंट्स मौजूद होते हैं। आजकल फलों पर केम‍िकल्‍स डाले जाते हैं इस कारण से लोग फलों का छ‍िलका न‍िकालकर खाते हैं। लेक‍िन ऐसा करना भी सेहत के ल‍िए हान‍िकारक हो सकता है। फलों के छ‍िलके में व‍िटाम‍िन्‍स, म‍िनरल्‍स, फाइबर और एंटीऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते है। वहीं कुछ ऐसे भी फल हैं ज‍िन्‍हें छ‍िलके के ब‍िना खाना सेहतमंद होता है। इस लेख में आपको बताएंगे ऐसे फलों के बारे में ज‍िन्‍हें छीलकर खाना फायदेमंद होता है और वो फल ज‍िन्‍हें छ‍िलके समेत ही खाना चाह‍िए।  
क‍िन फलों को छ‍िलके समेत खाना चाह‍िए?- Fruits With Peels
नाशपाती- 
नाशपाती का सेवन छ‍िलके के साथ करना चाह‍िए। इसके छ‍िलके में एंटीऑक्‍सीडेंट्स और व‍िटाम‍िन्‍स पाए जाते हैं। नाशपाती को छ‍िलके समेत खाएंगे, तो शरीर को डायट्री फाइबर म‍िलेगा।  
 अमरूद 
अमरूद का सेवन छ‍िलके समेत कर सकते हैं। अमरूद में एंटीऑक्‍सीडेंट्स, व‍िटाम‍िन्‍स, फाइबर, म‍िनरल्‍स पाए जाते हैं। अगर सर्दी-जुकाम या खांसी है, तो अमरूद का सेवन करने से बचना चाह‍िए।    
 सेब 
कई लोग सेब का छ‍िलका न‍िकालकर खाते हैं। लेक‍िन आपको बता दें क‍ि सेब के छ‍िलके में एंटीऑक्‍सीडेंट्स और फाइबर पाया जाता है। सेब की ऊपरी सतह को पानी से अच्‍छी तरह से साफ करके ही खाना चाह‍िए।    
 चीकू 
चीकू का सेवन छ‍िलके समेत क‍िया जाता है। इसके छ‍िलके में व‍िटाम‍िन सी, एंटीऑक्‍सीडेंट्स, पोटैश‍ियम, आयरन पाया जाता है। त्‍वचा और गट हेल्‍थ के ल‍िए चीकू फायदेमंद माना जाता है। 
 कीवी 
कीवी का सेवन छ‍िलके के समेत करना फायदेमंद होता है। कीवी के छ‍िलके में फाइबर, फोलेट, व‍िटाम‍िन ई जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। हार्ट और डायब‍िटीज के मरीजों के ल‍िए कीवी का सीमि‍त सेवन फायदेमंद माना जाता है। कीवी में व‍िटाम‍िन सी भी पाया जाता है। ज‍िन लोगों को कीवी का छ‍िलका खाने में परेशानी होती है, वो छीलकर भी इसे खा सकते हैं।  
 संतरा- 
संतरे में व‍िटाम‍िन सी, व‍िटाम‍िन बी6, कैल्‍श‍ियम, पोटैश‍ियम जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इसके छ‍िलके को न‍िकालकर खाना चाह‍िए। संतरे के छ‍िलके का पाउडर, त्‍वचा के ल‍िए फेसपैक के रूप में उपयोग क‍िया जा सकता है।  
 अनार 
अनार में आयरन की प्रचुर मात्रा होती है। इसे छीलकर ही खाना चाह‍िए। अनार का छ‍िलका स्‍वाद में कढ़वा होता है और इसका सेवन करने से पेट में दर्द की समस्‍या हो सकती है।
 केला 
केले का सेवन भी छ‍िलका न‍िकालकर ही क‍िया जाता है। केले के छ‍िलके का पानी पी सकते हैं। इसमें फाइबर और ट्राइप्‍टोफॉन नाम का कंपाउंड पाया जाता है ज‍िससे सेरोटोन‍िन का स्‍तर बढ़ता है। हालांक‍ि केले का छ‍िलका खाना पाचन तंत्र के ल‍िए अच्‍छा नहीं होता इसल‍िए इसके ब‍िना ही फल को खाना चाह‍िए।    
 अन्नानास 
पाइनएप्‍पल का सेवन छ‍िलके के ब‍िना ही करना चाह‍िए। इसका छ‍िलका काफी मोटा होता है। अन्नानास का छ‍िलका फल को सुरक्षा प्रदान करने के ल‍िए होता है। इसका छ‍िलका खाने लायक नहीं होता। अन्नानास के छ‍िलके का इस्‍तेमाल आप फुट स्‍क्रब के तौर पर कर सकते हैं।
 फलों के छि‍लके सेहत और त्‍वचा के ल‍िए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। लेक‍िन हर फल के छ‍िलके को कच्‍चा खा लेना हान‍िकारक हो सकता है। अगर क‍िसी फल को छ‍िलके समेत खाने से आपको असहज महसूस हो रहा है, तो बेशक आप उसे छीलकर भी खा सकते हैं।     

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english