ब्रेकिंग न्यूज़

 क्या आप पेट फूलने और वजन बढऩे को एक ही समझते हैं? जानें इन दोनों के बीच अंतर
 क्या आप भी पेट फूलने को वजन बढऩे का कारण समझते हैं। ऐसा नहीं है। पेट फूलना और वजन बढऩा दो अलग प्रक्रिया है। लोग बाहर ुनिकले पेट को वजन बढऩे का संकेत समझते हैं। जब उन्हें लगता है कि पेट का साइज पहले से ज्यादा बढ़ गया है, तो वे इसे कैलोरीज इंटेक बढऩे और मोटे होने का संकेत मानते हैं। हम आपको बता दें  कि  बाहर निकला हुआ पेट कई बार मोटापा नहीं बल्कि पेट फूलने का एक कारण होता है। पेट तब फूल जाता है जब पेट में गैस हो या पेट में पानी ज्यादा हो। पेट फूलने के दौरान आपको असहज महसूस होता है। हर समय व्यक्ति को पेट भरा हुआ महसूस होता है। 
पेट फूलने की समस्या  
अगर खाना खाने के तुरंत बाद पेट बाहर की तरफ निकला हुआ महसूस होता है, तो ये पेट फूलने का संकेत है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को भी ये समस्या होती है। कभी-कभी ज्यादा नमक का सेवन कर लेने के कारण भी पेट फूलने की समस्या होती है। अगर आप लंंबे समय तक यूरिन को रोके रहेंगे, तो भी पेट फूलने की समस्या हो सकती है।    
 अगर आपका वजन बढ़ गया है और इस कारण से पेट बाहर की तरफ निकला है, तो कमर का साइज हमेशा बढ़ा हुआ ही नजर आएगा। जब पेट वजन बढऩे के कारण बढ़ता है, तो शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैट नजर आ सकता है। आप पेट को हाथ लगाकर चेक करें। अगर पेट टाइट हो, तो समझ जाएं कि पेट फूला हुआ है। लेकिन पेट नरम है, तो समझ जाए कि ये वजन बढऩे का लक्षण है।
 पेट फूलने की समस्या को कैसे दूर करें? 
-पानी की कमी से कब्ज हो जाता है और पेट फूलने की समस्या हो सक-ती है। इसलिए पानी का सेवन करते रहें। 
-अगर आप कसरत नहीं करेंगे, तो भी कब्ज या ब्लोटिंग हो सकती है जिसके कारण पेट फूल सकता है। 
-नमक और कॉब्र्स का सेवन कम कर दें। इसका ज्यादा सेवन करने से पेट फूल सकता है।   
-पेट पर जमा चर्बी को कैसे कम करें?
-मीठी चीजों का सेवन न करें। मीठी चीजों का सेवन करने से पेट का साइज बढ़ जाता है।
-एक ही जगह बैठे रहने की गलती न करें। एक ही पोजिशन पर बैठे रहने के कारण पेट की चर्बी तेजी से बढ़ती है।
-नींद न पूरी करने के कारण भी शरीर में फैट की मात्रा बढ़ सकती है। हर दिन 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करें। 
ऊपर बताई टिप्स  की मदद से आप ब्लोटिंग और पेट बढऩे की समस्या से बच सकते हैं।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english