कब्ज से छुटकारा पाने के लिए पिएं ये स्मूदी....बनाना भी आसान
कब्ज की समस्या से निपटने के लिए आप फल और सब्जियों से बनी स्मूदी पी सकते हैं। दरअसल, स्मूदी में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे कब्ज की प्रॉब्लम से छुटकारा आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा, स्मूदी आंत के स्वास्थ्य में सुधार कर पाचन क्षमता को बेहतर करता है। इसके साथ-साथ स्मूदी पीने में बहुत टेस्टी होती है, जिसे लोग आसानी से अपनी डाइट का हिस्सा बना लेते हैं।
चिया सीड स्मूदी
अगर आपकी पाचन क्षमता कमजोर है और अक्सर कब्ज की समस्या बनी रहती है, तो आपको चिया सीड्स से नबी स्मूदी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। चिया सीड से बने इस स्मूदी की मदद से आपकी आंत क्लीन होती है, पाचन तंत्र बेहतर होता है और प्रतिरक्षा प्रणाली भी सही तरह से काम करने लगती है। चिया सीड से स्मूदी बनाने के लिए आपको चाहिए दो कप पालक, एक कसा हुआ अदरक, 1 कप जमी हुई रसभरी, 1/2 एवोकैडो, 2 बड़े चम्मच चिया सीड्स, 2 बड़े चम्मच दही और 250 मिली पानी या दूध। अब इन सभी सामग्रियों को अच्छी रतह से पीस लें। ध्यान रहे, कि मिक्सचर में किसी तरह की गांठ बाकी न रह जाए। अच्छी तरह स्मूदी तैयार होने के बाद इसे गिलास में डालें और पी लें।
कीवी, तोरी और सेब की स्मूदी
कीवी, सेब और तोरी को कब्ज दूर करने के लिए बेहतरीन माना जाता है। जहां, एक ओर कीवी में पाचक एंजाइम्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करते हैं, आंत में रुकावट को कम करते हैं और मल को नर्म करने का काम भी करते हैं। सेब की बात करें, तो इसमें फ्रुक्टोज होता है, यह एक ऐसा तत्व है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है। जबकि तोरी भी अघुलनशील यानी इनसॉल्यूबल फाइबर (फाइबर, जो पानी में नहीं घुलते) का एक स्रोत है। इस स्मूदी को बनाने के लिए आप चाहें, तो सभी सामग्रियों को उबाल लें। तीनों सामग्री की मात्रा एक समान रखें। आप अपने स्वाद अनुसार मात्रा कम-ज्यादा कर सकते हैं। स्वाद अनुसार अन्य चीजें जैसे चीनी या क्रीम भी इसमें मिक्स कर सकते हैं। उबालने के बाद सामग्री को ठंडा होने दें। अब इसे मिक्सर में पीस लें। इसमें जरूरत अनुसार पानी भी मिक्स करें।
आम से बनी स्मूदी
आम पेट के लिए बहुत ही अच्छा फल माना जाता है। गर्मी के सीजन में लोग इसे बहुत ही चाव से खाना पसंद करते हैं। लोग आम से बनी स्मूदी, शेक आदि खूब खाना पसंद करते हैं। अगर आप आम से बनी स्मूदी पीना चाहते हैं, तो इसमें चिया सीड, दही, 250 मिली लीटर बादाम का दूध और आधा चम्मच नींबू का रस भी मिक्स कर लें। इन्हें अच्छी तरह ग्राइंड करें। गिलास में डालें। अब इसे पी लें। इस स्मूदी में पाचन एंजाइम होते हैं, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगारा साबित होते हैं।
ध्यान रखें की अगर यहां बताए गए किसी भी खाने की चीज से आपको एलेर्जी है, तो उसे अपनी स्मूदी में न डालें।
Leave A Comment