रात को जरूर खाएं आम .. सेहत को मिलेंगे ये फायदे
फलों का राजा आम सभी के लिए खास होता है। इन दिनों बाजार आम के फलों से सजा हुआ है। आम की हर किस्म का स्वाद बेहद अलग और स्वादिष्ट होता है। आम सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीनियम पाया जाता है। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है और आपको मौसम की वजह से होने वाले संक्रमण की संभावना कम हो जाती है। रात में आम और रोटी का स्वाद भला कौन भूल सकता है। आज हम जानेंगे कि रात में आम खाने के क्या फायदे होते हैं।
अच्छी नींद के लिए आवश्यक
आम में अमीनो एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो सेरोटोनिन यानी "फील-गुड" हार्मोन का लेवल बढ़ाने में सहायक होता है। रात में आम खाने से शरीर में सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ातरी होने में मदद मिलती है। जिसकी वजह से आपको रात के समय अच्छी नींद आती है। इसके साथ ही आम में पाये जाने वाले मैग्नीशियम आपकी मांसपेशियों को आराम पहुंचाने का काम करता है।
कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल
आम में उच्च स्तर के फाइबर पाए जाते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। रात में आम खाने से हृदय रोग और स्ट्रोक का जोखिम हो सकता है। हार्ट हेल्थ के लिए आप रात के समय सीमित मात्रा में आम का सेवन कर सकते हैं।
पाचन क्रिया को करे बेहतर
आम फाइबर अधिक मात्रा में होता है। फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर करने के लिए आवश्यकत होता है। रात को आम खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और आपको कब्ज की समस्या से निजात मिलती है। आम के सेवन से आपका पेट भरा रहता है और आपको रात के समय भूख नहीं लगती है।
इम्यून सिस्टम को करें मजबूत
आम विटामिन सी सहित आवश्यक विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसके सेवन से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिसकी वजह से आप बार-बार बीमार नहीं पड़ते हैं।
ब्लड शुगर को करें कंट्रोल
आम में ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। रात के समय में सीमित मात्रा में आम खाने से आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही डायबिटीज की वजह से होने वाले अन्य जोखिम का खतरा भी कम हो जाता है।
नोट- आम सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अधिक मात्रा में आम खाने से कई अन्य तरह की समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही अधिक सेवन करने से शुगर का स्तर बढ़ सकता है।
Leave A Comment