पनीर के साथ क्या नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
ज्यादातर लोग जो अपना वजन कम करना चाहते हैं, वे पनीर का सेवन करते हैं। यह वजन कम करने में मदद करता है, मसल्स बिल्ड करता है, इम्यूनिटी बूस्ट करता है और हड्डियों के लिए भी यह अच्छा विकल्प है। यही कारण है कि ज्यादातर विशेषज्ञ यह सलाह देते हैं कि हर व्यक्ति को पनीर को अपनी संतुलित डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों के साथ पनीर का सेवन किया जाना सही नहीं होता है। यहां हम ऐसी ही चीजों के बारे में जानेंगे। साथ ही पता लगाएंगे कि उनके साथ खाए जाने में स्वास्थ्य को क्या नुकसान होते हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में ......
पनीर के साथ क्या न खाएं
पनीर स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है। पनीर प्रोटीन, कैल्शियम जैसे कई तरह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए पनीर को अपनी संतुलित डाइट का हिस्सा बनाना फायदेमंद होता है। लेकिन, जहां तक सवाल इस बात का है कि किन चीजों के साथ पनीर का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है? इस संबंध में एक्सपर्ट का कहना है, "पनीर के साथ पालक का सेवन नहीं किया जाना चाहिए। यह सही नहीं है।" सवाल है, ऐसा क्यों कहा जाता है? एक्सपर्ट समझाते हैं, "पनीर के साथ पालक का सेवन इसलिए नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि पनीर कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जबकि पालक आयरन से भरपूर हरी सब्जी है। दोनों ही पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। लेकिन, कैल्शियम और आयरन का सेवन एक साथ नहीं किया जाना चाहिए। कैल्शिय का सेवन करने से आयरन का शरीर द्वारा अवशोषित नहीं होता है। ऐसे में पोषक तत्वों का सेवन करने के बावजूद शरीर को उसका लाभ नहीं मिलता है।" इसके अलावा, एक्सपर्ट यह भी कहते हैं, "जिन लोगों लैक्टॉस इंटोलरेंस है, उन्हें पनीर नहीं खाना चाहिए। इससे उन्हें पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।"
पनीर के साथ पालक का सेवन करने के नुकसान
पाचन संबंधी समस्या
अगर आप नियमित रूप से पालक और पनीर मिक्स करके खाते हैं, तो इससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। असल में, जब आप आयरन और कैल्शियम मिक्स करते हैं। ऐसे में शरीर द्वारा दोनों को हजम करना मुश्किल हो जाता है। इससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। वैसे भी आयरन और कैल्शियम को एक साथ हजम करना शरीर के लिए चुनौतीपूर्ण होता है।
आयरन अवशोषण में कमी
पालक और पनीर, कैल्शियम और आयरन के अच्छे स्रोत हैं। जब आप इन दोनों का सेवन साथ में करते हैं, तो इससे शरीर आयरन को एब्जॉर्ब नहीं कर पाता है यानी अवशोषण में दिक्कत है। यह शरीर के लिए सही नहीं है। इस तरह की स्थिति में बॉडी में आयरन की कमी हो सकती है।
एक्सपर्ट की सलाह
वैसे तो इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि कोई भी एक बात हर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर लागू नहीं होती है। जैसे हमारे यहां पालक-पनीर की सब्जी काफी प्रचलित है और ज्यादातर लोग इस रेसिपी को पसंद करते हैं। फिर भी यह सलाह दी जाती है कि आयरन और कैल्शियम का सेवन साथ में न करें। इससे पाचन गड़बड़ा सकता है और पोषक तत्वों के एब्जॉर्बशन में दिक्कतें आ सकती हैं। वहीं, यह भी ध्यान रखें कि पालक हो या पनीर, इन्हें खाने से पहले अच्छी तरह पकाएं। अगर पालक-पनीर साथ में खाने के बाद कोई स्वास्थ्य समस्या हो, तो तुरंत एक्सपर्ट से संपर्क करें।
पनीर से गैस बनती है क्या?
हां, पनीर का सेवन अधिक मात्रा में करने से गैस बन सकती है। दरअसल, पनीर में लैक्टोज की मात्रा अधिक होती है। इसमें प्रोटीन काफी ज्यादा मात्रा में होता है, जिससे ब्लोटिंग, एसिडिटी, और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
क्या पनीर खाने के बाद दूध पीना चाहिए?
अगर आप लैक्टोज इंटॉलरेंस हैं, तो पनीर के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। इससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
पनीर की तासीर गर्म या ठंडी होती है?
आयुर्वेद की मानें, तो तासीर ठंडी होती है। गर्मियों में इसका सेवन करना अच्छा माना जाता है।
Leave A Comment