ब्रेकिंग न्यूज़

चांदी के बर्तन में क्या खाने से बचना चाहिए और क्यों?

   चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल भारतीय संस्कृति में प्राचीन समय से होता आ रहा है। शादी-ब्याह, त्योहारों और खास मौकों पर चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल होता है। हालांकि, चांदी न सिर्फ एक प्राचीन सभ्यता है, बल्कि इसमें खाना खाने से आपके सेहत को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। चांदी के बर्तनों में खाना खाना सेहत से लिहाज से बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें चांदी के बर्तन में खाने से बचना चाहिए, क्योंकि उन्हें केमिकल रिएक्शन हो सकता है, जो आपके चांदी के बर्तनों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ, स्वाद और स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डाल सकते हैं।  

 चांदी के बर्तन में क्या नहीं खाना चाहिए? -  
चांदी के बर्तनों में भोजन करना सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ फूड्स को चांदी के बर्तन में खाने से बचना चाहिए, जैसे- 
 1. अंडे 
उबले हुए अंडों को चांदी के बर्तनों में रखना सही नहीं माना जाता है। अंडे की जर्दी में सल्फर पाया जाता है, जो चांदी के साथ रिएक्ट करके उसे काला या धब्बेदार बना सकते हैं। खासकर, जब अंडे को लंबे समय तक चांदी के बर्न में रखा जाए तो इसका रिएक्शन तेज हो जाता है। इसलिए, अंडे सर्व करने के लिए आप चीनी मिट्टी या स्टील के बर्न का उपयोग कर सकते हैं, चांदी के स्थान पर।
 2. टमाटर 
टमाटर स्वाद में खट्टे होते हैं और इसमें एसिड (Ample Acidity) होते हैं। टमाटर में पाए जाने वाला सिट्रिक एसिड (Citric Acid) चांदी के साथ रिएक्ट कर सकता है, जिससे चांदी पर धब्बे पड़ सकते हैं और उसका रंग फीका पड़ सकता है। इतना ही नहीं, यह केमिकल रिएक्शन खाने के स्वाद को भी बदल सकता है, खासकर खाने में मेटेलिक स्वाद महसूस हो सकता है। सलाद या ग्रेवी में टमाटर का उपयोग करते समय आप इसके लिए कांच या स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करने की कोशिश करें।
 3. खट्टे फल 
नींबू, संतरा, मौसंबी जैसे खट्टे फलों में भी सिट्रिक एसिड बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। यह एसिड चांदी के साथ रिएक्शन करके उसे बेरंग या फिका कर सकता है और बर्तन पर दाग छोड़ सकता है। अगर इन फलों का रस चांदी के गिलास या कंटोरी में रखा जाए तो कुछ ही समय में चांदी पर हानिकारक असर दिखने लगता है। इसलिए खट्टे फलों के रस को चांदी में परोसने के स्थान पर हमेशा चांदी या प्लास्टिक के बर्तन में दें।
 4. नमक 
नमक एक ऐसा तत्व है जो बहुत ही चुपचाप चांदी के बर्तन को नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, जब नमक को लंबे समय तक चांदी के बर्तन में रखा जाता है या नमकीन खाना उसमें परोसा जाता है, तो यह चांदी की सतह को गला सकता है या उसमें छोटे-छोटे गड्ढे बना सकता है। यह असर धीरे-धीरे होता है लेकिन स्थायी होता है। इसलिए नमक या नमकीन खाद्य पदार्थों को चांदी में न परोसें और अगर परोसना हो तो तुरंत साफ कर दें।
 निष्कर्ष
चांदी के बर्तनों में खाना खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन, कुछ तरह के फूड्स को चांदी के बर्तन में देने से बचें, क्योंकि ये न सिर्फ आपके बर्तन को नुकसान पहुंचा सकते हैं, बल्कि, स्वाद और सेहत के लिए भी हानिकारक हो सकते हैं।
 क्या चांदी के बर्तन के साथ खाना सुरक्षित है?
चांदी के बर्तन में भोजन करना सुरक्षित माना जाता है। चांदी के बर्तन में खाने से इम्यून सिस्टम मजूबत होता है और पाचन तंत्र बेहतर रहता है। चांदी की गिलास में दूध पी सकते हैं। चांदी के बर्तन से दूध पिलाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चांदी के बर्तन में पानी पीना का समय सुबह खाली पेट है, लेकिन आप रात को सोने से पहले चांदी की गिलास में पानी भरकर ढककररख दें और फिर अगली सुबह खाली पेट इस गिलास का पानी पी लें, इसेस पाचन में सुधार होगा औऱ इम्यूनिटी बढ़ेगी।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english