ब्रेकिंग न्यूज़

कब्ज से हैं परेशान तो गेहूं की जगह खाएं इस आटे की रोटी.. मिलेंगे कई फायदे
राजगिरा या रामदाना के लड्डू तो आपने खूब खाए होंगे। पर क्या आपने कभी इसका आटा  खाया है? दरअसल, राजगिरा या अमरनाथ असल में ओट्स गेहूं या चावल जैसा अनाज नहीं है। इसका एक पौधा होता है जिसे कई जगहों पर चौलाई भी कहते हैं और रामदाना उनकी कलियों में होते हैं।  रागगिरा में सबसे ज्यादा प्रोटीन और फाइबर होता है, जो कि स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से काम करते हैं।  
 राजगिरा (रामदाना) के आटे के खास पोषक तत्व
राजगिरा (रामदाना) कई आवश्यक विटामिनों का भी एक अच्छा स्रोत है, जिनमें विटामिन ए, सी, ई, के, बी5, बी6, फोलेट, नियासिन और राइबोफ्लेविन शामिल हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करते हैं। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, मैंगनीज, मैग्नीशियम, फास्फोरस और आयरन भी शामिल हैं। 
 राजगिरा का आटा खाने के फायदे 
1. एनर्जी बूस्टर है राजगिरा का आटा
अगर आप अपने नाश्ते में कुछ एनर्जी बूस्टर चीज बनाना चाहते हैं तो आपको राजगिरा का आटे से पराठा और हलवा आदि बना कर खाना चाहिए। जी हां, ऐसा इसलिए क्योंकि राजगिरा के आटे में काब्र्स की एक अच्छी मात्रा होती है। साथ ही ये प्रोटीन से भरपूर है जो कि शरीर को एक किक स्टार्ट देता है।  
 2. सूजन कम करता है
जब हमारे शरीर को चोट लगती है या फिर इंफेक्शन हो जाता है तो हमारा इम्यून सिस्टम सूजन के रूप में रिएक्ट करता है। पर अगर शरीर में बार-बार सूजन रहने लगे तो ये परेशानियां पैदा कर सकता है। ऐसे में आपको शरीर का सूजन कम करने के लिए राजगिरा का आटा खाना चाहिए। दरअसल, इसमें पेप्टाइड्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि दर्द को कम करने के साथ सूजन को कम कर सकते हैं। साथ ही इसमें कुछ ऐसे एंटीबॉडी होते हैं जो कि सूजन से लडऩे में शरीर की मदद करते हैं। 
 3. कब्ज की समस्या को दूर करता है
अगर आपको बार-बार कब्ज की समस्या हो जाती है तो आपको राजगिरा का आटा खाना चाहिए। ध्यान रहे कि इसे दरदरा करके पीसे और तब इस्तेमाल करें। दरअसल, राजगिरा के आटे में फाइबर की एक अच्छी मात्रा होती है। 
 4. मोटापा घटाता है 
राजगिरा (रामदाना) के आटे में फाइबर और प्रोटीन दोनों है। ये दोनों ही वेट लॉस में एक जरूरी भूमिका निभाते हैं।  दरअसल, प्रोटीन जहां भूख को नियंत्रित करने और एक्सरसाइज आदि करने में हमारी सहायता करता है वहीं फाइबर मेटाबोलिज्म को तेज करता है। इस तरह आप अच्छे से खाना पचा कर और भूख कंट्रोल करके मोटापा घटा सकते हैं। साथ ही  राजगिरा (रामदाना) के आटे लाइसिन से भरपूर है, जो कि शरीर के लिए एक जरूरी अमीनो प्रोटीन है जो कि एक हेल्दी मेटाबोलिज्म के अलावा क्रेविंग आदि को भी कंट्रोल करने में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। 
 5. हड्डियों के लिए फायदेमंद
कैल्शियम और फॉस्फोरस से भरपूर होने के कारण, राजगिरा का आटा हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। दरअसल, ये आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम में मदद करता है।  चूंकि इसमें लाइसिन भी है तो ये शरीर को कैल्शियम अवशोषित करने में भी मदद करता है। साथ ही लाइसिन मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी मददगार है। इसलिए हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए आपको राजगिरा का आटा जरूर खाना चाहिए। 
 6. डायबिटीज में है फायदेमंद
डायबिटीज के रोगी अक्सर दो चीजों से परेशान रहते हैं। पहला असंतुलित ब्लड शुगर और दूसरा डायबिटी में कब्ज की समस्या। ऐसे में राजगिरा का आटा खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इसका फाइबर ब्लड शुगर में अचानक बढ़ोतरी को रोकता है और इसे धीमे-धीमे पचाने में मदद करता है।  
 7. इम्यूनिटी बूस्टर है
राजगिरा में विटामिन सी की एक अच्छी मात्रा होती है।  विटामिन सी इम्यून सिस्टम के लिए बेहद जरूरी है। इसे रेगुलर खाने से ये व्हाइट ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाकर इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। बता दें कि व्हाइट ब्लड सेल्स इंफेक्शन से लडऩे में काफी प्रभावी है। साथ ही  विटामिन सी कोशिकाओं की मरम्मत और तेजी से उपचार के लिए भी जरूरी है।  
 8. कोलेस्ट्राल कम करता है
राजगिरा का आटा दिल के रोगियों के लिए फायदेमंद है। सबसे पहते तो इसका फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। साथ ही इसमें पाए जानते वाले फाइटोस्टेरॉल भी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में काफी मदद करते हैं। साथ ही इसमें पोटेशियम भी होता है जो कि ब्लड सेल्स को चौड़ा करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।  
 इसके अलावा राजगिरा का आटा त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है। ये त्वचा में कोलेजन को बढ़ावा देता है। तो, इसका आयरन बालों को झडऩे से रोकता है। इसके अलावा ये समय से पहले सफेद हो रहे बालों को भी रोकता है और इसका प्रोटीन बालों के टैक्सचर को बेहतर बनाता है। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english