राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में 70 प्रतिशत पार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में राजनांदगांव, महासमुंद और कांग्रेस सीट के लिए मतदान हुआ। शाम कर मिली जानकारी के अनुसार तीनों सीटों पर आमतौर पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ है। इन सीटों पर मतदान के साथ ही राज्य की 11 में से चार सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। अब तीसरे और अंतिम चरण में सरगुजा,रायगढ़, जाजंगीर चांपा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संसदीय सीट के लिए 7 मई को मतदान होगा। शुक्रवार को दूसरे चरण के लिए तीन सीटों पर औसतन 72 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह आंकड़ा शाम पांच बजे तक की स्थिति में है।
कांकेर में सबसे अधिक महासमुंद में कम
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा शाम पांच बजे तक की स्थिति में हुए मतदान की जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक कांकेर सीट पर सबसे अधिक 73.50 प्रतिशत, राजनांदगांव में 71.87 तथा महासमुंद में 71.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। बताया गया है कि देर शाम या रात तक जब दूरस्थ क्षेत्रों के मतदान की जानकारी आएगी तो ये आंकड़े बदलेंगे। हमारे राजनांदगांव कार्यालय के अनुसार वहां 77 प्रतिशत मतदान हुआ है।
बस्तर में 67.56 प्रतिशत वोट पड़े थे
छत्तीसगढ़ में लोकसभा के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को हुए मतदान में 67.56 प्रतिशत वोट पड़े थे। विधानसभा वार पड़े वोट इस प्रकार रहे थे। बीजापुर- 42.05 प्रतिशत, चित्रकोट- 75.21, दंतेवाड़ा - 67.06, जगदलपुर- 74.20, कोंडागांव- 75.86, कोंटा- 54.31, नारायणपुर- 66.05 प्रतिशत। बस्तर लोकसभा 2019 में वोट प्रतिशत 66.19 प्रतिशत रहा था। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे दीपक बैज ने जीत हासिल की थी। उन्होंने इस सीट से भाजपा प्रत्याशी बैदूराम कश्यप को शिकस्त दी थी।
Leave A Comment