खाली पेट जरूर खाएं हरा सेब, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
लाल सेब की ही तरह हरा सेब भी खाने में फायदेमंद होता है। यह इम्यूनिटी बूस्टर कहलाता है और कई तरह की बीमारियों के रिस्क को भी दूर करता है। जैसे, हार्ट हेल्थ में सुधार करता है, स्किन को हेल्दी रखता है और वेट मैनेजमेंट में भी मदद करता है। हरे सेब में कई न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। आप चाहें, तो इसे खाली पेट भी खा सकते हैं। खाली पेट हरा सेब खाने से आपकी सेहत में कई पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
खाली पेट हरा सेब खाने के फायदे
पाचन क्षमता में सुधार होता है
कई लोगों को सुबह के समय पेट साफ न होने की दिक्कत रहती है। अगर आप रोजाना एक हरा सेब खाते हैं, तो इससे पाचन क्षमता में सुधार होता है। ऐसे में आपका पेट ज्यादा साफ रहता है। कहने की जरूरत नहीं है कि जब पेट साफ रहता है, तो व्यक्ति पूरा दिन एनर्जेटिक और फ्रेश फील करता है। यही नहीं, यह कब्ज की समस्या में भी सुधार कर बाउल रूटीन को बेहतर करने में मदद करता है।
डायबिटीज का रिस्क कम करता है
हरा सेब ब्लड शुगर के स्तर को बैलेंस करने के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसलिए, डायबिटीज के मरीजों सुबह के समय खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर किसी को टाइप-1 या टाइप-2 डायबिटीज है, तो डाइट में चेंजेस करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें। हरे सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है, इसलिए यह ब्लड शुगर को बैलेंस करने में मदद करता है। इसलिए, डायबिटीज के रोगी इसे अपने बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
इम्यूनिटी बूस्ट करता है
इन दिनों गर्मियों का मौसम है। बढ़ती गर्मी में लोग अक्सर बीमार पड़ जाते हैं। ऐसा लू या डिहाइड्रेट होने के कारण हो सकता है। बहरहाल, अगर आप रोजाना एक खाली पेट हरे सेब का सेवन करते हैं, तो इससे आपको विटामिन-सी मिलता है। यह बॉडी को डिहाइड्रेट नहीं होने देता है और इम्यूनिटी को बूस्ट कर बीमार पड़ने के रिस्क को कम करता है। इसके अलावा, हरे सेब में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी सपोर्ट करते हैं।
वजन कम करने में मददगार
आमतौर पर फलों का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। जो लोग वेट लॉस पर काम कर रहे हैं, वे लोग इसे अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। दरअसल, हरे सेब में फाइबर होता है। अगर आप इसे खाली पेट खाते हैं, तो इससे आपकी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। ऐसे में लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास रहता है। नतीजतन, व्यक्ति ओवर ईटिंग करने या स्नैकिंग करने से बच जाता है। इस तरह, वेट लॉस में यह अहम भूमिका निभा सकता है।
हार्ट हेल्थ में सुधार होता है
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप रोजाना खाली पेट एक हरा सेब खाते हैं, तो इससे कार्डियोवस्कूलर डिजीज का रिस्क कम होता है, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है। असल में, हरे सेब में पोटैशियम जैसे कई अहम मिनरल्स होते हैं, जो हार्ट हेल्थ में सुधार करते हैं। इसके अलावा, नियमित रूप से हरे सेब के सेवन से ब्लड प्रेशर का स्तर संतुलित रहता है और स्ट्रोक का रिस्क कम होता है।
Leave A Comment