ब्रेकिंग न्यूज़

राजनांदगांव क्षेत्र में केंद्रीय समिति सदस्य रामधेर समेत 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

 राजनांदगांव।, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव क्षेत्र में माओवादियों के केंद्रीय समति सदस्य रामधेर समेत 12 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि छह महिलाओं समेत 12 माओवादियों ने यहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया। उन्होंने कहा कि वे सरकार की नई आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों पर  कुल 2.95 करोड़ रुपये का इनाम है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने 10 हथियार सौंपे, जिनमें तीन एके-47 राइफल, तीन इंसास राइफल, दो .303 राइफल, एक एसएलआर और एक कार्बाइन राइफल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में केंद्रीय समिति सदस्य रामधेर उर्फ होरुपु उर्फ अमरजीत उर्फ देउ मज्जी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में ‘डिविजनल कमेटी' सदस्य रामधेर की पत्नी अनीता उर्फ ललिता उर्फ जैनी, चंदू उर्फ नरेश उर्फ चैतराम उर्फ देवचंद, प्रेम उर्फ उमराव और जानकी उर्फ प्रेमा उर्फ लिमी, पार्टी सदस्य शीला उर्फ वैसंती उर्फ सेवंती, लक्ष्मी उर्फ मनीता, योगिता उर्फ लक्ष्मी, सागर उर्फ रैनू, कविता उर्फ मासे तथा दो एरिया कमेटी सदस्य रामसिंह उर्फ संपत और सुकेश उर्फ रंगा शामिल हैं।
अधिकारियों का कहना है कि रामधर (53) पर कुल 1.05 करोड़ रुपये का इनाम है जबकि चार डिविजनल कमेटी सदस्यों पर 33-33 लाख रुपये, दो एरिया कमेटी सदस्यों पर 14-14 लाख रुपये और चार पार्टी सदस्यों पर छह-छह लाख रुपये का इनाम है। उन्होंने बताया आत्मसमर्पण करने वाले रामधेर समेत सभी माओवादी एमएमसी (मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़) जोन में सक्रिय थे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english