ब्रेकिंग न्यूज़

  सुपरफूड है सहजन (मुनगा) की फली का सूप

 औषधीय गुणों से भरपूर  सहजन (मुनगा)  का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। सहजन की फली में अच्छी मात्रा में बहुत पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माने जाते हैं। ऐसे में इसके सूप का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।  सहजन के सूप को सुपरफूड माना जाता है । आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक और औषधीय गुणों से भरपूर सहजन यानी मोरिंगा के सूप में भरपूर मात्रा में औषधीय गुण होते हैं, साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल के गुण, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जिससे पाचन में सुधार करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, वजन कम करने, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।
 हार्ट के लिए फायदेमंद
सहजन के सूप में अच्छी मात्रा में पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
 ब्लड शुगर को नियंत्रित करे
सहजन यानी मोरिंगा के सूप में एंटी-डायबिटीक के गुण, साथ ही, इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। ऐसे में इसके सूप का सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
 पाचन में सुधार करे
सहजन के सूप में औषधीय गुण होते हैं, साथ ही, इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। इसका सेवन करने से गट के बैक्टीरिया को बेहतर करने, पाचन में सुधार करने, बाउल मूवमेंट में सुधार करने, सूजन को कम करने, पाचन प्रक्रिया में सुधार करने और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
 हड्डियों के लिए फायदेमंद
सहजन के सूप में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं। इससे हड्डियों को मजबूती देने, शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर करने, शरीर की थकान को दूर करने में मदद मिलती है।
 इम्यूनिटी बूस्ट करने में सहायक
 सहजन (मुनगा)  के सूप में अच्छी मात्रा में विटामिन सी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाव करने, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने, थकान को दूर करने, कमजोरी को दूर करने, शरीर को हाइड्रेट करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
सहजन की फली का सूप बनाने की विधि
 सामग्री
 सहजन  
¼ छोटा चम्मच मक्खन
1 तेज पत्ता
1 हरी मिर्च
5-6 लहसुन की कलियाँ
½ टमाटर
कुछ धनिया के डंठल
1 बड़ा चम्मच पीली मूंग दाल
सूप बनाने के लिए 1 कप पानी।
सूप के लिए 1.5 कप पानी
आवश्यकतानुसार नमक
¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
¼ छोटा चम्मच सौंफ | सौंफ के बीज
स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर
निर्देश
प्रेशर कुकर/पैन में मक्खन डालें।
अब इसमें एक तेज पत्ता, हरी मिर्च, लहसुन की कलियाँ, आधा टमाटर, कुछ धनिया के डंठल और 1 बड़ा चम्मच मूंग दाल मिला दें।
एक मिनट तक भूनें और फिर कटी हुई सहजन की फली डालें।  
एक कप पानी, थोड़ा नमक, हल्दी पाउडर और सौंफ के बीज डालें।
कुकर को ढककर बंद कर दें।
प्रेशर कुकर में 3 सीटी आने तक पकाएं।
प्रेशर कम होने पर कुकर खोलें, सब कुछ ठंडा होने दें।
सब कुछ पीस लें
पीसते समय 1 कप पानी डालें
इसे अच्छी तरह छान लें
छानते समय पानी डालें
रेशे को फेंक दें
नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
इसे उबलने दें और गैस बंद कर दें।
सहजन की फली का सूप तैयार है

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english