ब्रेकिंग न्यूज़

सुनील मित्तल जीएसएमए 'लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय बने

नयी दिल्ली. वैश्विक दूरसंचार उद्योग निकाय जीएसएमए ने भारती एंटरप्राइज के संस्थापक और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल को प्रतिष्ठित 'लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से सम्मानित किया है। भारती एयरटेल ने सोमवार को बताया कि मित्तल को यह सम्मान वैश्विक दूरसंचार परिदृश्य को नया स्वरूप देने और दुनिया भर में परिचालकों, सरकारों, व्यवसायों और अरबों उपभोक्ताओं के बीच संपर्क के विस्तार में उनके योगदान के लिए दिया गया है। जीएसएमए के इतिहास में यह पुरस्कार अब तक केवल कुछ गिने-चुने उद्योग जगत के दिग्गजों को ही प्रदान किया गया है। मित्तल यह उपलब्धि प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय हैं। कंपनी द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार, "जीएसएमए ने सुनील भारती मित्तल को वैश्विक दूरसंचार क्षेत्र में उनके अनुकरणीय नेतृत्व और डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने के लिए इस सम्मान से नवाजा है।" यह पुरस्कार बार्सिलोना में आयोजित 'मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस' (एमसीडब्ल्यू) में स्पेन के राजा फेलिप छठे, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज, कैटेलोनिया के राष्ट्रपति साल्वाडोर इला और उद्योग जगत के अन्य प्रमुखों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस अवसर पर मित्तल ने कहा, "मैं यह सम्मान पाकर अत्यंत गौरवान्वित हूं और इसके लिए जीएसएमए का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं इसे न केवल अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में बल्कि भारत की दूरसंचार यात्रा, भारती की सामूहिक भावना और वैश्विक पटल पर भारतीय दूरसंचार कंपनियों के बढ़ते प्रभाव के सम्मान के रूप में स्वीकार करता हूं।" मित्तल से पूर्व, वर्ष 2023 में यह पुरस्कार 'सेल फोन के जनक' के रूप में विख्यात मार्टिन कूपर को प्रदान किया गया था।मित्तल ने 2017 से 2018 तक जीएसएमए के चेयरमैन के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं।
-
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english