भैंस का 250 किलोग्राम मांस ले जा रही कार पलटी
गुरुग्राम। गुरुग्राम के सोहना रोड पर करीब 250 किलोग्राम भैंस का मांस ले जा रही नकली नंबर प्लेट वाली एक कार पलट गई, जिसके बाद वाहन में सवार लोग फरार हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि ‘हुंदै वेन्यू' कार जिस समय पलटी, तब वह तेजी से सड़क की विपरीत दिशा में जा रही थी। इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस अधिकारियों को ‘ कार में से भैंस का करीब 250 किलो मांस मिला। बादशाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कार में सवार लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment