ब्रेकिंग न्यूज़

 सीएम योगी से लेकर अम‍िताभ बच्‍चन तक,  ट्विटर ने इन हस्तियों के अकाउंट से हटाया ब्लू टिक

 नई दिल्ली। ईलॉन मस्क द्वारा ट्विटर को खरीदने के बाद से अब तक माइक्रोब्लॉगिंग साइट खबरों में बनी हुई है। खासतौर से ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन प्लान  को लेकर ये सोशल मीडिया साइट काफी चर्चा में है। बता दें कि ईलॉन मस्क ने यह साफ कर दिया था कि ब्लू टिक केवल उन्हीं अकाउंट पर दिखेगा जो इसका सब्सक्रिप्शन करेंगे। उन्होंने कहा था कि 20 अप्रैल से लेगेसी ब्लू टिक मार्क वेरिफाई अकाउंट से हट जाएगा।
 ट्विटर ने गुरुवार से उन लोगों के ‘ब्लू टिक’ हटाने शुरू कर दिए हैं जिन्होंने इसके लिए मासिक शुल्क का भुगतान नहीं किया है। ट्विटर के करीब 3 लाख सत्यापित उपयोगकर्ता हैं जिनमें से कई पत्रकार, एथलीट और कई जानी-मानी भारतीय हस्तियां भी शामिल हैं।
 आइए, जानते हैं किन-किन सिलेब्रिटीज, पब्लिक फिगर्स के अकाउंट अब वेरिफाइड नहीं रहे
 मस्क के इस नए प्लान के लागू होते ही यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, अम‍िताभ बच्‍चन, सलमान खान, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सहित कई पॉपुलर पब्लिक फिगर्स के अकाउंट से ट्व‍िटर ने ब्‍लू ट‍िक हटा दिया है । इस लिस्ट में सच‍िन तेंदुलकर, व‍िराट कोहली, अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बसपा सुप्रीमो मायावती, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी कई दिग्गज लोग शामिल हैं।
 ट्विटर ने कई अकाउंट को दिया था लीगेसी वेरिफिकेशन बैज
 बता दें कि पिछले साल ईलॉन मस्क के अधिग्रहण से पहले, ट्विटर ने पत्रकार, अभिनेता, राजनेता जैसे तमाम हस्तियों के अकाउंट को वेरिफाई किया था। बता दें कि मस्क के ट्विटर को खरीदने से पहले तक ब्लू टिक के लिए कोई प्लान नहीं खरीदना पड़ता था। जिस अकाउंट पर ब्लू टिक होता था उससे पता चलता था कि वह अकाउंट वेरिफाइड है लेकिन अब ब्लू टिक के लिए सभी ट्विटर यूजर्स को पैसे देने होंगे।
 ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन प्लान
 ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले किसी व्यक्ति के लिए ब्लू टिक का शुल्क प्रति माह आठ डॉलर और किसी संगठन के लिए प्रति माह 1,000 डॉलर से शुरू है। ट्विटर अब बिना शुल्क लिए किसी व्यक्ति या संगठन का खाता सत्यापित नहीं करता है।
बता दें कि जिन उपयोगकर्ताओं के पास गुरुवार को भी ब्लू टिक था उनके पास एक संदेश आया कि उनका अकाउंट ‘‘वेरीफाइड है क्योंकि उन्होंने ट्विटर ब्लू टिक खरीदा है और अपना फोन नंबर सत्यापित किया है।’’ केवल जानी-मानी हस्तियों और पत्रकारों ने ही नहीं, बल्कि दुनियाभर की कई सरकारी एजेंसियों, गैर लाभकारी संगठनां और सार्वजनिक सेवा क्षेत्र के खातों ने गुरुवार को ब्लू टिक गंवा दिया जिससे यह चिंता पैदा हो गयी है कि ट्विटर विश्वसनीय स्रोतों से सटीक, ताजा जानकारी देने वाले एक मंच का दर्जा खो सकता है। गौरतलब है कि अक्टूबर में सैन फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने के बाद मस्क इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट का राजस्व बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। ट्विटर ने करीब 14 साल पहले ‘ब्लू टिक’ देना शुरू किया था ताकि मशहूर हस्तियों को बहरूपियों से बचाया जा सके।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english