अभियंता दिवस 15 सितम्बर को मूर्ति स्थल के समक्ष पुष्पांजलि आयोजन
रायपुर/रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या की जयन्ती अभियंता दिवस दिनांक 15 सितम्बर 2026 मंगलवार को प्रातः 11 बजे राजधानी शहर रायपुर में पीडब्ल्यूडी चौक सिविल लाइन के किनारे स्थित उनके मूर्ति स्थल के समक्ष उनका सादर नमन करने पुष्पांजलि आयोजन रखा गया है।
पुष्पांजलि आयोजन हेतु रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी को पीडब्ल्यूडी चौक सिविल लाइन के किनारे स्थित भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या के मूर्ति स्थल, उसके समक्ष और आसपास के क्षेत्र में आवश्यक साफ-सफाई, पुष्प, पुष्पमाला, फूलो की पंखुडिया आदि के साथ-साथ अन्य सामान्य यथोचित व्यवस्थायें प्रशासनिक तौर पर करवाने हेतु निर्देशित किया गया है।







.jpeg)





Leave A Comment