ब्रेकिंग न्यूज़

मध्‍य प्रदेश सरकार ने आठ लाख किसानों का 1500 करोड रुपये ब्‍याज माफ करने की घोषणा की

 नई दिल्ली। रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता राजनाथ सिंह ने कहा है कि भाजपा केवल सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि समाज और देश को समृद्ध बनाने के लिए राजनीति करती है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के मोहनपुरा में  मंगलवार  आयोजित किसान कल्याण महाकुंभ को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि देश का किसान अन्नदाता या जीवनदाता ही नहीं बल्कि भविष्यदाता भी है क्योंकि वे देश के मजबूत भविष्य की नींव रख रहे हैं।

 महिलाओं की बेहतरी के लिए किए जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेन्‍द्र मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना, हर घर नल से जल, घर-घर शौचालय और सेना में बेटियों की भर्ती जैसे कई कदम उठाए हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 6 हजार रुपये प्रतिवर्ष करने की घोषणा की।उन्होंने मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के तहत प्रथम चरण में आठ लाख किसानों का एक हजार पांच सौ करोड़ रुपये का ब्याज माफ करने की भी घोषणा की।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english