3 बेटियों और पत्नी का गला रेता..फिर खुद फांसी पर झूल गया!!
खगडिय़ा ( बिहार )। खगडिय़ा जिले के मानसी इलाके में कल देर रात एक साथ पांच लोगों की मौत ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एकनिया गांव का है। सनकी पिता ने पहले अपनी तीन बेटियों का गला रेता। उसके बाद उसने पत्नी का भी गला काट दिया। जब चारों की मौत हो गई तो पति ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
आरोपी मुन्ना यादव मुफस्सिल थाने के एक मामले में फरार चल रहा था। लेकिन अचानक मंगलवार की देर रात वो घर पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पत्नी से जोरदार बहस हुई। इसके बाद आरोपी ने बारी-बारी से अपनी 15 से 18 साल की तीन बेटियों को गला रेत दिया। बेटियों का बचाव कर रही पत्नी का भी आरोपी ने गला काट दिया। बाद में उसने घर में ही फांसी लगाकर अपनी भी जान दे दी।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि कि जिस समय आरोपी मुन्ना यादव ने इस वारदात को अंजाम दिया, तब उसके दो बेटे छत पर सो रहे थे। पिता को बहनों की हत्या करते उन्होंने देखा और इसके बाद दोनों बेटे डर के मारे घर से भाग कर बाहर निकल गए। इसी वजह से उनकी जान बच पाई है। एसपी अमितेष कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए भागलपुर से एफएसएल की टीम बुलाई गई है और पूर केस की गहराई से पड़ताल की जाएगी।









.jpg)
Leave A Comment