विवाहिता का शव मिला, मायके वालों ने पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) । जिले के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र से शनिवार को एक विवाहिता का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि महिला के मायके वालों ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के सांवली गांव में रीता (25) नाम की विवाहिता का शव एक कमरे से बरामद हुआ है। महिला का पति राजीव और उसके दोनों बच्चे वहां नहीं थे। रीता की राजीव से पांच साल पहले शादी हुई थी और वे किराए के मकान में रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस ने बताया कि रीता के चाचा सुनील ने उसके पति राजीव और उसके भाई अमलेश पर दहेज हत्या आरोप लगाया है। मृतका के पिता पृथ्वीराज ने भी अपने दामाद और उसके भाई पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
सिकंदराबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया शनिवार को एक महिला का शव मिलने की सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीओ ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

.jpg)







.jpg)
Leave A Comment