ब्रेकिंग न्यूज़

 केरल के चार हवाई अड्डों से खाड़ी देश जाने वाली उड़ानें रद्द

 कोच्चि । पश्चिम एशिया में संघर्ष के बाद केरल के चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से खाड़ी देशों के लिए निर्धारित अधिकतर उड़ानें रविवार को रद्द रहीं। हालांकि, प्राधिकारियों ने यात्रियों को हवाई अड्डे पर पहुंचने से पहले उड़ान की स्थिति की जांच करने के लिए एक परामर्श जारी किया था, फिर भी राज्यभर के कई यात्री सेवाओं के बहाल होने उम्मीद में हवाई अड्डों पर इंतजार करते रहे। तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (टीआईएएल) से शनिवार दोपहर से अब तक खाड़ी देशों के लिए निर्धारित 37 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी। इनमें से रविवार को निर्धारित 26 उड़ानें भी रद्द कर दी गईं।
 प्राधिकारियों ने बताया कि इसी तरह, रविवार को कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से खाड़ी देशों के विभिन्न गंतव्यों के लिए निर्धारित छह उड़ानें भी रद्द कर दी गईं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी शेड्यूल के मुताबिक कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से खाड़ी क्षेत्र के लिए निर्धारित 35 उड़ानें रद्द कर दी गईं। हालांकि, कोच्चि से मस्कट के लिए निर्धारित 'ओमान एयर फ्लाइट' सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर संचालित हुई।
 इसी तरह, सऊदी एयरलाइंस की जेद्दा जाने वाली उड़ान, ओमान एयर की मस्कट जाने वाली उड़ान, इंडिगो की दुबई जाने वाली उड़ान, एयर अरबिया की शारजाह और अबू धाबी जाने वाली उड़ानें, एतिहाद की अबू धाबी जाने वाली उड़ान और स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली उड़ानें वेबसाइट पर निर्धारित दिख रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खाड़ी क्षेत्र के लिए निर्धारित लगभग 10 उड़ानें रद्द कर दी गईं। सऊदिया एयरलाइंस का एक विमान रियाद से सुबह करीब आठ बजकर 15 मिनट पर हवाई अड्डे पर पहुंचा। यात्रियों की सहायता के लिए विमानन कंपनियों ने चारों हवाई अड्डों पर 'हेल्प डेस्क' स्थापित किए हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english