प्रधानमंत्री मोदी और कार्नी द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त करने को अग्रसर
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी पश्चिम एशिया सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सोमवार को व्यापार, ऊर्जा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में भारत-कनाडा संबंधों को गहरा करने के लिए एक व्यापक रूपरेखा पर चर्चा करेंगे। दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच एक 'ठोस एजेंडा' के तहत व्यापक वार्ता होगी। यह वार्ता दोनों पक्षों द्वारा द्विपक्षीय संबंधों को फिर से स्थापित करने के प्रयासों के अंतर्गत होगी, जिसमें 2023 में एक खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर हुए राजनयिक विवाद के बाद गतिरोध पैदा हो गया था। कार्नी मुंबई में दो दिन बिताने के बाद रविवार को नयी पहुंचे। मुंबई में उन्होंने कई उद्योगपतियों से मुलाकात की। मोदी और कार्नी की मुलाकात इजराइल तथा अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले की पृष्ठभूमि में हो रही है, इसलिए दोनों नेताओं से पश्चिम एशिया की समग्र स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान करने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि भारत और कनाडा के बीच असैन्य परमाणु सहयोग की दिशा में कुछ प्रगति हो सकती है। भारत प्रस्तावित समझौते को अंतिम रूप देने के लिए उत्सुक है, जिससे उसे कनाडा से यूरेनियम आयात करने की अनुमति मिल सकेगी।
-









Leave A Comment