पत्नी ने नहीं की थी खुदकुशी....! पति ने गला दबाकर मारा था....! पुलिस ने किया हत्या कांड का खुलासा..., पढि़ए हत्या का राज....
मैनपुर। उत्तरप्रदेश के मैनपुर क्षेत्र के गांव छिबकरिया निवासी ममता देवी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि अवैध संबंध के शक में पति ने ही उसकी हत्या की थी। पुलिस ने घटना का राजफाश कर आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ भोगांव अमर बहादुर ने इसकी पुष्टि की है।
सीओ भोगांव अमर बहादुर ने बताया कि छिबकरिया निवासी ममता देवी का शव पांच अक्टूबर को फंदे पर लटका मिला था। ममता देवी के पति का आरोप था कि गांव के निवासी रिकू द्वारा ममता के साथ छेडख़ानी की जाती थी। इसी से परेशान होकर ममता ने खुदकुशी की है। घटना की रिपोर्ट रिकू के खिलाफ छेडख़ानी और खुदकुशी के लिए विवश करने के आरोप में दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि ममता की गला घोटकर हत्या की गई है। पुलिस ने अपनी छानबीन को आगे बढ़ाया तो ममता के पति आरोपी रामशरन के खिलाफ सुबूत मिलने शुरू हो गए। रविवार को पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
सीओ भोगांव अमर बहादुर ने बताया कि आरोपित ने स्वीकार किया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के रिकू के साथ अवैध संबंध हैं। उसने पत्नी को हिदायत दी थी कि वह रिकू से बातचीत न करें, लेकिन पत्नी पर इसका कोई असर नहीं पड़ा तो उसने पत्नी की हत्या करने का निर्णय लिया। घटना वाले दिन उसने पत्नी की हत्या करने के बाद घटना को खुदकुशी दर्शाने के इरादे से खुद ही फंदे पर लटका दिया था। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
Leave A Comment