ब्रेकिंग न्यूज़

 कृषि एवं ग्रामीण रूपान्तरण विषय पर पोस्ट बजट वेबिनार का आयोजन 6 मार्च को

-प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन सत्र को संबोधित
 महासमुंद / केंद्रीय बजट में कृषि क्षेत्र से संबंधित घोषित पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 6 मार्च 2026 को प्रातः 10ः00 बजे वर्चुअल माध्यम से पोस्ट बजट वेबिनार आयोजित किया जाएगा। यह वेबिनार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “कृषि एवं ग्रामीण रूपान्तरण” विषय पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय बजट में कृषि क्षेत्र से जुड़ी पहलों के कार्यान्वयन के रोडमैप पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
वेबिनार के उद्घाटन सत्र को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसके पश्चात विभिन्न विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कृषि के लिए एआई आधारित डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, एग्रो-फॉरेस्ट्री को बढ़ावा, बागवानी विकास तथा कृषि और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने से संबंधित पहलों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
इस संबंध में पोस्ट बजट वेबिनार के कुल आठ सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनके लिंक साझा किए गए हैं। पहला सत्र भारत विस्तार : कृषि के लिए एआई आधारित डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना पर होगा। जिसका लिंक https://youtube.com/@agrigoi?si=MreXgZRxejdxu4Vo है। इसी तरह दूसरा सत्र : नारियल प्रोत्साहन योजना पर आधारित है, जिसका लिंक https://youtube.com/@pmkisanofficial?si=qIOEZBkmMy0m0euW है। तीसरा सत्र : राष्ट्रीय काजू एवं कोको विकास कार्यक्रमः 2030 तक आत्मनिर्भरता और वैश्विक ब्रांड नेतृत्व की दिशा में है, जिसका लिंक https://youtube.com/@manageindia?si=VJvJc5SERI_PeNA6 है। इसी तरह चौथा सत्र : भारत में बादाम, अखरोट और पाइन नट (चिलगोजा) के लिए भविष्य की रणनीतियाँ पर आधारित होगा। जिसका (लिंक https://youtube.com/@niam7959?si=7yRAV5w50ULKC0aA ) है। पांचवा सत्र : कृषि वानिकी के माध्यम से चंदन और अगरवुड का प्रोत्साहन पर आधारित है, जिसका लिंक https://youtube.com/@nafedindia?si=UXEXUM8h8yMdL0fQ है। छटवां सत्र : मत्स्य पालन के लिए जलाशयों और अमृत सरोवरों का एकीकृत विकास तथा मत्स्य मूल्य श्रृंखला को सुदृढ़ करना ( https://youtube.com/live/ZQXcE9QArYg?feature=share), सातवां सत्र : पशुपालन मूल्य श्रृंखला में निजी क्षेत्र का निवेश एवं उद्यमिता (लिंक  https://www.youtube.com/live/dBFQLVVDjs4) एवं आठवां सत्र : ग्रामीण महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों के लिए SHE -मार्ट्स पर आधारित होगा जिसका लिंक ी https://youtube.com/live/nGD86bGgk8A है। 
इनमें से पहला सत्र कृषि क्षेत्र के समग्र परिदृश्य पर केंद्रित होगा, जबकि शेष सत्र कृषि क्षेत्र के विभिन्न विशिष्ट क्षेत्रों से संबंधित विषयों पर आधारित होंगे। प्रधानमंत्री का संबोधन प्रातः 10ः00 बजे से सभी सत्रों के लिंक पर लाइव प्रसारित किया जाएगा,  प्रतिभागी उपलब्ध किसी भी लिंक के माध्यम से जुड़कर प्रधानमंत्री का संबोधन देख सकते हैं।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों से वेबिनार की जानकारी का व्यापक प्रसार करने के निर्देश दिए गए है, ताकि प्राथमिक कृषि ऋण समितियों, सहकारी सदस्यों, किसानों तथा अन्य संबंधित हितधारकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। साथ ही वेबिनार के सामूहिक अवलोकन की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english