शुक्रवार की शाम करें ये सरल उपाय, कर्ज से मिलेगी राहत और आर्थिक स्थिति में भी होगा सुधार
शास्त्रों में मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। देवी लक्ष्मी धन, ऐश्वर्य और वैभव की देवी है। उनकी कृपा से न केवल घर-परिवार में सुख-समृद्धि बल्कि आर्थिक प्रगति भी होती है। इसके अलावा साधक का जीवन सुख-सुविधाओं से भरा रहता है। शास्त्रों के अनुसार, शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा करने से साधक का भाग्योदय होता है और जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होते हैं। हालांकि, देवी की असीम कृपा पाने के लिए इस दिन कुछ उपाय करना भी लाभकारी होता है। मान्यता है इन उपायों के प्रभाव से घर में बरकत बनी रहती है और दरिद्रता का नाश होता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शुक्रवार के दिन अपने मंदिर में मां लक्ष्मी की कमल के फूल पर विराजमान वाली तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें। फिर देवी की विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें फूल चढ़ाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की बरकत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ पड़ता है।
माना जाता है कि शुक्रवार के दिन श्रीयंत्र की स्थापना करने से घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। ऐसे में इसे स्थापित कर सकते हैं। इससे धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
शुक्रवार के दिन आप पांच पीली कौड़ियों को एक साफ लाल कपड़े में बांध दें। फिर इसे मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। इसके बाद अगले दिन यानी शनिवार को सुबह इन्हें घर के धन स्थान पर रख दें। मान्यता है कि इसके प्रभाव से कर्ज से मुक्ति और धन लाभ होता है।
ज्योतिषियों के मुताबिक शुक्रवार के दिन शाम को सफेद चीजों का दान करें। हालांकि, आप अन्न या वस्त्रों का दान भी कर सकते हैं। यह सरल उपाय आपके लिए लाभकारी हो सकता है।


.jpg)
.jpg)



.jpg)

.jpg)
Leave A Comment