ब्रेकिंग न्यूज़

वर्ष 2020 में भारतीयों ने गूगल पर सबसे ज्यादा क्या खोजा..जानें....
 नई दिल्ली। मानव इतिहास में वर्ष 2020 कोरोना महामारी के लिए याद रखा जाएगा, लेकिन भारतीयों ने गूगल पर 2020 में  जिसके बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया, वह कोरोना वायरस नहीं है... जानिए क्या रहे 2020 के सबसे बड़े गूगल इंडिया सर्च ट्रेंड्स....
 1. आईपीएल
जिस विषय के बारे में भारत के लोगों ने इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया, वह है आईपीएल।  इसका मतलब तो यह निकलता है कि कुछ भी हो जाए, भारत के लोगों के लिए क्रिकेट से अहम कुछ नहीं है।         2. कोरोना वायरस
इस साल कोरोना महामारी से बड़ा कोई मुद्दा नहीं रहा।  पूरी दुनिया में इसकी वजह से हाहाकार है, लेकिन भारत के लोगों की गूगल सर्च लिस्ट में यह टॉपिक दूसरे स्थान पर आता है। 
3. अमेरिकी चुनाव के नतीजे
पूरी दुनिया की तरह भारत के लोगों को भी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का इंतजार था।  इसीलिए यह टॉपिक भारत के गूगल सर्च ट्रेंड्स में टॉप 3 में शामिल है।    
4. प्रधानमंत्री किसान योजना                                                                             
नए कृषि कानूनों पर किसानों का विरोध लगातार सरकार के लिए सिरदर्द बना हुआ है। इसलिए लोगों की भी इस मुद्दे पर दिलचस्पी है और इस बारे में वे  गूगल  से पूछे रहे हैं।
 5. बिहार चुनाव के नतीजे
बिहार के चुनाव भारत के गूगल ट्रेंड्स के टॉप 5 में शामिल हैं। व्यापक चुनाव प्रचार और तीखी बयानबाजी के बाद हुए चुनावों में एनडीए अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रहा।
 6. दिल्ली चुनाव नतीजे
दिल्ली के विधानसभा चुनाव इस साल की सबसे अहम राजनीतिक घटनाओं में से एक रही, जहां आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को बड़े अंतर से हराते हुए सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखी। 
 7. दिल बेचारा
'दिल बेचारा' अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म है जिन्होंने साल 2020 में आत्महत्या कर ली। उनकी मौत के बाद उनकी आखिरी फिल्म के बारे में लोगों ने गूगल में खूब सर्च किया।
8. जो बाइडेन
भारतीयों की गूगल सर्च लिस्ट में आठवें पायदान पर हैं अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन, जिन्होंने मौजूदा राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को हराकर  साल 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीता।  
 9. लीप डे
हर चार साल बाद लीप ईयर आता है जिसमें फरवरी का महीना 29 दिन का होता है।  2020 भी ऐसा ही साल था. तो लोगों ने लीप डे को भी खूब सर्च किया। इसलिए यह इंडिया गूगल सर्च ट्रेंड में नौवें स्थान पर है।
 10. अर्नब गोस्वामी
भारतीय टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी इस साल बहुत सुर्खियों में रहे। पहले तो वे फ्लाइट में कॉमेडियन कुनाल कामरा उलझ गए और फिर महाराष्ट्र सरकार के साथ उनका लंबा विवाद चला, जेल भी गए।  इसके अलावा भी वे कई बार सुर्खियों में रहे। उनके बारे में भी भारतीयों ने गूगल पर काफी सर्च किया। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english