ब्रेकिंग न्यूज़

भारत में शतरंज के 100 ग्रैंडमास्टर, प्रधानमंत्री मोदी ने अनुज श्रीवत्री को दी बधाई

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुज श्रीवत्री को भारत का 100वां ग्रैंडमास्टर बनने पर बधाई देते हुए कहा कि शतरंज में यह शतक पूरा करना देश के लिए एक असाधारण उपलब्धि है। मोदी ने कहा कि भारत में 100 ग्रैंडमास्टर होना खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा, समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ ही देश के युवाओं के बीच इस खेल की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''भारत ने शतरंज में शतक पूरा कर लिया है! है ना यह असाधारण उपलब्धि? भारत अब 100 शतरंज ग्रैंडमास्टर वाला देश बन गया है। भारत के 100वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बनने पर अनुज श्रीवत्री को बधाई! यह कितनी शानदार उपलब्धि है।'' उन्होंने कहा, ''उम्मीद है कि यह उपलब्धि कई और युवाओं को शतरंज अपनाने और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।'' मध्य प्रदेश के अनुज श्रीवत्री ने रविवार को फिलिपीन्स के सिनाकाबान में सातवीं आसियान प्लस व्यक्तिगत ओपन शतरंज चैंपियनशिप जीतकर भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल किया। दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद 1988 में भारत के पहले ग्रैंडमास्टर बने थे।
भारत को इस साल जुलाई से नवंबर के बीच पांच नए ग्रैंडमास्टर मिले हैं। अनुज से पहले ईथन वाज, हर्षवर्धन जीबी, एस अश्वथ और वी रत्नावेल ने ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया था। भारत के डी गुकेश मौजूदा विश्व चैंपियन हैं और इस महीने अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english