मछुआरों के जाल में फंसी दुनिया की सबसे बड़ी मछली
50 फीट है मछली की लंबाई
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में तांताडी समुद्र तट पर मछली पकड़ने के जाल में दुनिया की सबसे बड़ी मछली व्हेल शार्क फंस गई। इसके बाद कुछ स्थानीय मछुआरों ने जाल में फंसी 50 फीट लंबी मछली को फिर से समुद्र में छोड़ दिया। जिला वन अधिकारी अनंत शंकर ने बताया कि वन विभाग, मछुआरों और वन्यजीव संरक्षणवादियों के जबरदस्त कॉर्डिनेशन और सहयोग से 2 टन की व्हेल शार्क को समुद्र में वापस भेजा गया। यह एक व्हेल शार्क है, जो दुनिया की सबसे बड़ी मछली है। जिला वन अधिकारी ने कहा पहचान के लिए व्हेल शार्क की तस्वीरें अब मालदीव में शार्क अनुसंधान दल के साथ शेयर की गई हैं।
Leave A Comment