इतिहास में आज- 22 अप्रैल- रूसी कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक लेनिन का जन्म हुआ
वह जिसने रूसी क्रांति का नेतृत्व किया, जिसके नाम पर एक विचारधारा कायम है, आज ही के दिन 1870 में हुआ था उसका जन्म। रूस के माक्र्सवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन का जन्म 22 अप्रैल 1870 को सिमबिस्र्क में हुआ था। लेनिन माक्र्सवाद से प्रेरित थे और इसी के आधार पर उन्होंने रूसी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 1917 में उनके नेतृत्व में रूसी क्रांति ने सिर उठाया। इसके कारण 1922 में सोवियत संघ की स्थापना हुई।
समाज और दर्शनशास्त्र को लेकर लेनिन के माक्र्सवादी विचारों ने रूस ही नहीं दुनिया भर को प्रभावित किया। उनकी इस विचारधारा को लेनिनवाद के नाम से जाना जाता है। लंबी बीमारी के बाद 21 जनवरी 1924 को दिल का दौरा पडऩे से लेनिन की मौत हो गई। उनकी मृत्यु पर उनके सम्मान में रूस के पश्चिमी तटवर्ती इलाके सेंट पीटर्सबर्ग का नाम बदल कर लेनिनग्राद कर दिया गया, हालांकि रूस में कई लोग शहर के कम्युनिस्ट नाम से सहमत नहीं थे। इसलिए 1991 में इसे दोबारा बदल कर सेंट पीटर्सबर्ग कर दिया गया।
---
Leave A Comment