- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर। 6 अप्रैल को भाजपा अपना 47वां स्थापना दिवस मनाएगी। इसके लिए देशभर में विशेष तैयारियां की गई हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सभी जिलो में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन तय किए गए हैं ।
राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों का प्रतिपादन करने हेतु प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है। उक्त समिति के संयोजक भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन होंगे एवं उनके साथ समिति में रंजना साहू , जी. वेंकटराव, शिवनाथ यादव, सुश्री ऋतु चौरसिया एवं कमल गर्ग सदस्य के तौर पर प्रदेश भर में आयोजित कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार कर उसके प्रतिपादन में अपनी भूमिका निभाएंगे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन ने बताया कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी अपना 47वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। पार्टी द्वारा प्रतिवर्ष भाजपा स्थापना दिवस से लेकर पूरे पखवाड़े भर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम कार्यक्रम प्रतिवर्ष करता है । जिसके सुचारू क्रियान्वयन हेतु इस समिति का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है । समिति द्वारा पूरे पखवाड़े भर विभिन्न जिलों के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर गरिमामई आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम तय किए गए हैं । जिसके तहत भाजपा बूथ, मंडल और जिलों तक लगातार कार्यक्रम आयोजित करेगी । -
26.93 करोड़ों के कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन
बिलासपुर/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 29 मार्च को कल बिलासपुर प्रवास के दौरान शहर को विकास की नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण सौगातें देंगे। इस अवसर पर वे अरपा रिवर व्यू के पास नवनिर्मित अटल परिसर में शाम को आयोजित समारोह में 26.93 करोड़ की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री द्वारा इनमें लगभग 12.43 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से— 50 लाख रुपए की लागत से बने अटल परिसर निर्माण कार्य, 73.22 लाख से निर्मित वार्ड क्रमांक 18 में मराठी कन्या शाला भवन में प्रथम तल निर्माण, इमलीपारा में 10 करोड़ की लागत से नवनिर्मित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण तथा 1.20 करोड़ से बने रक्षित आरक्षी केंद्र निर्माण का लोकार्पण शामिल हैं। ये सभी कार्य शहरी अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
भूमिपूजन से विकास को मिलेगा और गति
इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय लगभग 14.50 करोड़ रुपए की लागत वाले नए विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। इनमें 12.95 करोड़ की लागत से प्रस्तावित अरपा क्षेत्र में सड़क, नाला एवं पिचिंग निर्माण कार्य, 1.04 करोड़ से बननेवाले जरहाभाठा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण व नवीनीकरण कार्य तथा उसलापुर क्षेत्र में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा एवं चबूतरा निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से शहर के बुनियादी ढांचे में मजबूती आएगी, यातायात व्यवस्था बेहतर होगी तथा नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहचान को भी बढ़ावा मिलेगा। - -महापौर श्रीमती मीनल चौबे रायपुर नगर निगम का वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगी-महापौर का बजट पर अभिभाषण होगा, 1 घंटे का प्रश्नकाल होगा, निर्धारित 17 एजेंडों पर होगी चर्चारायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ के आदेशानुसार नगर निगम सचिवालय द्वारा दिनांक 30 मार्च 2026 को प्रात: 11 बजे रायपुर नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित नगर निगम सामान्य सभा सभागार में रायपुर नगर पालिक निगम सामान्य सभा की बैठक आहुत की गयी है. सामान्य सभा की बैठक में सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ के सभापतित्व में एमआईसी के संकल्प अनुसार निर्धारित 17 एजेंडों पर एजेंडावार चर्चा और विचार-विमर्श किया जायेगा. प्रारंभ में सामान्य सभा की विगत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी. प्रश्नकाल के लिए एक घण्टे की अवधि नियमानुसार निर्धारित है। रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम का वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया जायेगा और महापौर का नगर निगम बजट पर अभिभाषण होगा.17 नियत एजेंडों में नगर विकास कार्यों, नामकरण सहित अन्य सम्मिलित प्रस्तावों पर नियमानुसार चर्चा और विचार-विमर्श किया जायेगा।
- -प्रतिमा स्थापना कार्य के दौरान डॉ. बी.आर. अम्बेडकर चौक में बौद्ध समाज के पदाधिकारियों, नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर, अधिकारियों की उपस्थिति रहीरायपुर। भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की 21:फुट ऊँची काँस्य प्रतिमा क्रेन मशीनों की सहायता से निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा नगर निगम जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत विगत रात्रि लगभग 1 बजे डॉ बी. आर. अम्बेडकर चौक पर सादर ससम्मान स्थापित की गयी. प्रतिमा स्थापना के दौरान डॉ. बी. आर. अम्बेडकर चौक पर बौद्ध समाज के पदाधिकारियों और रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन, उपअभियंता सुश्री राखी देवांगन की उपस्थिति रही.
- -महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर होटलों में मांस- मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरुद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगीरायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में महावीर जयन्ती 31 मार्च 2026 को मांस - मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर पालिक निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने महावीर जयन्ती दिनांक 31 मार्च 2026 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस - मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है। महावीर जयन्ती पर्व दिनांक 31 मार्च 2026 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस -मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में मांस -मटन विक्रय की दुकानों का सतत पर्यवेक्षण करेंगे। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर प्रतिबंध आदेश का व्यवहारिक पालन करवाने होटलों में उक्त पावन पर्व दिवस पर मांस-मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगी।
- जन-जन को स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश अनुपम गार्डन की सफाई श्रमदान से करके दिया गयारायपुर। राजधानी शहर रायपुर के जीई मार्ग के किनारे नगर निगम रायपुर के महावीर पार्क अनुपम गार्डन में एनजीओ हार्टफुलनेस के पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता से नगर निगम पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू की विशेष उपस्थिति और सामाजिक कार्यकत्र्ता डॉ. विनितधर शर्मा, नगर निगम कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर, उप अभियंता सुश्री रुचिका मिश्रा, हार्टीकल्चरिस्ट श्री निशांत कश्यप , नगर निगम जोन 4 उद्यान विभाग कर्मचारियों, पर्यावरण प्रेमियों, वरिष्ठ नागरिकों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकत्र्ताओं, नवयुवकों, आमजनों की उपस्थिति में मौलश्री, नीम आदि भिन्न छायादार प्रजाति के पौधोँ का रोपण समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से किया गया. एनजीओ हार्टफुलनेस के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों, पर्यावरण प्रेमियों, आमजनों द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम जोन 4 उद्यान विभाग, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग की टीम के साथ मिलकर नगर निगम पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू की अगुवाई में नगर निगम रायपुर के महावीर पार्क अनुपम गार्डन की श्रमदान से सफाई करते हुए जन - जन को स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया।
- प्रकृति के बीच संवाद और सीख का संगम रायपुर की महिला पत्रकारों का सतरेंगा टूरहरियाली के बीच बनेगी नई सोचरायपुर। रायपुर प्रेस क्लब की एक सराहनीय पहल के तहत राजधानी की महिला पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल सतरेंगा के शैक्षणिक और मनोरंजक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। इस विशेष यात्रा का उद्देश्य महिला पत्रकारों को उनकी व्यस्त दिनचर्या से थोड़ी राहत देते हुए उन्हें प्रकृति के बीच सकारात्मक, सुकूनभरा और प्रेरणादायक समय देना है। रायपुर से इस यात्रा की शुरुआत सादगीपूर्ण लेकिन उत्साह से भरे माहौल में हुई।महिला पत्रकारों के इस टूर का नेतृत्व संयुक्त सचिव निवेदिता साहू कर रही है, इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा और कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, सयुक्त सचिव भूपेंद्र जांगड़े ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जैसे सतत सक्रिय और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में काम करने वालों के लिए ऐसे आयोजन नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं। इस भ्रमण में रायपुर की करीब 26 महिला पत्रकार शामिल हैं। सतरेंगा की हरियाली, शांत जलाशय और आकर्षक वाटर पार्क के बीच यह यात्रा सिर्फ घूमने-फिरने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सीखने, समझने और आपसी अनुभव साझा करने का एक बेहतर अवसर भी बनेगी। प्रतिभागी प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के साथ-साथ विभिन्न सामूहिक गतिविधियों और संवाद सत्रों में भी हिस्सा लेंगी, जिससे उन्हें अपने पेशेवर जीवन में नई दृष्टि और प्रेरणा मिलेगी।इसी क्रम में आज शाम कोरबा में एक विशेष संवाद कार्यक्रम आज की शाम चाय पर का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में रायपुर की महिला पत्रकारों का दल कोरबा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों से मुलाकात करेगा। यह आयोजन शाम 5 बजे प्रेस क्लब, तिलक भवन, कोरबा में होगा, जहां दोनों शहरों के पत्रकार आपसी संवाद, अनुभवों के आदान-प्रदान और समन्वय को मजबूत करेंगे। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि ऐसे आयोजन न केवल आपसी रिश्तों को मजबूती देते हैं, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में नई सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण को भी बढ़ावा देते हैं। भविष्य में भी इसी तरह के रचनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि पत्रकारों को एक बेहतर मंच मिल सके, जहां वे सीखते हुए आगे बढ़ सकें।
- अनावश्यक वितरण पर रोक, वाहनों को ही मिलेगा ईंधनबिलासपुर/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल ने जिले में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा संभावित दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशों के परिपालन में लागू किया गया है।कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित सभी पेट्रोल-डीजल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील बुनियादी सेवाओं के अतिरिक्त किसी भी उद्योग को डीजल की आपूर्ति नहीं करेंगे। विशेष परिस्थितियों में संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) या तहसीलदार की अनुमति के बाद ही आपूर्ति की जा सकेगी। सामान्य उपभोक्ताओं के लिए भी नियम निर्धारित किए गए हैं। पेट्रोल-डीजल का वितरण अब केवल वाहनों में ही किया जाएगा, किसी अन्य पात्र में ईंधन देने पर प्रतिबंध रहेगा। कृषि उपयोग, जनरेटर एवं सूक्ष्म उद्योगों के लिए डीजल आपूर्ति पूर्व खपत के औसत के आधार पर की जाएगी, जिसका पृथक रिकॉर्ड संधारित किया जाएगा।कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिले में पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पेट्रोल पंप परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच की जाएगी। अवैध परिवहन या कालाबाजारी की स्थिति में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जांच दल का गठन किया गया है, जो जिलेभर में सतत निगरानी एवं निरीक्षण करेगा। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित पर्यवेक्षण के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है तथा सभी संबंधितों को इसका कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।
- 0- जिले में पीएम आवास हितग्राहियों के बैंक खातों में राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया तेज0- भौतिक लक्ष्यों के प्राप्ति की ओर अग्रसर जिला प्रशासनबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चन्द्रवंशी के मार्गदर्शन में बालोद जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जा रहा है। इसके अंतर्गत केन्द्र सरकार एवं राज्य शासन के मंशानुरूप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों को समय पर आवास का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जिले में एसएनए स्पर्श प्रणाली के माध्यम से पात्र हितग्राहियों के बैंक खातो में राशि हस्तांतरित करने हेतु आवास निर्माण के भौतिक प्रगत्ति के आधार पर आॅनलाईन फंड ट्रांसफर आर्डर तैयार कर प्रथम एवं द्वितीय डिजिटल हस्ताक्षर की कार्यवाही सफलता पूर्वक संपन्न की जा रही है।ज्ञातव्य हो कि 23 मार्च 2026 को कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी की उपस्थिति में आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा द्वारा आवास निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा समयबद्ध भुगतान को प्राथमिकता देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं विशेष परियोजना अंतर्गत स्वीकृत समस्त आवासों को 30 मई 2026 के पूर्व विशेष कार्ययोजना बनाकर शत-प्रतिशत् पूर्ण कराने के निर्देश दिए गया।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि जिले में आवास निर्माण के भौतिक लक्ष्यो को प्राप्त करने हेतु निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2025-26 तक कुल स्वीकृत आवास 54 हजार 148 के विरूद्ध 45 हजार 640 आवासों (84 प्रतिशत) का निर्माण पूर्ण किया गया है। इसके साथ ही जिले में कुल 2390 लाभार्थियो को योजनान्तर्गत फंड ट्रांसफर के माध्यम से कुल 1167.2 लाख रूपए की राशि संबंधितो के खातों में अंतरित हुआ है। उन्होंने कहा कि विगत 02 दिवस में 1256 लाभार्थियो के कुल 582.2 लाख रूपए की राशि का डिजिटल हस्ताक्षर कर राशि हस्तांतरण की कार्यवाही पूर्ण की गयी है, जिससे हितग्राही निर्धारित समयावधि में अपने पक्का आवास का निर्माण पूर्ण कर सके।
- 0- नगर निगम जोन-2 राजस्व विभाग की टीम सभी 7 वार्डों के बकायादारों के लिए अभियान छेड़ा0- मेसेज देकर तत्काल रायपुर नगर को देय सम्पूर्ण बकाया अदा करने प्रेरित कर रही हैरायपुर. नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 राजस्व राजस्व विभाग की टीम के सभी राजस्व कर्मचारियों की टीम नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के निर्देश पर जोन 2 जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री विजय शर्मा के मार्गनिर्देशन में नगर निगम जोन 2 अंतर्गत सभी 7 वार्डों के समस्त बकायादारों को मोबाइल पर फोन और मैसेज कर उन्हें नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग को देय सम्पूर्ण बकाया राशि को तत्काल अदा करने नगर निगम के हित में लगातार अभियान चलाकर प्रेरित कर रही है और अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार कड़ी कार्यवाही नगर पालिक निगम अधिनियम अंतर्गत प्रावधानों के अनुसार करने की स्पष्ट चेतावनी से भी उन्हें लगातार अवगत करवा रही है .
- दुर्ग। जिला शिक्षा विभाग दुर्ग के तत्वाधान में आयोजित अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल होकर मातृ शक्तियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किये। जिला स्तरीय माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान उन माताओं का विशेष रूप से अभिनंदन किया गया, जो घर के आंगन से ही अपने बच्चों को संस्कार, अनुशासन एवं सही-गलत की समझ देकर उनके बौद्धिक एवं नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित माताओं को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की माँ ही बच्चे की प्रथम गुरु होती है, और उनके द्वारा दिए गए संस्कार ही एक शिक्षित, जागरूक एवं सशक्त समाज की मजबूत नींव रखते हैं।अंगना म शिक्षा जैसे कार्यक्रम न केवल शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि माताओं की भूमिका को भी सशक्त बनाते हैं, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। चैत्र नवरात्रि के नवमी तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मातृ शक्तियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई तथा उन्हें बच्चों की शिक्षा में निरंतर सहयोग देने हेतु प्रेरित किया गया।केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने यह भी कहा कि यदि परिवार और विद्यालय दोनों मिलकर बच्चों के विकास में योगदान दें, तो निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ी अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर और संस्कारित बनेगी। उन्होंने माताओं से आह्वान किया कि वे बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई के लिए प्रेरित करें, डिजिटल युग में सही मार्गदर्शन दें तथा उनमें अच्छे संस्कारों का मार्गदर्शन करें। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार कर रही है, ताकि प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचे और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। अंगना म शिक्षा जैसे कार्यक्रम समाज और शासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष श्री दिलीप साहू, पार्षद श्री लीलाधर पाल, श्रीमती सविता चंद्राकर, जिला भाजपा महिला अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चंद्राकर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द मिश्रा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।--
- दुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जनहित के विभिन्न कार्यों के लिए कुल 65 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ललित चंद्राकर द्वारा अनुशंसित इन कार्यों का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा किया जाएगा।जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत राशि से क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में अधोसंरचना विकास के कार्य कराए जाएंगे। इसमें ग्राम पंचायत खोपली के यादव पारा और ग्राम पंचायत डुमरडीह के वार्ड-19 के पास सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण हेतु क्रमशः 7-7 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत हनोदा के सतनाम पारा तथा ग्राम पंचायत पाउवारा के महार पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 8-8 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। ग्राम पंचायत पाउवारा में ही विभिन्न गलियों में नाली निर्माण हेतु 3.00 लाख रुपए तथा ग्राम पंचायत पुरई के राजपूत पारा में सामुदायिक भवन के पास बाउंड्रीवाल व इंटरलॉकिंग कार्य हेतु 8.00 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार हेतु ग्राम पंचायत कोलिहापुरी (सतनाम पारा) एवं ग्राम पंचायत कोनारी के पंचायत भवन में डोम शेड निर्माण के लिए 8-8 लाख रुपए तथा ग्राम पंचायत जंजगिरी के बाजार पारा में सार्वजनिक कला मंच के पास डोम शेड निर्माण हेतु 8.00 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।--
- दुर्ग. एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के नवीन स्वीकृत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों की पूर्ति हेतु 6 अप्रैल 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर ऑनलाईन आवेदन उसी वार्ड की निवासी महिला उम्मीदवारों से आमंत्रित किया गया है।आंगनबाड़ी केन्द्र बगीचापारा हथखोज वार्ड क्रमांक -03 में आंगनबाड़ी सहायिका और हरिजन मोहल्ला सिरसाकला वार्ड क्रमांक-36 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सहायिका के आवेदन आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।--
- दुर्ग. जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 02 अप्रैल 2026 को जिला पंचायत के सभाकक्ष में दोपहर एक बजे आयोजित की गई है। बैठक में गौधाम योजना, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, जल संसाधन, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्य सहित अन्य विषयों पर समीक्षा की जाएगी।
- 0- 31 मार्च तक सभी पात्र उपभोक्ताओं को जोड़ने का लक्ष्यदुर्ग. मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दुर्ग नगर संभाग में युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। कार्यपालन अभियंता श्री रवि कुमार दानी ने बताया कि नगर संभाग दुर्ग के अंतर्गत आने वाले बोरसी, बघेरा, दुर्ग शहर और जवाहर नगर जोन में 13 मार्च 2026 से निरंतर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मोबाइल वैन और माइक के माध्यम से पात्र उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है, जिसका क्षेत्र में काफी सकारात्मक प्रतिसाद देखने को मिल रहा है।बिजली विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार संभाग के सभी 84 पात्र बीपीएल उपभोक्ताओं और 07 पात्र कृषि उपभोक्ताओं ने अपना पंजीयन शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया है। आंकड़ों के अनुसार बीपीएल श्रेणी में 06 उपभोक्ताओं ने 2200 रुपए, कृषि श्रेणी में 05 उपभोक्ताओं ने 20103 रुपए और एपीएल श्रेणी के 180 पात्र उपभोक्ताओं में से 86 के पंजीयन के साथ 24 उपभोक्ताओं ने 24800 रुपए की राशि जमा कर दी है। इस कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और उपभोक्ताओं को योजना में शामिल करने हेतु प्रेरित करने वाले मीटर रीडरों के लिए प्रोत्साहन राशि का भी प्रावधान किया गया है। दुर्ग नगर संभाग ने आगामी 31 मार्च 2026 तक संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी पात्र उपभोक्ताओं को इस योजना के दायरे में लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस छूट का लाभ उठा सकें। विभाग ने अपील किया है कि जो उपभोक्ता अब तक इस योजना से नहीं जुड़ पाये हैं, वे तत्काल नजदीकी शिविर या जोन कार्यालय में जाकर या मोर बिजली एप के माध्यम से अपना पंजीयन कराएं और योजना का लाभ उठाएं।
- दुर्ग. चिखली गांव की निवासी श्रीमती वंदना वर्मा के परिवार को दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना की राशि से संबल मिला। श्रीमती वर्मा के लिए बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और घर के खर्चे वहन कर पाना बहुत मुश्किल हो रहा था। पति अजय वर्मा एक छोटा व्यवसाय करते है, लेकिन आमदानी इतनी नहीं हो पाती है कि वह परिवार की जरूरते पूरी कर सके। उन्होंने मनरेगा में काम करना शुरू किया, ताकि बच्चों का भविष्य संवार सके।कई बार हालात इतने कठिन हो जाते थे कि घर चलाना मुश्किल लगने लगता था, तभी दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत उनके खाते में 10 हजार रूपए राशि जमा हुई तो उन्हें एक उम्मीद की किरण दिखाई दी। उनकी खुशी का ठिकाना नही रहा। यह पैसा उनके लिए एक सहारा ही नही बल्कि उनके दो बच्चों का भविष्य भी है। अब वंदना इस राशि का उपयोग बच्चों की शिक्षा के लिए करेगी। उनकी किताबे, फीस और जरूरी सामान अब आसानी से जुटा पाएंगी। मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए श्रीमती वंदना कहती है कि यह योजना कई परिवारों के लिए एक मजबूत सहारा बन रही है, जो उन्हें बेहतर भविष्य की ओर ले जा रही है।
- 0- रायपुर के जनक राम को गैस बुकिंग में आई परेशानी से मिली निजात, प्रशासन की त्वरित पहल बनी आमजन के लिए सहारारायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुरू की गई जिला हेल्पलाइन अब लोगों के लिए राहत का भरोसेमंद जरिया बन चुका है। रावतपुरा फेस-2, रायपुर निवासी जनक राम को इसका सीधा लाभ मिला, जब उनकी गैस सिलेंडर से जुड़ी समस्या का समाधान मात्र एक दिन में हो गया।जनक राम ने बताया कि उनकी बहू श्रीमती रीतू परधारे के नाम से घरेलू गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही थी। एजेंसी से संपर्क करने पर सर्वर समस्या की बात कही गई। उन्होंने ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से कई बार प्रयास किया, लेकिन बुकिंग सफल नहीं हो सकी। इस बीच घर में गैस सिलेंडर की अत्यधिक आवश्यकता बनी हुई थी।इसी दौरान उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से रायपुर जिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी मिली। जनक राम ने अपनी समस्या हेल्पलाइन में दर्ज कराई। इसके बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए खाद्य विभाग तक समस्या पहुंचाई। इससे जनक राम का तुरन्त बुकिंग ले ली गई तथा अगले ही दिन उनके घर गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिया गयाजनक राम ने बताया कि जिला हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ, जिससे उन्हें काफी राहत मिली। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यवस्था जिले के अन्य लोगों के लिए भी बेहद लाभकारी साबित हो रही है।उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जिला हेल्पलाइन नंबर "कॉल सेंटर" का संचालन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज कर त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु मोबाइल नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584 एवं 9977222594 पर संपर्क कर जिला हेल्पलाइन नंबर की सुविधा का लाभ उठाएं।--
- रायपुर. छत्तीसगढ़ अनुज्ञापन मंडल विद्युत, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित तारमिस्त्री परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है।रायपुर में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए रायपुर, बलौदाबाजार एवं गरियाबंद जिले के इच्छुक आवेदक आवेदन पत्र कार्यालय कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक, छत्तीसगढ़ शासन 246 आम बगीचा, सुंदर नगर, रायपुर में कार्यालयीन समय में निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
- रायपुर. भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए आधिकारिक वेब पोर्टल www.joinindianarmy.com के माध्यम से 13 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक आयु वर्ग के वे युवा आवेदन करने के पात्र हैं, जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास से लेकर स्नातक अथवा डिप्लोमा उत्तीर्ण तक है।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को आवेदन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने के लिए ब्लॉक स्तर पर आवश्यक व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायतों में जाकर ऑनलाइन आवेदन से संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर आवेदक रोजगार कार्यालय रायपुर में सेना भर्ती हेतु स्थापित हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
- 0- ₹133 करोड़ की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगातरायपुर. धरसीवां में आयोजित प्रेस वार्ता में स्थानीय विधायक श्री अनुज शर्मा ने जानकारी दी कि आगामी 31 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘कुंवरगढ़ महोत्सव’ का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र को ₹133 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात भी मिलेगी। विधायक श्री शर्मा ने बताया कि यह महोत्सव क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि कुंरा नगर अपनी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान के लिए जाना जाता है, जहां राजा कुँवर सिंह गोंड की विरासत आज भी जीवंत है।उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा, साथ ही क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए नव निर्मित तहसील कार्यालय का उद्घाटन भी किया जाएगा। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत संरचना, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार होगा। महोत्सव के दौरान स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन एवं कुटीर उद्योगों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे स्थानीय व्यापारियों एवं कारीगरों को आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों के साथ राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।विधायक श्री शर्मा ने क्षेत्रवासियों से इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए सुरक्षा एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने कहा कि ‘कुंवरगढ़ महोत्सव’ क्षेत्र के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रहा है, जो सांस्कृतिक गौरव एवं विकास के नए अध्याय की शुरुआत करेगा। प्रेस वार्ता में जनपद पंचायत अध्यक्ष सुश्री शकुंतला सेन, उपाध्यक्ष श्री दिनेश खुटे, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री गोविंद साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
- 0- यह विधेयक धार्मिक स्वतंत्रता और सामाजिक संतुलन दोनों को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है - अमरजीतरायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 का राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने स्वागत करते हुए कहा कि धर्म स्वतंत्रता विधेयक राज्य में जबरन, प्रलोभन, धोखाधड़ी अथवा दबाव के माध्यम से किए जाने वाले धर्मांतरण पर रोक लगाने के उद्देश्य से लाया गया है, इस विधेयक से समाज में पारदर्शिता आएगी और कानूनी रूप से यह विधेयक न्याय संगत होगा, राज्य अल्पसंख्यक आयोग का मानना है कि— भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी आस्था एवं धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता प्रदान करता है, साथ ही, किसी भी प्रकार का बलपूर्वक या अनुचित प्रभाव से किया गया धर्मांतरण न केवल कानून के विरुद्ध है, बल्कि सामाजिक समरसता के लिए भी हानिकारक है।इस दृष्टि से यह विधेयक धार्मिक स्वतंत्रता और सामाजिक संतुलन दोनों को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आयोग का मानना है कि इस कानून के उपयोग से निष्पक्षता, पारदर्शीता एवं संवेदनशील तरीके से सकारात्मक माहौल बनेगा साथ ही सभी समुदायों के अधिकारों का सम्मान भी इसमें सुरक्षित होगा, इससे समाज में आपसी विश्वास, सद्भाव एवं भाईचारा और अधिक मजबूत होगा राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने कहा कि इससे अल्पसंख्यक समुदाय को अपने सामाजिक मूल्यों को बरकरार रखते हुए अपनी संस्कृति को अक्षुण्ण रखने हेतु संरक्षण मिलेगा।--
- 0- निष्पक्ष चुनाव के बाद बनी नई प्रबंधन समिति, शिक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़0- निष्पक्ष चुनाव के लिए मसीही समाज ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त कियारायपुर. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं जिला प्रशासन रायपुर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन के चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुए। यह चुनाव कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। मसीही समाज के प्रतिनिधियों ने चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन के सहयोग से लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान संभव हो सका है।चुनाव प्रक्रिया के दौरान अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम श्रीमती तुलसी राठौर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई गई। चुनाव उपरांत नई प्रबंधन समिति का गठन किया गया जिसमें द राइट रेव्ह सुषमा कुमार को पदेन चेयरमैन, श्री नितिन लॉरेंस को उपाध्यक्ष, श्री जयदीप रॉबिन्सन को सचिव एवं श्री प्रवीण मसीह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं श्री अमित दास, रेव्ह समीर फ्रैंकलिन, श्रीमती तनुजा पॉल को सदस्य मनोनीत किया गया।नवगठित समिति ने संस्था के सुचारू संचालन एवं शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। समिति ने स्पष्ट किया कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आर्थिक अनियमितताओं एवं फर्जी दस्तावेजों के मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा संस्था की छवि को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन के सहयोग से शीघ्र ही स्थिति पूर्णतः सामान्य हो जाएगी।
- रायपुर. प्रत्येक माह के आखरी रविवार को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सुबह 11.00 बजे देशवासियों से आकाशवाणी के माध्यम से मन की बात करते है। मोदी जी मन की बात कार्यक्रम में प्रेरक कहानीयों, स्थानीय नायकों, किसानों, युवाओं, सांस्कृतिक, खेल, परम्परा, स्वच्छता, वोकल फॉर लोकल और राष्ट्रीय त्यौहारों पर आकाशवाणी में रेडियों के माध्यम से चर्चा करते है। जिसे समस्त देशवासी बड़े उल्लास के साथ सुनते है। इसी कार्यक्रम के तहत आगामी 29 मार्च दिन रविवार भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ छ.ग. प्रदेश के सभी 36 जिलों में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यकम झुग्गी झोपड़ी क्षेत्रों में सुनेगें, झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ का लक्ष्य है कि शासन की योजनाओं और प्रधानमंत्री के विचारों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचें। मन की बात कार्यक्रम न केवले प्रेरणा का स्त्रोत है, बल्कि यह देश के विकास में आमजन की भागीदारी को रेखांकित करता है।भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए जिलों में बैठक कर कार्यक्रम को बडा स्वरूप देने के लिए प्रभारी व सह प्रभारी बनाकर सभी को जिम्मेदारी दी गई, ताकि कार्यकम व्यवस्थित व सुचारू रूप से हो सके। मन की बात झुग्गी झोपड़ी बस्ती में जाकर सुनना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का सार्थक माध्यम है ।--
- भिलाईनगर। कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उपसंभाग दुर्ग द्वारा जारी आदेश के तहत मार्च-अप्रैल माह में निस्तारी तालाबों में पानी भरने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के सभी निस्तारी तालाबों में ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए यथासंभव पानी भरने की तैयारी शुरू कर दी गई है।निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने कहा है कि तालाबों में पानी भरने से पहले उनकी समुचित सफाई कराना आवश्यक है। इसके लिए संबंधित जोनों में विशेष अभियान चलाकर तालाबों की गाद निकासीए कचरा साफ करने एवं जलभराव के मार्ग को सुचारू बनाने का कार्य किया जाएगा। आयुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम में आमजन एवं पशुओं के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इसलिए समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि तालाबों में पर्याप्त जल संग्रहण हो सके। नगर निगम ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे इस कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करेंए जिससे ग्रीष्मकाल में जल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो।
- 0- हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाया जाए , बैंकों को लंबित प्रकरण जल्द निपटाने के निर्देशरायपुर. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सुचारु, पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सीईओ श्री बिश्वरंजन ने योजना की वर्तमान प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए बैंकों को आवेदन सोर्सिंग बढ़ाने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को बिना किसी अनावश्यक बाधा के समय पर योजना का लाभ उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आवेदन को बिना ठोस कारण के अस्वीकृत न किया जाए, तथा यदि किसी कारणवश आवेदन निरस्त किया जाता है तो संबंधित आवेदक को अस्वीकृति का स्पष्ट कारण अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए। सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने कहा कि बैंक, सीएसपीडीसीएल एवं वेंडरों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया । उन्होंने योजना की स्वीकृति, ऋण वितरण (डिस्बर्समेंट) एवं इंस्टॉलेशन की साप्ताहिक समीक्षा निरंतर जारी रखने तथा अनुपस्थित बैंकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने निर्देशित किया गया।उन्होंने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत आम नागरिकों को लाभ प्राप्त करने एवं ऋण लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। आवेदन निरस्त करने से पूर्व सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक चर्चा करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर एसडीएम श्री मोहम्मद मोफिज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




.jpg)






















