- Home
- छत्तीसगढ़
- -सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ली समीक्षा बैठक, बेहतर आयोजन हेतु दिये निर्देशबलौदाबाजार / सांसद खेल महोत्सव 2025 अंतर्गत रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक लगभग 13 विधाओं में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। रायपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जिले के सिमगा, भाटापारा एवं बलौदाबाजार में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता 7 से 11 अक्टूबर 2025 तक़ होंगे। जिले में सांसद खेल महोत्सव आयोजन के सम्बन्ध में गुरुवार को रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर बेहतर आयोजन हेतु जरुरी निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन,भाटापारा नगरपालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्मशील सहित विभिन्न विभागों के अधिकरी उपस्थित थे।सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य खेल एवं फिट इंडिया का वातावरण बनाना तथा ग्रामीणों में खेल के प्रति उत्साह व रूचि पैदा करना है। उन्होने कहा कि बलौदाबाजार -भाटापारा जिले के तीन विकासखंड रायपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आते है। तीनो विकासखंड से अधिक से अधिक संख्या में लोगों का पंजीयन कराएं। क्यूआर कोड से ऑनलाइन पंजीयन6 अक्टूबर तक करा सकते हैं। उन्होंने अलग -अलग खेल के लिए तीनो विकासखंड में स्थान चिन्हांकित करने तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस खेल महोत्सव में निजी स्कूल, कॉलेज, औद्योगिक प्रतिष्ठानों को भी सक्रिय भागीदारी करने कहा।सांसद खेल महोत्सव में पुरुष एवं महिला वर्ग एवं 9 से 19 वर्ष एवं 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। इसमें खो-खो, कुश्ती, बालीबॉल, भारोत्तोलन,तैराकी, शरीर सौष्ठव, शतरंज, फुगड़ी, कबड्डी, गेड़ी दौड़, रस्सा -कस्सी एवं रस्सी कूद खेल में प्रतियोगिता होगी।विकासखंड स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय क्षेत्र में से प्रत्येक खेल से आयु वर्गवार महिला एवं पुरुष विजेता प्रतिभागी एवं दल का चयन किया जाएगा। तृतीय चरण में लोकसभा रायपुर क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड स्तर पर विजेता खिलाडी रायपुर लोकसभा क्षेत्र सांसद खेल महोत्सव 2025 में शामिल होंगे।
- बलौदाबाजार /कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्डों के 86 अमृत सरोवर स्थल में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत एक-दिन, एक-घण्टा और एक साथ अमृत सरोवरो में श्रमदान कर साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में स्थानीय समुदाय जिनमें विद्यार्थी वर्ग, युवा वर्ग, स्व-सहायता समूह के सदस्य, पर्यावरण प्रेमी आदि के भागीदारी से स्वच्छता से संबंधित कार्य किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 आयोजन के लिए महात्मा गांधी नरेगा की मैदानी स्तर के अधिकारी, कर्मचारी जिनमें सीईओ जनपद पंचायत, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सहायक, मेट एवं अन्य मैदानी कर्मचारियों के सहभागिता से सफाई अभियान चलाकर, स्वच्छता के लिए शपथ आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया।
-
--टी सहदेव
भिलाई नगर। देश की सुप्रसिद्ध पत्रकार-संपादक और ख्यातिप्राप्त लेखिका जयंती रंगनाथन का बुधवार को कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई में रोचक व्याख्यान हुआ। महाविद्यालय की 1983 में वाणिज्य विभाग की विद्यार्थी रहीं सुश्री रंगनाथन ने कहानी शैली में अनेक रोचक अनुभव प्रस्तुत किए। उनके साथ हिंदी की युवा लेखिका मधु चतुर्वेदी भी थीं। भिलाई की निवासी रहीं और भारत की मीडिया स्टार तथा टाइम्स ऑफ इंडिया, अमर उजाला, वनिता, नंदन जैसी पत्रिकाओं की संपादक रह चुकीं जयंती रंगनाथन का इस अवसर पर वाणिज्य विभाग और हिंदी पत्रकारिता विभाग की ओर से सम्मान भी किया गया।तमिल भाषी परिवार से होने के बावजूद हिंदी की सेवा करने वाली जयंती रंगनाथन बचपन से कहानी लिख रही हैं। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ सलीम अकील और डॉ सुधीर शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। महाविद्यालय की महिला प्राध्यापक डॉ मणिमेखला शुक्ला, डॉ फिरोजा जाफर अली, डॉ शबाना आदि ने राजकीय गमछे से उनका अभिनंदन किया। संचालन करते हुए डॉ अंजन कुमार ने उनका विस्तृत परिचय दिया। जयंती रंगनाथन ने कहा कि धर्मयुग साप्ताहिक से उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और धर्मवीर भारती का आशीर्वाद मिला।उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया में काम करने का सुख अलग ही है। कहानी और उपन्यास लेखन के अपने अनुभव साझा किए। वे कहती हैं कि राॅयल्टी तो ठीक है, पर लोकप्रियता ज्यादा महत्वपूर्ण है। लेखन के लिए अपनी उम्र का इंतजार न करें। वे चालीस साल बाद अपने महाविद्यालय लौटी हैं। स्त्री को भीतर से मजबूत होना चाहिए। अपने मन की पहले सुनें। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ हरीश कश्यप, डॉ रवीश सोनी, शोध छात्र और विद्यार्थी उपस्थित थे। विद्यार्थियों के अनेक प्रश्नों के उन्होंने जवाब भी दिए। समारोह में उपस्थित भिलाई की लोकप्रिय साहित्यकार मधु चतुर्वेदी ने काव्य पाठ किया। आभार प्रदर्शन डॉ मणिमेखला शुक्ला ने किया। - दंतेवाड़ा । जिले में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान एवं सामूहिक श्रमदान अभियान ’’एक साथ एक दिन एक घंटा एक साथ’’ के तहत जिले के सभी विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों में श्रमदान के तहत सार्वजनिक स्थल, शासकीय भवन, पंचायत भवन, हाट बाजारों में साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में जिले के ढोलकल पर्यटन क्षेत्र सहित ग्राम कमालूर में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि गण, सरपंच, सचिव एवं स्व सहायता समूह की सदस्यों द्वारा सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
- बिलासपुर। दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने ‘स्वच्छता ही सेवा – स्वच्छोत्सव 2025’ के तहत गुरुवार को बिलासपुर स्थित अरपा नदी के छठ घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। “1 घंटा – 1 दिन – 1 साथ” थीम पर आधारित इस पहल में करीब 100 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। यह लगातार पाँचवां वर्ष है जब कंपनी ने अरपा नदी तट की सफाई की जिम्मेदारी उठाई है।कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन के नेतृत्व और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में एसईसीएल टीम ने घाट परिसर से कचरा, प्लास्टिक बोतलें और अन्य अपशिष्ट हटाए। एक घंटे की सामूहिक मेहनत से घाट का स्वरूप साफ-सुथरा हुआ और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता का सशक्त संदेश मिला।अभियान के दौरान सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ सामाजिक दायित्व निभाने में भी अग्रणी है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही सकारात्मक बदलाव संभव है और अरपा नदी के प्रति यह कंपनी की आस्था और जिम्मेदारी दोनों को दर्शाता है।स्वयंसेवकों ने “स्वच्छता ही सेवा है” के नारे लगाते हुए समाज के सभी वर्गों से स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने की अपील की। इस पहल के जरिए न केवल नदी घाट की साफ-सफाई सुनिश्चित हुई बल्कि पर्यावरण संरक्षण और नागरिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता भी बढ़ी।
- रायपुर ।राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर ने ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान को मजबूती देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए 26 सितम्बर को चंपारण में व्यापक सफाई अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का संचालन एनआईटी रायपुर के उन्नत भारत अभियान (यूबीए) क्लब द्वारा प्रोफेसर सुधाकर पांडे, क्षेत्रीय समन्वयक, उन्नत भारत अभियान के मार्गदर्शन में किया गया।कार्यक्रम में संस्थान के प्राध्यापकों डॉ. गोवर्धन भट्ट, डॉ. दीपिका अग्रवाल, डॉ. निलेश मिश्रा और श्री विजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सफाई अभियान की शुरुआत प्रभु वल्लभाचार्य मंदिर परिसर और उद्यान की साफ-सफाई से हुई, जहां छात्र-छात्राओं ने पेड़ों की गिरी पत्तियां, प्लास्टिक, नारियल के खोल और अन्य कचरे को समेटकर थैलियों में इकट्ठा किया और उसे निर्धारित कूड़ेदानों में डालकर साफ-सफाई सुनिश्चित की।अभियान यहीं तक सीमित नहीं रहा। टीम ने स्थानीय ग्रामीणों, दुकानदारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मंदिर प्रबंधन से जुड़े हितधारकों के साथ स्वच्छता जागरूकता अभियान भी चलाया। सभी ने मिलकर स्वच्छता की शपथ ली और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में साफ-सफाई को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने हनुमान टीला और मनोकामना हनुमान मंदिर का भ्रमण किया तथा वहां स्वच्छता और पवित्र स्थलों के संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया।इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को स्वच्छ जलस्रोतों और आसपास के पर्यावरण की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था। साथ ही, इसने यह संदेश भी दिया कि स्वच्छता केवल शारीरिक स्वास्थ्य से नहीं जुड़ी है बल्कि इसका सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व भी है।एनआईटी रायपुर के इस प्रयास ने न केवल स्वच्छता की आवश्यकता को जनमानस तक पहुंचाया बल्कि स्वच्छ भारत अभियान की भावना को भी सुदृढ़ किया। ग्रामीणों और विद्यार्थियों के संयुक्त सहयोग से यह अभियान चंपारण में स्वच्छता और जागरूकता का एक प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।
- -जेल प्रशासन ने पूजा व फलाहारी की विशेष व्यवस्था कीरायपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर केन्द्रीय जेल रायपुर का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया। जेल परिसर में मूर्तिकार बंदियों द्वारा मिट्टी से माँ दुर्गा की तीन भव्य प्रतिमाएं तैयार की गईं है। इनमें से एक प्रतिमा महिला प्रकोष्ठ में और दो प्रतिमाएं पुरुष प्रकोष्ठ में स्थापित कर विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।माँ दुर्गा की उपासना के लिए रायपुर जेल के 802 बंदियों ने व्रत भी रखा है। इनमें महिला प्रकोष्ठ की 31 बंदियों ने तीन दिन और 49 बंदियों ने नौ दिन का व्रत रखा है। वहीं पुरुष प्रकोष्ठ में 722 बंदियों ने नौ दिन का व्रत संकल्पपूर्वक आरंभ किया है। बंदियों की सुविधा के लिए जेल प्रशासन ने पूजन सामग्री और फलाहार की विशेष व्यवस्था की है, जिसमें दूध, केला, फल्ली दाना और गुड़ शामिल हैं। सामूहिक व्रत और भक्ति से पूरे जेल परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक माहौल का संचार हो रहा है। पूजा पंडाल को फूलों, रंगोली और दीपों से सजाया गया है। प्रतिदिन माँ दुर्गा की स्तुति में भजन-कीर्तन, दुर्गा सप्तशती का पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की जा रही हैं।जेल अधीक्षक श्री योगेश सिंह क्षत्री ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बंदियों को मानसिक शांति, आंतरिक शक्ति और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं। नवरात्रि का पर्व केन्द्रीय जेल रायपुर में आस्था, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम बन गया है।
- कोंडागांव। केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय कांकेर द्वारा कोंडागांव जिले के अंतिम छोर पर बसे घोड़ागांव गांव में आज पोषण माह के अंतर्गत विशेष लोकसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुँचाना और पोषण संबंधी जागरूकता को सशक्त बनाना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामदाई नाग उपस्थित रहीं। ग्राम सरपंच श्री बालसू नेताम ने भी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही। मंच से महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्री संजय पोटाई, सुपरवाइजर श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग की सुपरवाइजर श्रीमती सुधा नामदेव, स्वास्थ्य कार्यकर्ता संत नाग, चिकित्सा अधिकारी शशिकला पोयम, सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) श्रीमती लक्ष्मी नेताम, ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी (आरएचओ) श्रीमती बी. मोमिन तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की सुपरवाइजर बिंगू राम कोर्राम ने ग्रामीणों को संबोधित किया।महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्री पोटाई ने अपने संबोधन में कहा कि संतुलित आहार ही अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं, शिशुओं और किशोरियों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों के महत्व को विस्तार से समझाया। साथ ही उन्होंने कुपोषण को जड़ से मिटाने में सामुदायिक भागीदारी की भूमिका पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग के वक्ताओं ने टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम को जीवंत और सहभागितापूर्ण बनाने के लिए प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। तीन वर्गों में कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के ग्रामीणों ने उत्साह से भाग लिया। विजेताओं को विभाग की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रश्न मंच का आयोजन भी हुआ, जिसमें शासन की योजनाओं और पोषण संबंधी सवाल पूछे गए। सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।गांव के बुजुर्गों से लेकर युवा और बच्चों तक ने इस कार्यक्रम में सक्रियता दिखाई। ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की और स्वास्थ्य तथा पोषण से संबंधित विषयों पर नए दृष्टिकोण प्राप्त किए।इस विशेष लोकसंपर्क कार्यक्रम से घोड़ागांव जैसे दूरस्थ और अंतिम छोर के गांव में जागरूकता की नई लहर दौड़ी। ग्रामीणों ने इसे लाभकारी बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।
- - साय सरकार ने मोदी जी कोट गारंटी पूरी कर ग्रामीणों के जीवनों लाई खुशहाली और तरक्की : डिप्टी सीएम अरुण सावलोरमी। उप मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक अरुण साव ने लोरमी विधानसभा के 10 गांवों में जन चौपाल लगाकर परिवारजनों से संवाद किया और उनकी समस्याओं का निराकरण किया। इन गांवों में साव ने 88 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। वहीं गुरुवार को सात गांवों में जन चौपाल लगाकर 94 लाख रुपए का ऐलान किया। गांवों में श्री साव ने अपने परिवारजनों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी, एवं मां जगदंबे से समस्त लोरमी वासियों के लिए सुख-शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की।डिप्टी साव ने विकास कार्यों का दिया हिसाबउप मुख्यमंत्री साव ने बटही, सेमरसल, तेलियापुरान, मसना, ठरकपुर, पैजनियां, सुकली, विचारपुर, डिंडोल में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया। साथ ही सरकार द्वारा 20 महीने में किए गए विकास कार्यों का हिसाब दिया। एक एक कार्यों में लगे राशि की जानकारी दी। चौपाल में मौजूद लोगों से इसकी पुष्टि भी की।उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, साय सरकार शहरों के साथ गांवों के विकास के लिए कार्य कर रही है। साथ महिलाओं को सशक्त करने महतारी वंदन योजना और महतारी सदन बनाकर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रही है। किसानों की खुशहाली और तरक्की के लिए धान 3100 रुपए में खरीदी की जा रही है। सरकार ने किसानों को दो साल का बोनस दिया। वहीं मोदी सरकार भी किसान समृद्धि योजना के तहत किसानों को लाभ पहुंचा रही है।उप मुख्यमंत्री साव ने की विकास कार्यों की घोषणाबटही में महामाया मंदिर के पास सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए2.सेमरसल में ठाकुर देव के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए3.तेलियापुरान में परिवार जनों की मांग पर मानस मंच शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए4.मसना में सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख रुपए घोषणा की।5.ठरकपुर गांव के दुर्गा मंच निर्माण के लिए 7 लाख रुपए6.पैजनियां गांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख रुपए7.सुकली में मानस शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए8. विचारपुर में मंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपए एवं सीसी रोड बनाने 5 लाख रुपए9.डिंडोल में नाली निर्माण के लिए 7 लाख रुपए, दुर्गा मंच के लिए 5 लाख रुपए
- - प्रधानमंत्री श्री मोदी 02 अक्टूबर को करेंगे सम्मानितदुर्ग, । महिला आईटीआई भिलाई की स्टेनोग्राफी एण्ड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट हिन्दी ट्रेड की प्रशिक्षणार्थी सुश्री उमा, अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित परीक्षा में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भारत के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा 24 सितंबर 2025 को विभिन्न ट्रेड्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 35 प्रशिक्षणार्थियों की सूची जारी की है। सुश्री उमा छत्तीसगढ़ राज्य से इस सूची में स्थान बनाने वाली इकलौती प्रशिक्षणार्थी हैं और अपने ट्रेड में देश में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया है। सुश्री उमा सहित इन 35 छात्रों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आगामी 02 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित चौथे कौशल दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा। सुश्री उमा ने अपनी संपूर्ण सफलता का श्रेय कौशल विकास के प्रति समर्पण और उन्नत प्रशिक्षण को दिया है।छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहा है। युवाओं में कौशल विकास प्रशिक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रयास किये जा रहे हैं। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण की गुणवत्ता को सुधारने एवं प्रशिक्षण के साथ-साथ युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा गंभीरतापूर्वक महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं। रोजगार एवं प्रशिक्षण के संचालक श्री विजय दयाराम के विभाग का कार्यभार सम्हालते ही इस दिशा में कुशल मार्गदर्शन से सुश्री उमा की अखिल भारतीय स्तर पर सफलता साबित करती है कि बेहतर मागदर्शन का परिणाम मिलना प्रारंभ हो चुके हैं। दुर्ग संभाग के संयुक्त संचालक आर.बी. तिवारी और संस्था के प्राचार्य टी.के. सातपुते ने सुश्री उमा को बधाई देते हुये इस उपलब्धि का श्रेय विभाग के संचालक विजय दयाराम से प्राप्त मार्गदर्शन को दिया है।
- मरवाही। नवरात्रि पर जिला पुलिस ने आमजन को एक विशेष तोहफ़ा दिया। गुम और चोरी हुए मोबाइल की रिकवरी कर नागरिकों को लौटाने के इस अभियान ने लोगों के चेहरों पर खुशी और विश्वास की नई रोशनी फैलाई। पुलिस मुख्यालय की मंशा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक श्री सुरजन राम भगत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल, एसडीओपी पेंड्रा डीएसपी निकिता मिश्रा एवं डीएसपी साइबर दीपक मिश्रा के सुपरविजन में यह विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, थाना प्रभारी पेंड्रा उप निरीक्षक रणछोड़ सिंह सेंगर एवं थाना प्रभारी मरवाही निरीक्षक सनीप रात्रे के नेतृत्व में टीमों ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए गुम मोबाइल रिकवर किए। इस अभियान में CEIR पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल ट्रेस कर प्रथम चरण में कुल 51 मोबाइल फोन नागरिकों को लौटाए गए।खोया मोबाइल वापस पाकर उपस्थित छात्राओं और गृहिणियों ने भी खुशी जाहिर की। सभी ने जीपीएम पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह की कार्यवाही से आमजन का भरोसा पुलिस पर और मजबूत होता है। इस अवसर पर जिनके मोबाइल वापस दिलाए गए उनमें पेंड्रा के फेमस सर्प मित्र द्वारिका कोल, एडीपीओ सुचिता सिंह (अधिवक्ता) एवं जनप्रतिनिधि राकेश चतुर्वेदी भी शामिल रहे। वहीं, एक युवक जो इंडस इंड बैंक में सिक्योरिटी का कार्य करता है, ने बताया कि उसने तीन माह पहले अपनी पहली कमाई से मोबाइल खरीदा था, लेकिन जल्द ही मोबाइल गुम हो गया। मोबाइल वापसी पर युवक भावुक होकर कहा – “मेरी पहली कमाई से खरीदा हुआ मोबाइल खो जाने के बाद मन बहुत दुखी था, लेकिन जीपीएम पुलिस ने मुझे आज सच्चा तोहफ़ा दिया है। धन्यवाद।”इस अभियान में मेहनती जवानों का योगदान सराहनीय रहा। सर्वाधिक मोबाइल रिकवर करने वाले आरक्षक दुष्यंत मसराम, आरक्षक राजेश शर्मा, आरक्षक इंद्रपाल आर्मो और आरक्षक हर्ष गहरवार को पुलिस अधीक्षक श्री सुरजन राम भगत ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही सहायक उप निरीक्षक मनोज हनोतिया, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक चौपाल कश्यप एवं आरक्षक सुरेंद्र विश्वकर्मा के योगदान को भी सराहा गया।मोबाइल मिलने पर नागरिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पेंड्रा के जनप्रतिनिधि श्री राकेश चतुर्वेदी ने कहा – “साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और हेल्पलाइन 1930 का महत्व हर नागरिक को समझना चाहिए। किसी भी साइबर ठगी या मोबाइल गुमने की स्थिति में त्वरित रिपोर्टिंग बेहद जरूरी है।” वहीं एडीपीओ सुचिता सिंह ने कहा – “गुम मोबाइल खोजने में CEIR पोर्टल अत्यंत उपयोगी है। इसकी जानकारी और उपयोग से अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।”
-
*JSJB 1.0 में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी, रायपुर नगर निगम देश भर में नंबर–1*
*इस सफलता के पीछे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विजन और संकल्प, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह, निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के समर्पित प्रयास को श्रेय दिया जा रहा
रायपुर/जल संचय जनभागीदारी (JSJB) 1.0 अभियान के तहत छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है।राज्य स्तर पर: छत्तीसगढ़ ने 4,05,563 संरचनाओं का निर्माण कर देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। तेलंगाना (5,20,362 संरचनाएँ) पहले और राजस्थान (3,64,968 संरचनाएँ) तीसरे स्थान पर रहे।नगर निगम स्तर पर: रायपुर नगर निगम ने 33,082 कार्य पूरे कर देश में पहला स्थान हासिल किया। हैदराबाद (14,363) और गोरखपुर (14,331) क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।*यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ राज्य और राजधानी रायपुर के लिए गर्व का क्षण है।*???? पुरस्कार और प्रोत्साहन*नगर निगम श्रेणी: 10,000 से अधिक संरचनाएँ पूर्ण करने पर रायपुर नगर निगम सहित शीर्ष निगमों को ₹2 करोड़ का पुरस्कार मिलेगा।*जिला स्तर पर भी छत्तीसगढ़ का दबदबा : ज़ोन–2 में बालोद, राजनांदगांव और रायपुर जिले ने शानदार प्रदर्शन कर ₹2–2 करोड़ पुरस्कार जीते।अन्य ज़ोन में उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा और जम्मू–कश्मीर के जिलों को भी सम्मानित किया जाएगा।✨ नेतृत्व और वर्तमान प्रयास*इस सफलता के पीछे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के विज़न और संकल्प, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन, तथा रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के समर्पित प्रयास को श्रेय दिया जा रहा है।*मुख्यमंत्री ने इस अभियान को सीधे जनता से जोड़ते हुए “जन भागीदारी से जल सुरक्षा” का मंत्र दिया, जिसके परिणामस्वरूप गाँव–गाँव और वार्ड–वार्ड में लोगों ने स्वयं आगे आकर संरचनाओं का निर्माण और रखरखाव किया।स्थानीय समुदायों, स्वयंसेवी संगठनों और वार्ड समितियों की सक्रिय भागीदारी ने इसे सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जन–आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।???? संदेशछत्तीसगढ़ और रायपुर का यह प्रदर्शन साबित करता है कि सशक्त नेतृत्व, प्रशासनिक प्रतिबद्धता और जन भागीदारी मिलकर असंभव को संभव बना सकती है।यह उपलब्धि न केवल जल संरक्षण के क्षेत्र में मील का पत्थर है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए "जल है तो कल है" के संकल्प को साकार करती है। - रायपुर । छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1106.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1530.0 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 514.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1010.3 मि.मी., बलौदाबाजार में 893.2 मि.मी., गरियाबंद में 1048.3 मि.मी., महासमुंद में 897.3 मि.मी. और धमतरी में 1030.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1116.1 मि.मी., मुंगेली में 1083.2 मि.मी., रायगढ़ में 1322.3 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1048.2 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1337.5 मि.मी., सक्ती में 1225.6 मि.मी., कोरबा में 1104.7 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1022.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 859.8 मि.मी., कबीरधाम में 774.0 मि.मी., राजनांदगांव में 916.7 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1348.6 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 817.5 मि.मी. और बालोद में 1176.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 745.7 मि.मी., सूरजपुर में 1129.2 मि.मी., बलरामपुर में 1498.3 मि.मी., जशपुर में 1039.1 मि.मी., कोरिया में 1182.7 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1063.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1497.9 मि.मी., कोंडागांव जिले में 1042.2 मि.मी., कांकेर में 1261.5 मि.मी., नारायणपुर में 1331.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1482.9 मि.मी. और सुकमा में 1157.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
- -अनुदान पर कृषकों को मिलेगा ट्रैक्टररायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में चैम्प्स प्रणाली अंतर्गत क्रियान्वित कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन के तहत अनुदान पर कृषकों को ट्रैक्टर प्रदाय करने हेतु ऑनलाईन आवेदन 9 अक्टूबर से प्रारंभ किया जा रहा है। योजना के तहत कृषकों को अनुदान पर ट्रैक्टर प्रदाय किया जाएगा। इच्छुक कृषक चैम्प्स के पोर्टलhttp://champs.cgstate.gov.in/के माध्यम से 9 अक्टूबर से कार्यालयीन समय 10 बजे से आवेदन कर सकते हैं।
- -स्थानीय निकायों के निर्वाचन 2025 के उत्कृष्ट प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग हुआ नामांकितरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग स्थानीय निकायों के निर्वाचन 2025 के उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड के लिए नामांकित हुआ है। आयोग को संयुक्त राष्ट्र लोक प्रशासन नेटवर्क(UNPAN) की शोध संस्था International Centre for Parliamentary Studies (ICPS) द्वारा अवार्ड हेतु नामांकित किया गया है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रबंधन की पारदर्शिता, दक्षता और नवाचार की अंतर्राष्ट्रीय मान्यता है।राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह के नेतृत्व में मिली सफलताराज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह के मार्गदर्शन और नेतृत्व में आयोग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को ICPS ने स्वीकार किया है। आयोग द्वारा नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को एक साथ संपन्न कराने की पहल को ICPS ने उत्कृष्ट उपलब्धि मानते हुए विजेता अवार्ड अथवा Special Recognition for Outstanding Achievement Award तक के लिये नामांकित किया है।ICPS : लोकतांत्रिक व्यवस्था पर शोधरत संस्थाICPS का मुख्यालय लंदन (यू.के.) स्थित मिलबैंक टावर में है। यह संस्था संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की सहयोगी है तथा लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के अध्ययन, अनुसंधान करती है एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकतंत्र की मजबूती के लिए विभिन्न सरकारों को सुझाव देती है।बोत्सवाना की राजधानी गेब्रोन में होगा अवार्ड समारोहअवार्ड वितरण कार्यक्रम 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2025 के मध्य बोत्सवाना की राजधानी गेब्रोन में आयोजित होगा। ICPS ने आयोग के प्रतिनिधियों को समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया है। आयोग की ओर से श्री सुखनाथ अहिरवार, सचिव तथा श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव, उप सचिव को अधिकृत किया गया है। शासन से विदेश प्रवास की अनुमति प्राप्त होने पर वे छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
- -जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम धर्मार्थ चिकित्सालय के नवीन भवन का तेजी से हो रहा है निर्माण-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से एनटीपीसी लारा के सीएसआर मद से बन रहा चिकित्सालय भवनरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य को प्राथमिकता क्रम में हमेशा शीर्ष पर रखा है। उनके नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए कई ऐसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिससे आने वाले समय में जशपुर जिले में न केवल आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेगी, बल्कि यहाँ स्वास्थ्य शिक्षा का भी एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टरेट के समीप एनटीपीसी लारा के सीएसआर मद से 35.53 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहे स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम धर्मार्थ चिकित्सालय का नवीन भवन तेज़ी से आकार ले रहा है।अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा अस्पतालछह मंजिला बनने वाला जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम धर्मार्थ चिकित्सालय 100 बिस्तरों की क्षमता वाला होगा। यहाँ 15 ओपीडी, आईसीयू, 4 आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, फिजियोथेरेपी सेंटर, पैथोलॉजी लैब, सीटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस यूनिट, एक्स-रे, ईसीजी और इमरजेंसी वार्ड जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट और रैंप का भी निर्माण किया जाएगा।जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा विस्तारमुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। हाल ही में कुनकुरी ब्लॉक अंतर्गत गिनाबहार में 8 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत के 50 बिस्तरीय मातृ-शिशु चिकित्सालय का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसके अतिरिक्त जिले में मेडिकल कॉलेज, प्राकृतिक चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी केंद्र, शासकीय नर्सिंग कॉलेज और शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज का भी निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए आधा दर्जन नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति दी गई है और 11 अतिरिक्त एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।
-
रायपुर ।आदि कर्मयोगी अभियान और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा भरी है। कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड के छोटे से गाँव अंगवाही की मंगली दीदी ने इसी योजना का लाभ उठाकर टमाटर उत्पादन के जरिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिखी है। महज 50 हजार के ऋण से शुरू हुआ उनके स्वरोगार के सफर ने मंगली दीदी को महिलाओं की प्रेरणास्रसेत बना दिया है।
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का लक्ष्य स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उनकी आजीविका को स्थायी रूप से बेहतर बनाना और गरीबी को कम करना है। यह मिशन ग्रामीण गरीब परिवारों को वित्तीय सेवाओं, कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसरों उपलब्ध कराता है, ताकि वे स्वावलंबी बन सकें। बिहान से जुड़ने के बाद मंगली दीदी ने स्व-सहायता समूह के माध्यम से 50 हजार रुपए का ऋण लेकर टमाटर की खेती शुरू की। जैविक खाद और आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर उन्होंने अब तक 200 कैरेट टमाटर का उत्पादन किया और लगभग 80 हजार रुपए की आमदनी अर्जित की है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में उत्पादन दोगुना होने की उम्मीद है, जिससे आमदनी 1.80 लाख रुपए से अधिक पहुँच सकती है। इस तरह मंगली दीदी कि किस्मत टमाटर की लालिमा से बदलने लगी है।मंगली दीदी ने बताया कि ग्राफ्टेड पौधों और जैविक खाद की बदौलत उनके टमाटर की बेहतर गुणवत्ता के कारण स्थानीय बाजार में अच्छी कीमत मिल पा रही हैं। यही वजह है कि आज मंगली दीदी गाँव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं और “लखपति दीदी” अभियान की सशक्त मिसाल भी है। उनका अगला लक्ष्य अन्य सब्ज़ियों की खेती करना और अधिक से अधिक महिलाओं को इस कार्य से जोड़ना है ताकि गाँव की सभी महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। -
- स्वच्छता, सेवा और सुशासन का लिया गया संकल्प
रायपुर। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने गुरुवार को सारंगढ़ जिले में आयोजित विशेष कार्यक्रम में स्वच्छता, सेवा और सुशासन को लेकर जनता के बीच संदेश दिया। उन्होंने महात्मा गांधी के सपनों के भारत का स्मरण कर कहा कि गांधीजी का भारत केवल राजनीतिक आज़ादी तक सीमित नहीं था, बल्कि एक स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित भारत की परिकल्पना पर आधारित था।
मंत्री श्री वर्मा ने स्वच्छता शपथ दिलाते हुए कहा कि मैं संकल्प लेता हूं कि स्वयं, परिवार, मोहल्ला, गांव और कार्यस्थल से स्वच्छता की शुरुआत करूंगा। हर सप्ताह 2 घंटे दूंगा और 100 घंटे सालाना स्वच्छता के लिए समर्पित करूंगा। जब देश स्वच्छ होगा तभी स्वस्थ भारत का निर्माण संभव होगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि 25 वर्ष का हमारा प्रदेश संसाधनों और उपलब्धियों से परिपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की योजनाएं अंतिम छोर तक पहुंच रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने श्रमिक बंधुओं के लिए पंजीयन एवं लाभ वितरण की व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा बच्चों की शिक्षा को लेकर श्रम विभाग के प्रयासों की सराहना की। वहीं महतारी वंदन योजना को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जिसने 70 लाख माताओं तक योजना का लाभ पहुंचाकर देश में उदाहरण प्रस्तुत किया है। धान बोनस, तेंदुपत्ता संग्रहण, भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हजार की डायरेक्ट सहायता और डिजिटल तकनीक से राजस्व प्रबंधन जैसे कदमों को उन्होंने सुशासन और पारदर्शिता की मिसाल बताया।श्री वर्मा ने जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकार का काम नहीं है, बल्कि समाज की जागरूकता जरूरी है। यदि हम कचरे को सही स्थान पर डालें और सफाई व्यवस्था का पालन करें, तो बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवन संभव है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके “अंत्योदय” के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सुशासन की असली पहचान है। आज हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि अपने घर, मोहल्ले और गांव को स्वच्छ बनाएंगे और स्वच्छता अभियान को सफल करेंगे। -
-प्रभारी प्राचार्य रजनी पुरोहित के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश
-विद्यालयों में डोम और बालक-बालिका शौचालय निर्माण की घोषणाएँ
-छात्रों को उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएँ
-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लिटिया में पात्र छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरित की गई
रायपुर । स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने गुरुवार को दुर्ग जिले के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। शासकीय प्राथमिक शाला गनियारी में शाला संचालन को सही पाया गया। वहीं, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला/हाईस्कूल गनियारी में मुख्य विषय के कालखंड में शिक्षक स्टाफ रूम में बैठे पाए जाने पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिए कि किसी भी एन.जी.ओ. या बाहरी व्यक्ति को जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति के बिना विद्यालय में प्रवेश न दिया जाए। प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रजनी पुरोहित के कार्यों पर भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नगपुरा में शाला संचालन और विद्यार्थियों से संवाद के बाद मंत्री ने प्रशंसा व्यक्त की। संस्था प्रमुख की मांग पर डोम निर्माण और बालक-बालिका के लिए पृथक-पृथक शौचालय निर्माण की घोषणा की गई तथा रिक्त पदों पर परीक्षण कर भर्ती कराने का आश्वासन दिया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हिर्री धमधा में भौतिक और रसायन विषयों के प्रायोगिक कार्य अधूरे पाए जाने पर मंत्री ने प्रभारी प्राचार्य मनिराम मनडारे और भौतिक शास्त्र के व्याख्याता कल्पना शुक्ला के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त की और सुधार हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
पूर्व माध्यमिक शाला, हिर्री में प्रधानपाठक श्रीमती हरिहरनो द्वारा संचालित अध्यापन व्यवस्था की मंत्री ने प्रशंसा की। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लिटिया में पात्र छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरित की गई और डोम निर्माण की घोषणा की गई। विद्यार्थियों से उनके भविष्य के लक्ष्य पूछने पर डॉक्टर, इंजीनियर, आई.ए.एस., और शिक्षक बनने की आकांक्षाएँ सामने आईं, जिस पर मंत्री ने सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने निरीक्षण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, शाला संचालन, प्रायोगिक कार्य और छात्राओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया तथा सभी विद्यालयों में सुधार, आवश्यक निर्माण कार्य और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। -
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि इस नृत्य नाटिका भाओना के माध्यम से असम राज्य की संस्कृति और भावना का सशक्त प्रदर्शन हो रहा है, जिसे श्रीमंत शंकर देव ने लगभग 500 वर्ष पूर्व लिखा था। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में अंतर्राज्यीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर असम से आए कलाकारों ने पौराणिक ग्रंथ रामायण में वर्णित सीता पाताल गमन प्रसंग पर आधारित नृत्य-नाटिका भाओना सीता पाताल गमन की प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल ने कहा कि असम और छत्तीसगढ़ दोनों में रामायण कालीन संस्कृति की छाप स्पष्ट दिखाई देती है और दोनों राज्यों की सांस्कृतिक परंपराएं आपस में काफी मिलती-जुलती हैं। श्री डेका ने असम के रहने वाले देश के विख्यात गायक श्री जुबीन गर्ग जिनका हाल ही में आकस्मिक निधन हो गया था, उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्यपाल श्री डेका ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री सुनील सोनी, श्री रिकेश सेन अन्य जनप्रतिनिधि, राज्यपाल के सचिव डॉ. आर. प्रसन्ना, संस्कृति विभाग के संचालक एवं अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को भारतीय संस्कृति की विविधता और उसकी गहराई से अवगत कराया। -
रायपुर। सेवा पर्व 2025 के अंतर्गत वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशों पर बलौदाबाजार वनमण्डल द्वारा “जल-जंगल यात्रा‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वनमंडल अधिकारी श्री धम्मशील गनवीर के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम के तहत प्राथमिक शाला झालपानी के विद्यार्थियों को जल, जंगल और पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि जल संकट, प्लास्टिक प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों की कमी जैसी समस्याओं से बचने के लिए हमें मिलकर प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करेंगे और अपने आस-पास सफाई बनाए रखेंगे। यह कार्यक्रम सोनाखान परिक्षेत्र के कोसमसरा सर्किल अंतर्गत बीट उत्तर झालपानी में प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल सुश्री आस्था यादव के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को समझाया कि हर नागरिक का छोटा-सा प्रयास भी पर्यावरण बचाने में बड़ा योगदान दे सकता है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, प्रधान पाठक, ग्राम पंचायत झालपानी के सरपंच, वन प्रबंधन समिति के सदस्य, वन चौकीदार और श्रमिक भी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का संकल्प लिया।
- -जन-संवाद और जनभागीदारी आधारित सुशासन नीति का प्रतिफल है यह सफलता – मुख्यमंत्री श्री साय-छत्तीसगढ़ ने जल संरक्षण में रचा नया इतिहास – मुख्यमंत्री ने दी जनता को बधाईरायपुर।जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर इतिहास रचा है। जल संचय जनभागीदारी 1.0 (JSJB) के परिणामों में प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि जल प्रबंधन और जनभागीदारी के संगम का जीवंत उदाहरण है। प्रदेश में अब तक 4,05,563 कार्य पूर्ण कर जल संरक्षण को एक जन-आंदोलन में बदल दिया गया है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस सफलता पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल-संपदा की नींव है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के क्षेत्र में यह उस सामूहिक चेतना का प्रमाण है, जिसने छत्तीसगढ़ को देश के लिए एक प्रेरणा बना दिया है।प्रदेश के शहरी निकायों में भी छत्तीसगढ़ ने अपनी श्रेष्ठता स्थापित की है। रायपुर नगर निगम ने पूरे देश में शीर्ष स्थान प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। यहाँ 33,082 कार्यों के माध्यम से न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा दिया गया, बल्कि इसे जन-सहभागिता आधारित शहरी विकास का मॉडल बना दिया गया। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को रायपुर के नागरिकों और निगम प्रशासन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।जिला स्तर पर भी छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। कैटेगरी-1 में बालोद को प्रथम स्थान, राजनांदगांव को द्वितीय स्थान और रायपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इन तीन जिलों को पुरस्कार स्वरूप ₹2-2 करोड़ की राशि प्राप्त होगी। वहीं केटेगरी 2 में महासमुंद, बलौदा बाजार और गरियाबंद को ₹1-1 करोड़ से सम्मानित किया जाएगा। कैटेगरी 3 में बिलासपुर, रायगढ़, बलरामपुर, धमतरी, सुरजपुर और दुर्ग को उनकी उत्कृष्ट भागीदारी के लिए ₹25-25 लाख के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह दर्शाता है कि पूरे प्रदेश में जल संरक्षण को प्राथमिकता के साथ अपनाया गया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह सम्मान केवल प्रशासन का नहीं, बल्कि हर किसान, हर महिला, हर नौजवान और हर जनप्रतिनिधि का है, जिन्होंने पानी की हर बूंद को बचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही जनकल्याण संभव है और छत्तीसगढ़ ने इसे सिद्ध कर दिखाया है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह उपलब्धि राज्य की ‘जन-संवाद एवं जनभागीदारी आधारित सुशासन नीति’ का प्रत्यक्ष परिणाम है। मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण को प्रदेश की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और दीर्घकालिक विकास का सबसे महत्वपूर्ण आधार बताया।रायपुर नगर निगम को मिले राष्ट्रीय सम्मान पर मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से निगम प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में सामुदायिक सहयोग से जल संचय की यह मिसाल पूरे देश के लिए अनुकरणीय है और अन्य नगर निगम भी इससे सीख सकते हैं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि जल संरक्षण के इस अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम न मानें, बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि बूंद-बूंद का संरक्षण ही भविष्य की जल-सुरक्षा की गारंटी है।छत्तीसगढ़ की यह उपलब्धि एक बार फिर साबित करती है कि जब सरकार और जनता मिलकर कार्य करें तो असंभव भी संभव हो जाता है। JSJB 1.0 की सफलता ने न केवल प्रदेश को सम्मान दिलाया है, बल्कि इसे जल प्रबंधन का राष्ट्रीय मॉडल भी बना दिया है।
- -मोवा ब्रिज के नीचे मोवा विधानसभा मार्ग में अभियान चलाकर कार्यवाही की गईरायपुर- आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार एवं नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता श्री अशुल शर्मा सीनियर, श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब, उपअभियंता श्री अतुल बसल सहित संबंधित जोन 9 अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में अभियान चलाकर 3 विभिन्न स्थानो पर जोन क्षेत्र अंतर्गत कार्यवाही करते हुए नागरिको को त्वरित राहत दिलवायी गयी है। जोन 9 क्षेत्र अतर्गत एलआईसी कालोनी मोवा में बिना अनुमति किये गये अवैध निर्माण को अभियान चलाकर हटाने की कार्यवाही नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग द्वारा की गई है। जोन 9 द्वारा मोवा ब्रिज के नीचे के स्थान को और मोवा विधानसभा मार्ग को अभियान चलाकर आज कब्जा मुक्त करने की कार्यवाही जनहित में जनसुविधा हेतु नागरिको को सुगम यातायात उपलब्ध करवाने की गई है।
- भिलाईनगर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से छोटे स्तर पर खाद्य सामग्री बेचने वाले पथ विक्रेताओ को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देने नगर निगम भिलाई मुख्य कार्यालय सभागार में 26सितम्बर को सुबह 10 बजे प्रशिक्षण भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए शहर के इच्छुक स्ट्रीट फूड वेंडरों को आमंत्रित किया गया है। जो स्वयं का व्यवसाय खोलना चाहते है, उन्हे लाईसेंस बनाने में निगम भिलाई सहयोग करेगा। सभी स्ट्रीट फूड वेंडर प्रशिक्षण में शामिल होकर लाभ उठावें।
- -नगर निगम राजस्व विभाग की सभी बकायादारों से तत्काल अपना सम्पूर्ण बकाया सम्पतिकर अदा करने अपीलरायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग द्वारा आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व श्री यू. एस. अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम के बड़े बकायादारों से राजस्व वसूली अभियान सभी जोनों के राजस्व विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा के निर्देश पर जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल के नेतृत्व और राजस्व निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक सर्वश्री नन्द कुमार वैष्णव, नरेद्र ठाकुर, चंदन रगड़े, खगेश्वर सोनी, रामकुमार अवसर की उपस्थिति में जोन 8 अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को विगत कई वर्षों से सम्पतिकर नहीं दे रहे बड़े बकायादारों को डिमांड बिल, डिमांड नोटिस, अंतिम नोटिस जारी किये जाने के बाद भी वार्ड 1 क्षेत्र के बडे बकायादार 177775 रू. के बकायादार राहुल धारीवाल, 110046 रू. के बकायादार लीलवती देवी सिंग, 129178 रू. के बकायादार ओमप्रकाश तिवारी, 113396 रू. के बकायादार सुरेन्द्र सिंग गुरविंदर सिंग, 256108 रू. के बकायादार नीलम मिश्रा, 212806 रू. के बकायादार राजेश चंद्राकर, 197091 रु. के बड़े बकायादार हरभजन सिंग, जोन 8 अंतर्गत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 अंतर्गत 34563 रू. के बडे बकायादार सुरज स्टील विनोद सिंह, 347956 रू. के बड़े बकायादार विनोद सिंह, 87790 रू. के बड़े बकायादार सतगुरू फर्नीचर विजय सिंग, 77695 रू. के बकायादार आशा सिंग, 405630 रू. के बडे बकायादार जायसवाल इंटरप्राईजेस, 220510 रू. के बड़े बकायादार जायसवाल इंटरप्राईजेस, 131545 रू. के बड़े बकायादार अनिता अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, जोन 8 अंतर्गत संत रविदास वार्ड कमांक 70 अंतर्गत 3386466 रू. के बड़े बकायादार पार्थिवी प्रोविन्स डायरेक्टर शैलेष वर्मा द्वारा डिमांड बिल, डिमांड नोटिस, अंतिम नोटिस जारी किये जाने के बाद भी रायपुर नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को बकाया सम्पतिकर अदा नहीं किये जाने पर सम्बंधित 15 बकायादारों के सम्बंधित 15 व्यवसायिक परिसरों को अभियान चलाकर तत्काल ताला लगाकर सीलबंद कर दिया गया है।नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा नगर निगम रायपुर के सभी बकायादारों से नगर निगम राजस्व विभाग को तत्काल अपना सम्पूर्ण बकाया सम्पतिकर अदा करने की अपील की है। बकाया सम्पतिकर तत्काल नगर निगम राजस्व विभाग को अदा नहीं किये जाने पर डिमांड बिल, डिमांड नोटिस, अंतिम नोटिस के पश्चात बकाया राजस्व वसूली हेतु सम्बंधित बकायादार पर सीलबंदी, कुर्की की कार्यवाही नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा की जा सकती है। नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग द्वारा बकाया राजस्व वसूली अभियान निरन्तर जारी रहेगा।












.jpeg)
.jpg)








.jpg)




