जोन 8 में कई वर्षों से सम्पति कर नहीं दे रहे 15 व्यवसायिक परिसरों को किया गया सीलबंद
-नगर निगम राजस्व विभाग की सभी बकायादारों से तत्काल अपना सम्पूर्ण बकाया सम्पतिकर अदा करने अपील
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग द्वारा आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व श्री यू. एस. अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम के बड़े बकायादारों से राजस्व वसूली अभियान सभी जोनों के राजस्व विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा के निर्देश पर जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल के नेतृत्व और राजस्व निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक सर्वश्री नन्द कुमार वैष्णव, नरेद्र ठाकुर, चंदन रगड़े, खगेश्वर सोनी, रामकुमार अवसर की उपस्थिति में जोन 8 अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को विगत कई वर्षों से सम्पतिकर नहीं दे रहे बड़े बकायादारों को डिमांड बिल, डिमांड नोटिस, अंतिम नोटिस जारी किये जाने के बाद भी वार्ड 1 क्षेत्र के बडे बकायादार 177775 रू. के बकायादार राहुल धारीवाल, 110046 रू. के बकायादार लीलवती देवी सिंग, 129178 रू. के बकायादार ओमप्रकाश तिवारी, 113396 रू. के बकायादार सुरेन्द्र सिंग गुरविंदर सिंग, 256108 रू. के बकायादार नीलम मिश्रा, 212806 रू. के बकायादार राजेश चंद्राकर, 197091 रु. के बड़े बकायादार हरभजन सिंग, जोन 8 अंतर्गत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 अंतर्गत 34563 रू. के बडे बकायादार सुरज स्टील विनोद सिंह, 347956 रू. के बड़े बकायादार विनोद सिंह, 87790 रू. के बड़े बकायादार सतगुरू फर्नीचर विजय सिंग, 77695 रू. के बकायादार आशा सिंग, 405630 रू. के बडे बकायादार जायसवाल इंटरप्राईजेस, 220510 रू. के बड़े बकायादार जायसवाल इंटरप्राईजेस, 131545 रू. के बड़े बकायादार अनिता अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, जोन 8 अंतर्गत संत रविदास वार्ड कमांक 70 अंतर्गत 3386466 रू. के बड़े बकायादार पार्थिवी प्रोविन्स डायरेक्टर शैलेष वर्मा द्वारा डिमांड बिल, डिमांड नोटिस, अंतिम नोटिस जारी किये जाने के बाद भी रायपुर नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को बकाया सम्पतिकर अदा नहीं किये जाने पर सम्बंधित 15 बकायादारों के सम्बंधित 15 व्यवसायिक परिसरों को अभियान चलाकर तत्काल ताला लगाकर सीलबंद कर दिया गया है।
नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा नगर निगम रायपुर के सभी बकायादारों से नगर निगम राजस्व विभाग को तत्काल अपना सम्पूर्ण बकाया सम्पतिकर अदा करने की अपील की है। बकाया सम्पतिकर तत्काल नगर निगम राजस्व विभाग को अदा नहीं किये जाने पर डिमांड बिल, डिमांड नोटिस, अंतिम नोटिस के पश्चात बकाया राजस्व वसूली हेतु सम्बंधित बकायादार पर सीलबंदी, कुर्की की कार्यवाही नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा की जा सकती है। नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग द्वारा बकाया राजस्व वसूली अभियान निरन्तर जारी रहेगा।








.jpg)

Leave A Comment