- Home
- छत्तीसगढ़
- 0- कलेक्टर ने की आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा0- जिले के 102 आदिवासी बहुल गांव में संचालित है आदि कर्मयोगी अभियानबिलासपुर. कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने बुधवार को कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में वीसी के जरिए आदि कर्मयोगी अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की इस महत्वाकांक्षी अभियान के अंतर्गत पात्र एवं जरूरतमंद हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ त्वरित और पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के इस महत्वपूर्ण अभियान के तहत जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों शासन की सभी योजनाओं से लाभान्वित करना है। गांव की आवश्यकताओं को समझते हुए विलेज एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए। इसके लिए सभी विभागों में समन्वय को जरूरी बताया। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर श्री अरविंथ कुमारन सहित जिला स्तरीय अधिकारी, सीईओ जनपद एवं मैदानी अधिकारी-कर्मचारी वीसी के जरिए जुड़े थे।कलेक्टर ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान’ शासन की एक समावेशी पहल है, जो यह सुनिश्चित करती है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। सभी विभागों को मिलकर सामूहिक उत्तरदायित्व निभाना होगा। उन्होंने कहा कि यह समाज की उम्मीदों से जुड़ा विषय है। कलेक्टर ने अधिकारियों को लक्ष्य-आधारित कार्य योजना बनाकर अभियान की प्रभावशीलता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिविरों के आयोजन, फील्ड वेरिफिकेशन, आवेदन की स्वीकृति एवं लाभ वितरण कार्यों में गति लाई जाए। उनके जीवन-यापन के लिए स्थानीय परिस्थतियों के अनुरूप आजीविका गतिविधियां भी संचालित की जाए। उन्होंने मैदानी अमले से इस संबंध में चर्चा की और उनकी दिक्कतों को भी सुना। शिविरों में विभागीय समन्वय सुनिश्चित कर सभी हितग्राहियों को तत्काल सुविधा दी जाए।ग्राम सचिव, पटवारी व मैदानी कर्मचारियों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों को आदि सेवा केंद्र का निरीक्षण करने कहा। योजनाओं की जानकारी दीवार लेखन, पाम्पलेट, मुनादी व सोशल मीडिया के माध्यम से दी जाए। बैठक में आदिमजाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त, सीएमएचओ, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि आदि कर्मयोगी अभियान जिले के आदिवासी बहुल 102 ग्रामों में संचालित किया जा रहा है, जो जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने के लिए शुरू किया गया है।
- 0- निःशुल्क सोनोग्राफी व परामर्श सेवाओं से लाभान्वित हुईं गर्भवती महिलाएंबिलासपुर. भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा ‘‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान‘‘ 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत 24 सितम्बर से 26 सितम्बर 2025 तक e-PMSMA का आयोजन विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में किया जा रहा है जिसके अंतर्गत 24 सितम्बर 2025 को जिले के 42 स्वास्थ्य केन्द्रों में अभियान का आयोजन किया गया।उक्त अभियान में शासकीय एवं निजी चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओ के प्रसव पूर्व जांच व उपचार, उच्च जोखिम गर्भावस्था का चिन्हांकन व प्रबंधक, शासकीय एवं चिन्हांकित निजी 11 सोनोग्राफी सेंटरों में निःशुल्क सोनोग्राफी सेवा, गर्भवती महिलाओं को पोषण, संस्थागत प्रसव तथा खतरे के लक्षणों पर परामर्श इत्यादि सेवायें प्रदान की गयी। IMA, FOGSI एवं IRAI चिकित्सा संगठन बिलासपुर के सहयोग से निजी क्षेत्र में कार्यरत 22 स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा 11 रेडियोलॉजिस्ट एवं सोनोलॉजिस्ट द्वारा गर्भवती महिलाओं को सेवा प्रदान की गई। अभियान के तहत 24 सितम्बर को कुल 1132 गर्भवती महिलाओं की जांच किया गया एवं 347 गर्भवती महिलाओं को उच्च जोखिम गर्भावस्था के रूप में चिन्हांकित किया गया।
- 0- उच्च स्तरीय ब्लड बैंक एवं पैथोलॉजी लैब की होगी स्थापना0- एनटीपीसी एवं अस्पताल प्रबंधन के बीच हुआ अनुबंधबिलासपुर. कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत नवनिर्मित कुमार साहब स्व0 श्री दिलीप सिंह जुदेव शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बिलासपुर में ब्लड बैंक एवं लैब को अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय बनाने के लिये लगभग रूपये 5.58 करोड़ का उपकरण क्रय कर उनके द्वारा प्रदाय किये जाने हेतु मेमोरेण्डम ऑफ एसोसिएशन (एम.ओ.ए.) में डॉ. भवनीश सामान सी.एम.ओ एन.टी.पी.सी. एवं डॉ. बी.पी. सिंह चिकित्सा अधीक्षक के द्वारा श्री विजय कृष्ण पाण्डेय, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एन.टी.पी.सी., सीपत एवं श्री संजय कुमार अग्रवाल, कलेक्टर बिलासपुर के समक्ष अनुबंध पर हस्ताक्षर किये गये।एन.टी.पी.सी. के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री विजय कृष्ण पाण्डेय एवं उनकी टीम द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निर्माण, वार्ड, लैब एवं चिकित्सकीय व्यवस्था की प्रशंसा की गयी। उनके द्वारा बताया गया कि यह छत्तीसगढ़ का प्रथम विश्वस्तरीय सुविधापूर्ण चिकित्सालय है एवं यह हॉस्पिटल इस प्रदेश की जनता के लिये बहुत लाभदायी होगा। भविष्य में भी वे सी.एस.आर. के तहत या अन्य किसी भी तरह से इस सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय के लाभ व सुविधा के लिये सहयोग प्रदान करते रहेंगे। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल मरीजों को समुचित विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने शीघ्र ही सभी कार्य पूर्ण संपादित किये जाने हेतु आश्वस्त किया। इस अवसर पर एन.टी.पी.सी. के श्री जय प्रकाश सत्यम, असिस्टेंट जी.एम. (एच.आर.), श्री मोहन लाल, सी.एस.आर. हेड, ज्योत्सना कुशवाहा, हेड लीगल सेल, श्वेता जी, डी.जी.एम. एवं श्री छत्रपाल पटेल, चीफ फार्मासिस्ट, एन.टी.पी.सी. एवं सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बिलासपुर के श्री ध्रुव पाण्डेय, श्री भूपेन्द्र कौशिक, श्रीमती आराधना दास, श्रीमती विनिता पटले एवं प्रभात शुक्ला उपस्थित थे।
- दुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के आदेशानुसार 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर ने जिले में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टॉरेन्ट, बार, होटल-बार, क्लब आदि जैसे एफ.एल.-1(घघ), एफ.एल.-1(घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2(घघ), सी.एस.-2(घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2(ग-अहाता), सी.एस.-2(ग-कम्पोजिट अहाता), एल.एल.-1(ख-अहाता), एल.एल-1 (ख-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल. 3, 3(क,ग), 4, 4(क), 5, 5(क), 6, 7, 8, सी.एस.-1, सी.एस. 1-ग, एफ.एल. 10 एवं भण्डारण भाण्डागार भिलाई को 02 अक्टूबर गुरूवार को पूर्णतः बंद रखने के आदेश दिए हैं। उक्त आदेश का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
- 0- घर की छत पर बन रही बिजली से कोनी निवासी श्री सागर चौधरी का बिल हुआ आधाबिलासपुर. केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना अब उपभोक्ताओं की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला रही है। योजना का लाभ उठाकर कृष्णा विहार कोनी निवासी श्री सागर चौधरी ने अपने घर की छत पर 6 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है। इसके बाद उनका बिजली बिल आधे से भी कम हो गया है।इस अभिनव योजना के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का आभार जताया है।कृष्णा विहार कोनी में रहने वाले श्री सागर चौधरी ने बताया कि उनके घर पर बिजली की खपत काफी अधिक थी प्रतिमाह आने वाले बिजली के बिल से उन्हें बड़ा आर्थिक भार झेलना पड़ता था। सूर्यघर योजना के बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने 6 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया जिसकी लागत करीब तीन लाख 50 हजार रुपए थी। इस प्लांट पर उन्हें केन्द्र सरकार से 78 हजार रुपये की सब्सिडी के साथ राज्य सरकार से मिलने वाली 30 हजार रुपये की सब्सिडी भी मिली है। जबसे उनके घर पर सोलर पैनल लगा है।परिवार को बिजली बिल की चिंता से मुक्ति मिल गई है।उल्लेखनीय है कि पीएम सूर्यघर योजना में एक बार निवेश करने पर 25 वर्षों तक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होती है और इस पर कोई विशेष मेंटेनेंस खर्च भी नहीं है। साथ ही अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में सप्लाई कर आय अर्जित करने का अवसर भी मिलता है। यह योजना पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा बड़ा कदम है। योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर केन्द्र सरकार से 78 हजार रुपये तक सब्सिडी और राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रुपये तक सब्सिडी दी जा रही है। साथ ही सरकार 300 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली प्रदान कर रही है।योजना के तहत ऋण का भी प्रावधान है जिसमें एक बार निवेश पर 25 वर्षों तक मुफ्त और सतत बिजली पाई जा सकती है।
- दुर्ग. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में परिवहन विभाग द्वारा जिला स्तर पर 27 एवं 28 सितंबर को दिव्यांगजन एवं वृद्ध नागरिकों के लिए निःशुल्क बस पास बनाए जाएंगे।क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार इच्छुक लाभार्थी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में 27 एवं 28 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर बस पास प्राप्त कर सकते हैं। कार्यालय द्वारा जारी किए जाने वाले इन निःशुल्क बस पासों के तहत पात्र व्यक्तियों को एक परिचारक सहित बसों में किराए में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। इनमें दृष्टिहीन व्यक्ति, बौद्धिक दिव्यांगजन, दोनों पैरों से चलने में असमर्थ दिव्यांग व्यक्ति, 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक तथा एचआईवी/एड्स से पीड़ित व्यक्ति शामिल हैं।दिव्यांगजन को निःशुल्क बस पास के लिए आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं एक आवेदन प्रस्तुत करना होगा। वहीं 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्कूल का दाखिला-खारिज प्रमाण पत्र, 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र एवं आवेदन देना अनिवार्य होगा।
- 0- समय-सीमा पर ई-केवाईसी नहीं कराने पर वेतन आहरण में आएगी समस्याएंदुर्ग. कोष एवं लेखा संचालनालय द्वारा समस्त शासकीय सेवकों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है। इसके तहत सभी शासकीय सेवकों को इम्प्लाई कॉर्नर एप अथवा इम्प्लाई कॉर्नर पोर्टल के माध्यम से अपने प्रोफाइल को कार्मिक सम्पदा मॉड्यूल में अद्यतन (अपडेट) करना अनिवार्य किया गया है। शासकीय सेवकों द्वारा इस मॉड्यूल के उपयोग हेतु उनका ई-केवाईसी किया जाना अनिवार्य है।संचालनालय द्वारा पूर्व में सभी विभागों को इस कार्य के लिए मानक संचालन प्रक्रिया भी जारी की गई थी और समस्त विभागों को इस कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने कहा गया था, किंतु आज दिनांक तक यह कार्य पूरा नहीं किया गया है। सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके कार्यालय के अधीन आने वाले सभी शासकीय सेवकों का ई-केवाईसी प्रोसेस 30 सितंबर 2025 तक पूर्ण हो जाए। यदि निर्धारित समय सीमा तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो संबंधित कर्मचारियों के वेतन आहरण में समस्याएं आ सकती हैं।
- दुर्ग. जिले में 1 जून 2025 से 24 सितम्बर 2025 तक 806.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 1152.5 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 604.2 मिमी. तहसील धमधा में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील बोरी में 717.6 मिमी, तहसील अहिवारा में 774.6 मिमी, तहसील भिलाई-3 में 765.4 मिमी और तहसील दुर्ग में 821.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 24 सितम्बर 2025 को तहसील दुर्ग में 0.0 मिमी, तहसील धमधा में 2.4 मिमी, तहसील पाटन में 5.3 मिमी, तहसील बोरी में 0.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 14.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 12.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
- 0- स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाईबालोद. अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा ने बताया कि जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कांदुल में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को सील किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी डाॅक्टर रेखराम साहू के डाॅक्टरी डिग्री छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्रेशन नही होने तथा लापरवाहीपूर्वक इलाज से मरीज की मृत्यु होने पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, तहसीलदार अर्जुंदा श्री चंद्रशेखर चंद्राकर सहित स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- 0- वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं आला अधिकारी-कर्मचारियों के साथ समाज के सभी वर्ग के लोगों ने सुनिश्चित की सक्रिय सहभागिता0- जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों ने लगाई दौड़0- कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने नशामुक्ति भारत के संकल्प के अंतर्गत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशापान से दूर रहने की दिलाई शपथबालोद. छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बालोद जिला प्रशासन द्वारा आज आयोजित नमो मैराथन दौड़ में जिले वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं आला अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की। इस अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर सुबह 07.30 बजे प्रारंभ इस नमो मैराथन में जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री राकेश यादव छोटू, वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा एवं श्री नूतन कंवर के अलावा एडीशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा वरिष्ठ अधिकारियों, छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों सहित समाज के सभी वर्ग के लोगो ने दौड़ में शामिल होेने वाले सभी प्रतिभागियों के साथ स्वस्थ एव फिट रहने के लिए दौड़ लगाई।नमो मैराथन आज सुबह कलेक्टोरेट परिसर सिवनी से प्रारंभ होकर अटल विहार कॉलोनी, शासकीय माध्यमिक शाला सिवनी, खेल मैदान, राजस्व कॉलोनी, समाज कल्याण विभाग, उद्यानिकी विभाग, कलेक्टोरेट चैक, विश्राम गृह आदमाबाद वृद्धाश्रम से होते हुए वापस कलेक्टोरेट परिसर में समाप्त हुआ। नमो मैराथन के अंतर्गत आयोजित इस दौड़ में प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु अलग-अलग वर्ग बनाया गया था। इसके अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाएं तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के महिला, पुरुष हेतु पृथक-पृथक वर्ग बनाया गया था। इसके अलावा 50 वर्ष के आयु के लोगों को एवं अधिकारी-कर्मचारियों के लिए भी अलग-अलग से वर्ग भी बनाया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में सभी आयु वर्ग के लोगों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की। संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार से जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा सहित अन्य अतिथियों के द्वारा नमो मैराथन दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशामुक्त भारत का संकल्प अभियान के अंतर्गत नशापान से दूर रहने तथा नशामुक्त जीवन शैली को अपनाने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वयं नशामुक्त रहने तथा अपने परिवार, दोस्त एवं समुदाय को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने की शपथ ली। इसके अलावा उन्होंने नशीली दवाओं के हानिकारक प्रभावों और नशामुक्त जीवन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा व्यसन से जुझ रहे व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए मार्गदर्शन करने की भी शपथ ली।सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज आयोजित नमो मैराथन दौड़ में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के महिला प्रतिभागियों में गीतांजली साहू प्रथम, कुमारी हेमा द्वितीय एवं कुमारी नीलम तृतीय स्थान पर रही है। इसी तरह 18 वर्ष से कम आयु के बालक वर्ग में त्रिलोकचंद प्रथम, सुमन द्वितीय एवं आशीष तृतीय स्थान पर रहे। आयोजन के दौरान 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरूष प्रतिभागियों में भीखम साहू प्रथम, सूरज निषाद द्वितीय एवं हर्ष साहू तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला प्रतिभागियों में हिमेश्वरी को प्रथम स्थान, भावना को द्वितीय स्थान एवं टीकांक्षी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में श्री जगप्रसाद वर्मा प्रथम, कामता को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। अधिकारी-कर्मचारी पुरूष वर्ग के प्रतिभागियों में वेदनाथ पटेल प्रथम, भागीरथी द्वितीय एवं ऐनुराम साहू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह महिला वर्ग के कर्मचारियों में पूर्णीमा साहू प्रथम, तरूण आलेन्द्र द्वितीय एवं श्रीमती कीर्ति ठाकुर तृतीय स्थान पर रही। आयोजन में शामिल होेने वाले विशेष प्रतिभागियों के अंतर्गत मीनाक्षी को प्रथम एवं मनीषा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।इसके अलावा मैराथन दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिला कमाण्डो श्रीमती रूखमणी ठाकुर, भगवती एवं सरस्वती साहू को विशेष पुरस्रकार के लिए चयनित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा सहित अतिथियों ने नमो मैराथन दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेता प्रतिभागियों के इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि नमो मैराथन दौड़ के अंतर्गत प्रथम स्थान अर्जित करने वाले प्रतिभागियों को 5001 रुपये, द्वितीय स्थान अर्जित करने वालों को 3001 रुपये तथा तृतीय स्थान अर्जित करने वाले प्रतिभागियों को 2001 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सभी विजेता प्रतिभागियों को गुरूवार 25 सितंबर को समाज कल्याण विभाग कार्यालय झलमला में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के माध्यम से पुरस्कार राशि का वितरण किया जाएगा।
- रायपुर. ‘स्वच्छता ही सेवा–2025’ अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छोत्सव 2025’ में रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन में दूरदर्शन केन्द्र रायपुर के साथ मिलकर सफाई श्रमदान का आयोजन किया गया। सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ और दूरदर्शन रायपुर के उप महानिदेशक श्री संजय कुमार मिश्रा ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।श्रमदान में रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप, अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही, कार्यपालन अभियंता एवं स्वच्छ भारत मिशन रायपुर के नोडल अधिकारी श्री रघुमणि प्रधान, सहायक नोडल अधिकारी एवं सहायक अभियंता श्री योगेश कडु, दूरदर्शन रायपुर के हेड ऑफ प्रोग्राम श्री नीलम सोना और उपनिदेशक आर.एस. टाइगर, विषय विशेषज्ञ श्री प्रमीत चोपड़ा, श्री धीरेन्द्र दुबे, पीआईयू श्री सूरज चंद्राकर, निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं सफाईमित्र भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर दूरदर्शन छत्तीसगढ़ ने सभापति का साक्षात्कार कर निगम के स्वच्छता संबंधी उपलब्धियों, कार्यों और पहल के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वच्छ भारत मिशन रायपुर के नोडल अधिकारी से भी इस संबंध में संक्षिप्त वार्तालाप किया।
- रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर नगर निगम के रावणभाठा मैदान में विभिन्न कार्यों के लिए 51 लाख 65 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इसके आदेश जारी कर दिए हैं।नगरीय प्रशासन विभाग ने रायपुर नगर निगम के शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड (वार्ड-62) में रावणभाठा स्थित मैदान में पेवर ब्लॉक, बैडमिंटन कार्ट में टॉयलेट, प्रवेश द्वार और पेवर ब्लॉक फिटिंग के लिए 45 लाख 68 हजार रुपए मंजूर किए हैं। रावणभाठा मैदान में हाई-मास्ट लाइट के लिए भी पांच लाख 97 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
- भिलाई नगर। स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सामूहिक प्रयास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वर्ष 2017 से निरंतर 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा का आयोजन विभिन्न प्रसंगों पर किया जाता रहा है। इस वर्ष यह अभियान ’स्वच्छोत्सव’ के प्रसंग पर आयोजित किया जा रहा है जो 17 सितंबर 2025 से संचालित है।स्वच्छता ही सेवा 2025 का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 निर्धारित है। उक्त अभियान अन्तर्गत विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 25 सितम्बर, 2025 को प्रात: 09:00 बजे ‘एक दिन, एक घण्टा, एक साथ' के प्रसंग पर नगर पालिक निगम भिलाई की ओर से भेलवा तालाब में स्वच्छता हेतु महाश्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। श्रमदान में निकाय स्तर पर विभिन्न गतिविधि आयोजित होगी । शहर के सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों के माध्यम से महा श्रमदान, स्वच्छता शपथ, स्वच्छता रैली एवं जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधि किया जाना है।महाश्रमदान कार्यक्रम को सफल बनाए जाने हेतु आम नागरिकों एवं माननीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम में माननीय सांसद, कलेक्टर, विधायक, महापौर, निगम आयुक्त, सभापति, नेता प्रतिपक्ष, महापौर परिषद सदस्य, पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, स्वयंसेवक, सफाई मित्र, एन जी ओ एवं अन्य गणमान्यजन सादर आमंत्रित हैं
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन क्रमांक 03 मदर टेरेसा नगर अंतर्गत वार्ड 36 श्याम नगर में रजत जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त येशा लहरे एवं स्थानीय पार्षद विनोद चेलक द्वारा टाटा लाईन उद्यान में सफाई कर नागरिकों को घर, मोहल्लो, सार्वजनिक जगहो पर सफाई में सहयोग करने व जागरूकता लाने सभी की उपस्थिति में श्रमदान किया गया है। उपस्थित मोहल्ले वासियों सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाया गया। पर्यावरण को हरा-भरा बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से उद्यान में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे, पीआईयू, अभिनव ठोकने, सुभम पाटनी, युक्ति देवांगन सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।स्वच्छता ही सेवा एवं रजत जयंती के अवसर पर जोन 02 वैशाली नगर अंतर्गत सफाई मित्रों का स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सभी कर्मचारियों का सर्दी, खांसी, बीपी, शुगर, खून जांच कर दवाई वितरण किया गया है। जोन क्रमांक 04 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी मीडियम एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू स्कूल न्यू खुर्सीपार के स्कूली बच्चों द्वारा स्वच्छता का संदेश देने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम नागरिको को जागरूक किया गया। इस दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, अन्य कर्मचारीगण सहित सफाई कर्मियों की उपस्थिति में सफाई का संदेश देते हुए शपथ दिलाया गया।
- बलौदाबाजार । मोटर यान नियमों का पालन नहीं करने पर 15 वर्ष पुराने 425 वाहनों का पंजीयन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला परिवहन कार्यालय द्वारा मोटर यान अधिनियम 1988 की धारा 39, 41एवं 56 के अधीन वाहन का पंजीयन करते हुए 15 वर्ष के लिए आरसी बुक जारी किया गया था। वाहन के 15 वर्ष की आयु पूर्ण हो जाने के पश्चात वाहन मोटरयान अधिनियम तथा इसके अधीन बनाये गये नियमों के अधीन उपयुक्त पाये जाने पर वाहन की आयु पंजीयन पुस्तिका में 5 वर्षों के लिए वृद्धि की जाती है। इस कार्यालय में ऐसे कुल 425 वाहने जो 15 वर्ष की आयु पूर्ण हो जाने के पश्चात भी पंजीयन नवीनीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है। कार्यालय द्वारा सम्बधित वाहन स्वामियों को नोटिस दिया गया परन्तु नवीनीकरण नहीं करने एवं जयाब नहीं देने के कारण वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया गया है।
-
रायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने गुरुवार को अपना 14वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनका स्वागत संस्थान के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त) और डी.डी.ए. लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मवीर सिंह चौहान ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि एम्स रायपुर ने स्वास्थ्य सेवाओं, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने याद किया कि रायपुर नगर निगम आयुक्त और बाद में कलेक्टर के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने इस संस्थान की वृद्धि को करीब से देखा है। वित्त मंत्री ने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में एम्स रायपुर राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं का और बड़ा केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और भारत की वास्तविक शक्ति युवा हैं और युवाओं में निवेश ही देश को विकासशील से विकसित राष्ट्र बना सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार एम्स रायपुर को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त) ने संकाय, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 14 वर्षों में एम्स रायपुर रोगी देखभाल, शैक्षणिक गतिविधियों और अनुसंधान का उत्कृष्ट केंद्र बन चुका है। उन्होंने बताया कि संस्थान सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा अनुसंधान और डिजिटल स्वास्थ्य नवाचार जैसे टेलीमेडिसिन व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मॉडल्स पर विशेष जोर दे रहा है।
पूर्व छात्र संघ की ओर से प्रो. एली मोहापात्रा ने संदेश भेजते हुए कहा कि देश और विदेश में कार्यरत सभी पूर्व छात्र इस संस्थान की सफलता और उपलब्धियों पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
स्थापना दिवस के मौके पर छात्रों द्वारा तैयार एआई-संलग्न चिकित्सा मॉडल्स की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके साथ ही मॉडल प्रतियोगिता, वाद-विवाद, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में छत्तीसगढ़ की लोक विरासत पर आधारित नृत्य, संस्थान की यात्रा पर आधारित नाटक और शास्त्रीय नृत्य शामिल थे। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
समारोह का समापन वरिष्ठ संकाय और प्रशासकों द्वारा वृक्षारोपण के साथ हुआ। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. एकता खंडेलवाल और छात्र संघ की अहम भूमिका रही, जबकि संचालन डॉ. प्रज्ञा अग्रवाला ने किया। -
*71 नक्सली अब विकास और शांति की राह पर: हथियार छोड़ किया आत्मसमर्पण*
*बस्तर में बदल रहा है माहौल: छँट रहा है नक्सलवाद का अंधियारा - मुख्यमंत्री*रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और नियद नेल्ला नार योजना ने दंतेवाड़ा सहित पूरे बस्तर अंचल में नया विश्वास जगाया है। माओवादी हिंसा के झूठे नारों से भटके लोग अब विकास और शांति की राह चुन रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर संभाग में चलाए जा रहे पूना मारगेम अभियान तथा दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर हाल ही में 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 30 नक्सलियों पर 50 हजार से 8 लाख रुपये तक का कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण हमारी नीतियों की प्रभावशीलता और जन-विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को बेहतर जीवन की शुरुआत के लिए 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए हैं। साथ ही उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भरोसेमंद वातावरण के कारण अब तक 1770 से अधिक माओवादी मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। डबल इंजन की सरकार का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा और आत्मसमर्पित साथियों को सम्मानजनक पुनर्वास एवं बेहतर जीवन उपलब्ध कराया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अब बस्तर बदल रहा है और नक्सलवाद का अंधियारा छंट रहा है। यह परिवर्तन बस्तर के उज्ज्वल भविष्य और शांति की ओर बढ़ते कदमों का सशक्त संकेत है। -
*प्रशासनिक कामकाज की गति बढ़ाने अधिकारियों-कर्मचारियों को आई.टी एवं ए.आई का प्रशिक्षण*
*जिम्मेदार प्रशासन को मजबूत करने के लिए डिजिटल प्रोडक्टिविटी पर जोर*रायपुर,/ नवा रायपुर स्थित ट्रिपल-आईटी में आज डिजिटल उत्पादकता संवर्धन एवं एआई एकीकरण विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसे राज्य सरकार की ओर से मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को आई.टी एवं ए.आई के नवीनतम तकनीकों और अनुप्रयोगों में प्रशिक्षित करने, प्रशासनिक कामकाज की गति बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अविनाश चंपावत, विशिष्ट अतिथि सुशासन एवं अभिसरण विभाग एवं मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत एवं अध्यक्षता ट्रिपल-आईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. ओपी व्यास ने की।प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागी अधिकारियों-कर्मचारियों को जिम्मेदार प्रशासन को मजबूत करने के लिए डिजिटल प्रोडक्टिविटी को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा की गई। पहले दिन प्रतिभागियों को MS Word, Google Docs, Excel और Google Sheets के उन्नत फीचर्स के साथ AI के उपयोग और डेटा मॉडलिंग की ट्रेनिंग दी गई।सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अविनाश चंपावत ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि कौशल उन्नयन सतत प्रक्रिया है, इससे व्यक्तित्व और कार्यसंस्कृति दोनों ही निखरते हैं, उन्होंने एआई-आधारित प्रशिक्षण को कर्मचारियों की क्षमता वृद्धि में मील का पत्थर बताया और प्रतिभागियों से इस अवसर का पूरा लाभ उठाने का आग्रह किया।सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव श्री राहुल भगत ने नागरिक केंद्रित शासन में तकनीक की अहम भूमिका पर अपने विचार रखते हुए सरकारी कार्यकुशलता बढ़ाने में एआई टूल्स की भूमिका पर जोर दिया। श्री भगत ने ई-ऑफिस प्रणाली का उदाहरण देते हुए कहा कि तकनीक का प्रभावी उपयोग शासन को अधिक पारदर्शी और जिम्मेदार बना सकता है।ट्रिपल-आईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. ओपी व्यास ने कार्यशाला में अपना सम्बोधन देते हुए कहा कि एआई के स्मार्ट उपयोग के लिए हमें जागरूक और सतर्क रहना होगा। एआई के व्यवहारिक अनुप्रयोग से शुरुआत कर उसके बारे में निरंतर सीखने की आदत हमें एआई से और अधिक फ्रैंडली बनाएगी। हमें डेटा को सुरक्षित रखते हुए एआई का उपयोग करना होगा, जिसके लिए हमें एआई को संवेदनशील जानकारी देने से बचना होगा ताकि पब्लिक डोमेन में जाकर इनका दुरुपयोग न हो सके।वहीं, प्रो. के. जी. श्रीनिवास ने भरोसा दिलाया कि यह प्रशिक्षण उच्च गुणवत्ता वाला और परिणामोन्मुखी होगा। इस प्रशिक्षण के प्रथम चरण में सामान्य प्रशासन, गृह एवं अन्य विभागों के 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए, जो कि 24 सितंबर से प्रारंभ होकर 25 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। -
*जीएसटी पर कटौती का लाभ आम जनता तक पहुँचाने हेतु राज्य जीएसटी का विशेष अभियान*
रायपुर / छत्तीसगढ़ में जीएसटी दरों में कटौती का लाभ सीधे जनता तक पहुँचे, इसके लिए राज्य सरकार ने विशेष अभियान शुरू किया है। वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने आज राजधानी के विभिन्न बाजारों का दौरा कर दुकानदारों और उपभोक्ताओं से संवाद किया तथा सुधारों का असर ज़मीनी स्तर पर सुनिश्चित करने की बात कही। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा भी उपस्थित थे।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जीएसटी सुधारों का असर सीधे जनता तक पहुँचना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि राज्य जीएसटी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि वे प्रत्येक बाजार का नियमित भ्रमण करें और यह सुनिश्चित करें कि कटौती का लाभ केवल कागज़ों तक सीमित न रहे, बल्कि उपभोक्ताओं की जेब तक पहुँचे।उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ शासन का दृढ़ संकल्प है कि जीएसटी दरों के सरलीकरण और कटौती से आम जनता को सीधा लाभ मिले। सरकार की प्रतिबद्धता है कि लोगों को आवश्यक वस्तुएँ और भी किफायती दामों पर उपलब्ध हों तथा सुधारों का असर हर घर-परिवार में स्पष्ट रूप से महसूस किया जा सके।वित्त मंत्री ने कहा कि 22 सितंबर 2025 से नवरात्रि के पावन अवसर पर ‘जीएसटी बचत उत्सव’ की शुरुआत की गई है। इस उत्सव के अंतर्गत आमजन के उपयोग की वस्तुओं पर उल्लेखनीय कमी की गई है। इसमें हेयर ऑयल, साबुन, शैम्पू, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान, साइकिल, छोटी कारें, एयर कंडीशनर, टीवी, ट्रैक्टर जैसी कई घरेलू वस्तुएँ शामिल हैं। इन सभी पर आम जनता को सीधी राहत दी जा रही है।उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे बाजारों में भ्रमण के दौरान व्यापारी बंधुओं को दरों में कमी की पूरी जानकारी दें और उपभोक्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करें। उन्हें यह समझाना आवश्यक है कि जीएसटी दरों में कटौती से वस्तुओं के दाम घटे हैं और यह राहत उपभोक्ताओं तक पहुँचना ही इस सुधार का उद्देश्य है।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि “जीएसटी बचत उत्सव केवल एक औपचारिक पहल नहीं है, बल्कि यह जनसामान्य के जीवन स्तर को सुधारने का एक ठोस प्रयास है। यह पहल राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देगी, उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ाएगी और व्यापार को भी प्रोत्साहित करेगी।”उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए जीएसटी दरों में कटौती और सरलीकरण की घोषणा की थी। इसके पश्चात् जीएसटी कौंसिल की 56वीं बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार 22 सितंबर 2025 से ये प्रावधान पूरे देश में लागू हो चुके हैं। -
*सितार गुटखा घोटाले का भंडाफोड़, कारोबारी गिरफ्तार*
रायपुर/ राज्य कर (जीएसटी) विभाग ने गुटखा कारोबार में बड़े घोटाले का पर्दाफाश करते हुए सितार ब्रांड के गुटखा निर्माता गुरूमुख जुमनानी को गिरफ्तार कर लिया है। विभागीय जांच में सामने आया कि जुमनानी पिछले चार वर्षों से बिना जीएसटी पंजीयन के गुटखा निर्माण कर करोड़ों रुपये का कर अपवंचन कर रहा था।जीएसटी विभाग द्वारा 25 और 27 जून 2025 को दुर्ग और राजनांदगांव में की गई जांच के दौरान यह मामला उजागर हुआ। जांच में पाया गया कि वर्ष 2021 से लगातार सितार गुटखा का उत्पादन अवैध रूप से किया जा रहा था। इसके बाद विभाग द्वारा जुमनानी को समन जारी किया गया, लेकिन वह दो माह तक उपस्थित नहीं हुआ।जांच में पाया गया कि उन्होंने अप्रैल 2021 से सितम्बर 2022 तक राजनांदगांव के ग्राम मनकी और खैरागढ़ के ग्राम ठेलकाडीह में, जनवरी 2023 से जून 2023 तक रायपुर के मंदिर हसौद एवं भनपुरी में तथा जुलाई 2023 से जून 2025 तक दुर्ग के बाईरडीह, जोरातराई और गनियारी क्षेत्र में फैक्ट्रियां संचालित कीं। प्रशासनिक छापों से बचने के लिए कारोबारी हर महीने फैक्ट्री का स्थान बदल देते थे तथा माल को विभिन्न नामों से गोदामों में छिपाकर बाजार में बेचते थे।जांच में यह भी सामने आया कि जुमनानी ने अपने बेटे सागर जुमनानी के नाम से कोमल फूड नामक सुपारी गोदाम दुर्ग जिले में संचालित किया। यहां से सुपारी को गुटखे में बदलकर बेचा जाता था, जबकि कागजों में केवल सुपारी बिक्री दर्शायी जाती थी। उल्लेखनीय है कि सुपारी पर 5 प्रतिशत जीएसटी लागू है, जबकि गुटखे पर 28 प्रतिशत तथा 204 प्रतिशत तक का सेस लगाया जाता है। इस हेराफेरी से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।पूर्व में भी विभाग ने मार्च 2024 में दुर्ग और राजनांदगांव में छापेमारी कर 50 लाख रुपये टैक्स जमा कराया था। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने भी लगभग 1.5 करोड़ रुपये की सुपारी जब्त की थी।जांच से यह भी पता चला कि जुमनानी फैक्ट्री में मध्यप्रदेश के युवकों को बंधुआ मजदूर की तरह काम कराता था। मजदूरों से पूरी रात काम लिया जाता था और उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं थी। हर तीन माह में मजदूरों को बदल दिया जाता था। मजदूरों को रातभर काम करना होता था और उन्हें फैक्ट्री से बाहर निकलने की मनाही थी। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों के बयान से यह स्पष्ट हुआ कि फैक्ट्री का वास्तविक संचालन स्वयं गुरूमुख जुमनानी ही कर रहे थे।राज्य कर (जीएसटी) विभाग ने 23 सितम्बर 2025 को जुमनानी को जीएसटी अधिनियम की धारा 69 के तहत गिरफ्तार किया। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी प्रतिदिन लगभग 25 लाख रुपये मूल्य का गुटखा तैयार कर विक्रय करता था। पिछले चार वर्षों से जारी इस अवैध कारोबार के आधार पर विभाग द्वारा अपवंचित कर की गणना की जा रही है। जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है तथा आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि कर चोरी, अवैध कारोबार और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। सरकार ने दोहराया कि जो भी कारोबारी या संस्था कानून तोड़कर अवैध ढंग से व्यापार करेगी, राजस्व की चोरी करेगी या आम नागरिकों की सेहत को खतरे में डालेगी, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में न केवल टैक्स वसूला जाएगा बल्कि दंडात्मक प्रावधानों के तहत गिरफ्तारी और अन्य कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था और जनता के हितों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। -
*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल*
*मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य कर रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को किया सम्मानित*रायपुर/ व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर किया गया हर कार्य सेवा और राष्ट्र निर्माण का कार्य होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत देशभर में 4 लाख से अधिक विद्यार्थी स्वयंसेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं। हमारे प्रदेश में भी एक लाख से अधिक विद्यार्थी सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं, जो छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। आज जिन स्वयंसेवकों को उनके श्रेष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है, उन्हें हम हार्दिक बधाई देते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज़ादी की लड़ाई के समय यह माना जाता था कि स्वतंत्रता संग्राम में सहयोग देना ही राष्ट्रसेवा है। आज जब देश स्वतंत्र हो चुका है, तो राष्ट्रसेवा का अर्थ है सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में अपना समग्र योगदान देना। एनएसएस के स्वयंसेवक इस दिशा में बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।मुख्यमंत्री ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रसेवा का स्वरूप समझाते हुए कहा कि जब हम एक पेड़ लगाते हैं तो राष्ट्रसेवा करते हैं। जब हम किसी को अस्पताल तक पहुँचाते हैं तो राष्ट्रसेवा करते हैं। किसी की आर्थिक मदद करना, किसी को पढ़ने-लिखने में सहयोग करना भी राष्ट्रसेवा ही है। हर कार्य जो हम अपने व्यक्तिगत स्वार्थ से परे होकर करते हैं, वही सेवा और राष्ट्र निर्माण का कार्य है। उन्होंने कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवक पूरे मनोयोग से सेवा करते रहें और शिक्षा के प्रचार-प्रसार में योगदान दें ताकि कोई भी शिक्षा से वंचित न रहे।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नई औद्योगिक नीति के तहत उद्योगों में रोजगार देने वाले उद्यमियों को सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। पिछले 10 महीनों में लगभग 7.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस निवेश से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे।इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सेवा केवल दूसरों की मदद करना ही नहीं है, बल्कि यह चरित्र, सोच और जिम्मेदारी की भावना को आकार देने का माध्यम भी है। युवाओं की ऊर्जा और उत्साह ही समाज और राष्ट्र की असली पूंजी है। एनएसएस स्वयंसेवक जिस लगन और समर्पण से सेवा कार्य कर रहे हैं, वह हमारी युवा शक्ति का परिचायक है। स्वच्छ भारत अभियान की सफलता में एनएसएस स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका रही है। उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सहित अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की पत्रिका ‘समर्पण’ और विकसित भारत क्विज कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्थाओं, अधिकारियों और स्वयंसेवकों को सम्मानित भी किया।इस अवसर पर सीएसआईडीसी के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, सचिव उच्च शिक्षा डॉ. एस. भारतीदासन, आयुक्त उच्च शिक्षा श्री संतोष कुमार देवांगन, एनएसएस उप कार्यक्रम सलाहकार डॉ. अशोक कुमार श्रोती, राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता बाजपेयी, सभी जिलों के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक और प्रदेशभर से बड़ी संख्या में आए स्वयंसेवक उपस्थित थे। -
*हजारों महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, पोषण संवाद और जागरूकता गतिविधियों में लिया सक्रिय भाग*
रायपुर/‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार’ अभियान के अंतर्गत आज पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में महिला स्वास्थ्य सम्मेलन दिवस का राज्यस्तरीय आयोजन बड़े उत्साह और व्यापक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और मातृत्व संबंधी समग्र सेवाएं प्रदान करते हुए उन्हें जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना था।राज्य के सुदूर ग्रामीण अंचलों से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक फैले इस व्यापक अभियान में हजारों महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। स्वास्थ्य जांच शिविरों, टीकाकरण सत्रों, पोषण संवादों और जनजागरूकता गतिविधियों में महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।कार्यक्रम के तहत आयोजित VHSND (Village Health Sanitation and Nutrition Day) सत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा महिलाओं की हीमोग्लोबिन, रक्तचाप और शर्करा स्तर की जांच की गई। । इस दौरान 1,889 गर्भवती महिलाओं को आवश्यक टीकाकरण, पोषण संबंधी परामर्श तथा आयरन और कैल्शियम की खुराक प्रदान की गई। किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, सेनेटरी नैपकिन के प्रयोग और संक्रमण से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि संतुलित आहार, स्वच्छ जल, नियमित जांच और व्यायाम से कैसे अनेक रोगों की रोकथाम संभव है। पोषण शिक्षा, स्वच्छता व्यवहार और मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उपायों पर विशेष बल दिया गया।प्राप्त आंकड़ों के अनुसार:6447 शिशुओं की स्वास्थ्य जांच23,000 से अधिक टीकाकरणबड़ी संख्या में किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म प्रबंधन पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार, आगामी सप्ताह तक सभी जिलों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विशेष रूप से हाई-रिस्क प्रेगनेंसी, कुपोषण और अन्य जटिल स्वास्थ्य स्थितियों से ग्रस्त महिलाओं की गहन जांच की जाएगी।यह कार्यक्रम न केवल चिकित्सकीय सेवाओं का विस्तार करता है, बल्कि महिलाओं को उनके स्वास्थ्य अधिकारों, जरूरतों और आत्मनिर्भरता के प्रति भी सजग करता है। स्वास्थ्य के साथ सामाजिक सशक्तिकरण को जोड़ते हुए यह पहल प्रदेश की महिलाओं के समग्र विकास की दिशा में एक सशक्त कदम है। - रायपुर, । राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं जनआस्था के प्रमुख केंद्र बाबा भोरमदेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की। प्राचीन स्थापत्य एवं अद्भुत कलात्मक सौंदर्य के लिए विख्यात भोरमदेव मंदिर में राज्यपाल ने रुद्राभिषेक एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोरमदेव की आराधना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि और उत्तरोत्तर प्रगति की मंगल कामना की।राज्यपाल श्री डेका ने इस अवसर पर भोरमदेव मंदिर परिसर की गरिमामयी आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर न केवल जिले और प्रदेश की आस्था का केंद्र है, बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से भी इसकी विशेष पहचान है।भोरमदेव मंदिर आगमन पर राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मंदिर परिसर में राज्यपाल का अभिनंदन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कबीरधाम जिले के प्रवास के दौरान भोरमदेव मंदिर प्रांगण में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के अंतर्गत रूद्राक्ष का पौधा लगाया।
- रायपुर ।छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1068.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1491.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 498.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 921.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 827.1 मि.मी., गरियाबंद में 978.6 मि.मी., महासमुंद में 842.8 मि.मी. और धमतरी में 962.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1099.1 मि.मी., मुंगेली में 1059.1 मि.मी., रायगढ़ में 1315.1 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1029.1 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1305.2 मि.मी., सक्ती में 1210.2 मि.मी., कोरबा में 1077.7 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1011.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 806.0 मि.मी., कबीरधाम में 766.9 मि.मी., राजनांदगांव में 888.2 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1252.7 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 792.0 मि.मी. और बालोद में 1096.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 739.4 मि.मी., सूरजपुर में 1120.2 मि.मी जशपुर में 1037.6 मि.मी., कोरिया में 1175.6 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1056.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1460.2 कोंडागांव जिले में 986.9 मि.मी., कांकेर में 1179.9 मि.मी., नारायणपुर में 1265.8 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1422.0 मि.मी., सुकमा में 1141.6 मि.मी. और बीजापुर में 1456.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
- - सूरजपुर की दुकानों में ग्राहकों से की सीधी बातचीत, जागरूकता के लिए लगाए गए स्टीकररायपुर । महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के विभिन्न दुकानों का भ्रमण कर ग्राहकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने वस्तु एवं सेवा कर (GST) में कमी से आमजन को मिलने वाले प्रत्यक्ष लाभ की जानकारी दी और कहा कि यह कदम लोगों की आर्थिक बोझ को कम करने के लिए उठाया गया है।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार आम जनता के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं पर GST में भारी कमी की है। GST में कमी से लोगों की रोज़मर्रा की आवश्यक वस्तुएँ अब और भी किफायती हो गई हैं। यह पहल गरीब, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।जागरूकता के लिए लगाए गए स्टीकरग्राहकों ने भी मंत्री से बातचीत करते हुए अपनी संतुष्टि जाहिर की। एक ग्राहक ने कहा कि अब बाजार में सामान की कीमतें पहले से कम हैं, जिससे परिवार की ज़रूरतें पूरी करने में सहूलियत हो रही है। वहीं छोटे व्यापारियों ने भी बताया कि इससे ग्राहकों का रुझान बढ़ा है और बिक्री में सकारात्मक असर देखी जा रही है।जागरूकता अभियान के तहत दुकानों में विशेष स्टीकर लगाए गए, ताकि आम लोग GST में कमी से मिलने वाले फायदों से अवगत हो सकें। मंत्री ने उपस्थित नागरिकों से कहा कि वे भी अपने आस-पास के लोगों को इसके बारे में जानकारी दें, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर विधायक श्री भुलन सिंह मरावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।















.jpg)








.jpg)


